ind vs sa Guwahati Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींचा है. आमतौर पर मैदान पर हंसते और मजाक करते नजर आने वाले ऋषभ पंत इस बार गुस्से में दिखे.
IND vs SA Guwahati Test : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे गुहावाटी टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब है. साउथ अफ्रीका ने कमाल की बैटिंग की है. दूसरे दिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने दमदार बैटिंग की और टीम का स्कोर 400 पार ले गए.
इधर भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं और टीम इंडिया के खेमे में हताशा-निराशा है. दूसरे दिन जब साउथ अफ्रीका के निचले क्रम ने भारतीय बॉलर्स को जमकर परेशान किया तो ऋषभ पंत का गुस्सा कुलदीप यादव पर फूट पड़ा. उन्होंने कुलदीप यादव को सबसे सामने डांट लगा दी. स्टंप माइक में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल, ऋषभ पंत अपने चुलबुले अंदाज के लिए फेमस हैं. आमतौर पर मैदान पर हंसते और मजाक करते नजर आने वाले ऋषभ पंत इस बार गुस्से में दिखे. वजह बने कुलदीप यादव, जिन्होंने ओवर शुरू करने में काफी देर लगा दी. ऐसा एक बार नहीं बल्कि 2 बार हुआ. इसे लेकर कप्तान पंत ने स्टंप माइक्रोफोन के सामने उन्हें सख्त लहजे में फटकार लगाई. घर पर खेल रहे हो क्या? ऋषभ पंत ने कहा यार 30 सेकंड का टाइमर है. घर पर खेल रहे हो क्या? दोनों बार चेतावनी ले ली. मजाक बना दिया टेस्ट क्रिकेट का. फील्ड मुझे करने दो, तुम बस गेंद डालो. हमने कल मेहनत की है, आज ऐसे नहीं छोड़ेंगे. यह ऑडियो स्टंप माइक में साफ सुना गया और तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुलदीप को यह डांट तब लगी जब दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी और सिर्फ 1 विकेट खोकर स्कोर 330 पार पहुंचा दिया. ऐसे में भारत को विकेट चाहिए था, लेकिन कुलदीप ने गेंद डालने में काफी समय लिया. क्यों नाराज हुए ऋषभ पंत? ऋषभ पंत की नाराजगी इसलिए थी कि क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में धीमी ओवर गति पर पेनल्टी लग सकती है और यदि चेतावनी बार-बार मिले तो पूरी टीम को फाइनल का खामियाजा भुगतना पड़ता है. इसकते लिए कप्तान को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. ओवर गति कम होने पर मैच की गति भी प्रभावित होती है. एक कप्तान होने के नाते पंत स्थिति को गंभीरता से ले रहे थे, इसलिए उन्होंने कुलदीप को जल्दी-जल्दी बॉल डालने को कहा. साउथ अफ्रीका ने कसा शिकंजा, सेनुरन मुथुसामी का शानदार शतक अगर मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में कमाल का खेल दिखाया है. दूसरे दिन के तीसरे सेशन तक टीम ने 8 विकेट पर 431 रन बना लिए हैं. क्रीज पर साइमन हार्मर 0 जबकि मार्को यानसेन 52 रनों पर नाबाद हैं. टीम के लिए 7वें नंबर पर आए बैटिंग ऑलराउडंर सेनुरन मुथुसामी ने शानदार शतक बनाया. वो 206 बॉल पर 109 रन बनाकर आउट हुए. जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. 8वें नंबर पर मार्को यानसेन 52 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया के बॉलर को बहुत मेहनत करनी पड़ रही है. खबर लिखे जाने तक रवींद्र जडेजा 2, कुलदीप यादव 3, मोहम्मद सिराज 2 और जसप्रीत बुमराह एक वकेट ले चुके हैं.
Ind Vs Sa Guwahati Test Ghar Pe Khel Rahe Ho Kya Mazak Bana Rakha Hai Test Cricket Ko Kuldeep Yadav Rishabh Pant Ghuwatai Test India Vs South Africa 2Nd Test कुलदीप यादव ऋषभ पंत पंत ने कुलदीप यादव को डांटा कुलदीप पर भड़के पंत ऋषभ पंत ने लगाई कुलदीप की क्लास
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPS Story: इंस्पेक्टर की शहादत पर फूट-फूटकर रोने वाले एसपी कौन हैं? आईपीएस का Video ViralIPS Story, Video Viral: मध्य प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इंस्पेक्टर की शहादत पर फूट फूट कर रो रहे हैं. जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं.
Read more »
इंस्पेक्टर की शहादत पर फूट-फूटकर रोने वाले एसपी कौन हैं? आईपीएस का Video ViralIPS Story: इंस्पेक्टर की शहादत पर फूट-फूटकर रोने वाले एसपी कौन हैं? आईपीएस का Video Viral
Read more »
घर के दरवाजे को छलांग अंदर घुसा चोर, जैसे ही खोला गेट मालिक ने पीछे से बोला धप्पा, फिर जो हुआ देखिए वीडियFunny Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फनी वीडियो, जिसमें घर में चुपचाप से दरवाजे के जरिए तोर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Video Viral: ఇదెక్కడి విడ్డూరం.. నందీశ్వరుడి కంటి నుంచి ధారగా బైటకు వస్తున్న నీళ్లు.. వీడియో వైరల్..Water Coming From Nandi Idol: నందీశ్వరుడి విగ్రహం నుంచి నీరు రావడం చూసి భక్తులు ఆశ్చర్యపోయారు. కొంత మంది పలు మార్లు బట్టతో తుడిచిన కూడా నీరు రావండం మాత్రం ఆగలేదు. మొత్తంగా ఈ వీడియో వైరల్గా మారింది.
Read more »
ना मंडप, ना भटजी....; तरुणी रुग्णालयात स्ट्रेचरवर असताना तरुणाने गळ्यात बांधले मंगळसूत्र, Video ViralKerala Couple Marriage in Hospital: शाहीद कपूरच्या विवाह सिनेमाप्रमाणे एका जोडप्याने थेट रुग्णालयातच विवाह केला आहे.
Read more »
स्मृती आणि पलाशचा रोमँटिक डान्स, संगीत सेरेमनीमधील Video Viral, वर्ल्ड चॅम्पियन्स सुद्धा थिरकल्याSmriti Mandhana Wedding : स्टार फलंदाज स्मृती मंधाना आणि म्युझिक कंपोझर पलाश मुच्छल या दोघांच्या लग्नाबाबत मागील अनेक दिवसांपासून चर्चा होती. या दोघांच्या संगीत सेरेमनीचे व्हिडीओ व्हायरल होत आहेत.
Read more »
