युवराज सिंह ने खुलासा किया है कि 2007 में ऑस्ट्रेलिया टूर पर वह किसी एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे. युवी ने कहा कि वह अभिनेत्री एडिलेड से बस में उनका पीछा करते हुए कैनबरा पहुंच गई थी. सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवी ने एक पॉडकास्ट में यह बात बताई. युवराज तब करियर के खराब दौर से गुजर रहे थे. दिग्गज ऑलराउंडर ने बताया कि आज वो एक्ट्रेस बेहद सफल है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने खुलासा किया है कि साल 2007 में वह एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे. हेजल कीच संग सात फेरे लेने से पहले युवी का कई लड़कियों के साथ नाम जुड़ा. युवराज ने कहा कि जब भारतीय टीम 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने गई थी तब, एक एक्ट्रेस भी शूटिंग के लिए सिडनी में थी.
युवी ने उस टूर को याद किया जब ‘मंकीगेट’ प्रकरण हुआ था. वर्ल्ड क्रिकेट में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने कहा कि वह ऐक्ट्रेस आज की तारीख में काफी पॉपुलर है जो सिडनी में फिल्म की शूटिंग करने गई थी. इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम का पीछा करते हुए कैनबरा पहुंच गई थी. युवराज सिंह जब उस एक्ट्रेस से मिले तब वह अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. उस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. उनपर अच्छा प्रदर्शन का दबाव था. इस वजह से वह अपने खेल पर फोकस करना चाहते थे. उन्होंने ऐक्ट्रेस से तब कहा था कि कुछ समय के लिए वह उनसे ना मिले. आकाश दीप के लिए ट्रांसलेटर बने अश्विन, विराट को बोल्ड कर बच्चों की तरह झूमने लगे अक्षर, बड़ी पारी खेलने को बेताब विराट- रोहित 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा… बल्ला है या हथौड़ा, 25 साल के बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ‘मैं तुम्हारे साथ समय बिताना चाहती हूं’ बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने क्लब पियरे फायर पॉडकास्ट में कहा, ‘ मैं एक अभिनेत्री को डेट कर रहा था. मैं उसका नाम नहीं बताऊंगा. बहुत अच्छी है और इस समय बहुत अनुभवी है. वह एडिलेड में शूटिंग कर रही थी. मैंने उससे कहा, सुनो, चलो कुछ समय के लिए नहीं मिलते हैं क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हूं. मुझे ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. वह बस में मेरे साथ कैनबरा चली गई. दो टेस्ट मैचों में, मैंने बहुत ज्यादा रन नहीं बनाए. और मैंने उससे कहा, ‘तुम यहां क्या कर रही हो?’ उसने कहा, ‘मैं तुम्हारे साथ समय बिताना चाहती हूं.’ ‘तुम जानती हो कि इसका क्या मतलब है’ इस पॉडकास्ट में युवराज ने आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की विजेता टीम की भी भविष्यवाणी की. भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां वह मेजबानों के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. युवराज ने कहा कि भारतीय टीम इस सीरीज को 3-2 से अपने नाम करेगी. युवी ने एक्ट्रेस के साथ अपनी लव अफेयर के बारे में आगे कहा कि मैं उससे रात में मिला और फिर हमारी बातचीत शुरू हुई. बकौल युवराज, ‘ मैंने उससे कहा कि तुम्हें अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है. और मुझे अपने करियर पर. क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हूं. और तुम जानती हो कि इसका क्या मतलब है.’
All Rounder Yuvraj Singh Yuvraj Singh Interview News Yuvraj Singh Podcast Yuvraj Singh Latest Podcast Yuvraj Singh Dating With Actress Yuvraj Singh Revealed About Love Affairs Yuvraj Singh Dating Actress Yuvraj Singh Recalls Love Affairs With Actress Yuvraj Singh Love Story Yuvraj Singh Interesting Love Story With Actress युवराज सिंह युवराज सिंह लवस्टोरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
President: 'बस, अब बहुत हुआ', कोलकाता की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयानराष्ट्रपति ने कहा कि वह घटना से निराश और भयभीत हैं। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति ने महिला अपराधों पर रोक का आह्वान किया और कहा कि अब बस बहुत हुआ।
Read more »
Anant Singh News: मंत्री अशोक चौधरी के समर्थन में खुलकर उतरे अनंत सिंह, भूमिहार विवाद पर कह दी बड़ी बातBihar Politics: भूमिहार विवाद पर अनंत सिंह ने अशोक चौधरी का समर्थन करते हुए कहा कि अशोक चौधरी अगर भूमिहारों के विरोधी होते तो अपनी बेटी की शादी उसमें ना करते.
Read more »
जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पिता ने उनको डाइनिंग टेबल से उठने को कहाजब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पिता ने उनको डाइनिंग टेबल से उठने को कहा
Read more »
Rohit Sharma: रितिका से दूर रहना... दिग्गज क्रिकेटर ने शादी से पहले क्यों दी थी रोहित शर्मा को धमकीRohit Sharma: रोहित शर्मा जब रितिका सजदेह से पहली बार मिले थे, तब उन्हें उन्हीं के टीम के साथी क्रिकेटर ने धमकी देते हुए कहा था कि वह रितिका से दूर रहें.
Read more »
दो क्रिकेटर जन्मदिन मना रहे, सूर्यकुमार यादव और रोबिन सिंहआज 14 सितंबर को दो क्रिकेटर जन्मदिन मना रहे हैं - टी20 के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और पूर्व क्रिकेटर रोबिन सिंह। हम दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों और करियर पर प्रकाश डालते हैं।
Read more »
चेहरे पर नहीं झलकेगा बुढ़ापा, बस मेकअप करते समय इन 5 बीतों का रखें ध्यानआज हम आपको इस लेख में बड़ी उम्र में चेहरे पर मेकअप करने, फाइन लाइंस को कम करने और खुद को जवां बनाने का तरीका बताने वाले हैं। अगर आपने मेकअप से जुड़ी इन टिप्स को फॉलो कर लिया तो अपने सुंदर से चेहरे पर मेकअप के बाद भी बुढ़ापा नहीं झलकेगा।
Read more »
