वाराणसी में पटना से चलकर अयोध्या के रास्ते गोमती नगर (लखनऊ) जाने वाली 22345 वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों ने रोकने की कोशिश की। यात्रियों को जानकारी मिली कि यह ट्रेन आज अयोध्या नहीं जाएगी तो भड़क उठे और हंगामा मचा दिया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पटना से चलकर अयोध्या के रास्ते गोमती नगर जाने वाली 22345 वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों ने वाराणसी में रोकने की कोशिश की। वाराणसी में ट्रेन के अयोध्या के रास्ते न जाने की भनक लगी तो यात्री नाराज हो उठे। हंगामा के कारण वंदे भारत निर्धारित समय से पहुंचने के बाद भी करीब 10 मिनट अतिरिक्त कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारियों के मनाने और स्टेशन प्रशासन के ट्रेन सुल्तानपुर में रोके जाने का भरोसा देने पर यात्री माने और ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो पाई। वंदे भारत एक्सप्रेस दिन में नौ बजकर 45 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। यहां उसी ट्रेन से यात्री अयोध्या जाने के लिए यात्री खड़े थे। यात्रियों को जब जानकारी हुई कि यह ट्रेन आज अयोध्या नहीं जाएगी तो भड़क उठे। कहा कि उन्हें तो अयोध्या इसी ट्रेन से जाना है। इस ट्रेन से अयोध्या नहीं जा पाए तो ट्रेन भी जाने पाएगी। यात्रियों को समझाते हुए स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता से बात कराई गई। जिसके बाद डायरेक्टर ने ऊपर के अधिकारियों से बात की तो रास्ता निकल आया। इसे भी पढ़ें-अखाड़ों का संसार: 'अटल' सिद्धांतों का अटल अखाड़ा, जहां नहीं है कोई महामंडलेश्वर बताया गया कि ट्रेन सुल्तानपुर में रुकेगी, जहां से यात्री अयोध्या जा सकेंगे। तुरंत बीच का रास्ता निकालने के बाद भी ट्रेन 10:25 बजे रवाना की जा सकी। प्लेटफार्म पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस। जागरण रेलवे पार्सल कार्यालय में विजिलेंस का छापा कैंट स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में गुरुवार को रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। जांच कार्रवाई के बीच गाड़ी संख्या -19489 अहमदाबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस की लीज पैकेट को चेक किया गया। हालांकि, इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इधर, विजिलेंस टीम के आने की सूचना से पूरे रेल परिसर में खलबली मच गई। यहां हर समय मौजूद बिचौलिए भी भाग निकले। इसे भी पढ़ें-महाकुंभ पर बरसी गंगा की कृपा, संगम के विस्तार का दिया अवसर; दूर से ही दिखेगा विहंगम नजारा वाराणसी सिटी स्टेशन पर यात्री से अवैध वसूली, शिकायत वाराणसी सिटी स्टेशन पर गुरुवार को एक यात्री ने वेंडर पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। इसकी शिकायत इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए रेलमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से की गई। देबजीत घोष नामक यात्री ने शिकायती पोस्ट में बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो - तीन पर संचालित स्टाल पर रेलनीर के बजाय लोकल ब्रांड पानी की बिक्री हो रही है।.
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पटना से चलकर अयोध्या के रास्ते गोमती नगर जाने वाली 22345 वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों ने वाराणसी में रोकने की कोशिश की। वाराणसी में ट्रेन के अयोध्या के रास्ते न जाने की भनक लगी तो यात्री नाराज हो उठे। हंगामा के कारण वंदे भारत निर्धारित समय से पहुंचने के बाद भी करीब 10 मिनट अतिरिक्त कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारियों के मनाने और स्टेशन प्रशासन के ट्रेन सुल्तानपुर में रोके जाने का भरोसा देने पर यात्री माने और ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो पाई। वंदे भारत एक्सप्रेस दिन में नौ बजकर 45 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची। यहां उसी ट्रेन से यात्री अयोध्या जाने के लिए यात्री खड़े थे। यात्रियों को जब जानकारी हुई कि यह ट्रेन आज अयोध्या नहीं जाएगी तो भड़क उठे। कहा कि उन्हें तो अयोध्या इसी ट्रेन से जाना है। इस ट्रेन से अयोध्या नहीं जा पाए तो ट्रेन भी जाने पाएगी। यात्रियों को समझाते हुए स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता से बात कराई गई। जिसके बाद डायरेक्टर ने ऊपर के अधिकारियों से बात की तो रास्ता निकल आया। इसे भी पढ़ें-अखाड़ों का संसार: 'अटल' सिद्धांतों का अटल अखाड़ा, जहां नहीं है कोई महामंडलेश्वर बताया गया कि ट्रेन सुल्तानपुर में रुकेगी, जहां से यात्री अयोध्या जा सकेंगे। तुरंत बीच का रास्ता निकालने के बाद भी ट्रेन 10:25 बजे रवाना की जा सकी। प्लेटफार्म पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस। जागरण रेलवे पार्सल कार्यालय में विजिलेंस का छापा कैंट स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में गुरुवार को रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। जांच कार्रवाई के बीच गाड़ी संख्या -19489 अहमदाबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस की लीज पैकेट को चेक किया गया। हालांकि, इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इधर, विजिलेंस टीम के आने की सूचना से पूरे रेल परिसर में खलबली मच गई। यहां हर समय मौजूद बिचौलिए भी भाग निकले। इसे भी पढ़ें-महाकुंभ पर बरसी गंगा की कृपा, संगम के विस्तार का दिया अवसर; दूर से ही दिखेगा विहंगम नजारा वाराणसी सिटी स्टेशन पर यात्री से अवैध वसूली, शिकायत वाराणसी सिटी स्टेशन पर गुरुवार को एक यात्री ने वेंडर पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। इसकी शिकायत इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए रेलमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से की गई। देबजीत घोष नामक यात्री ने शिकायती पोस्ट में बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो - तीन पर संचालित स्टाल पर रेलनीर के बजाय लोकल ब्रांड पानी की बिक्री हो रही है।
Vande Bharat Express Varanasi Ayodhya Train Delay Passengers Protest
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नाबालिगों को आगे कर पत्थरबाजों ने किया दुस्साहसिक हमलाजाम मस्जिद के पास भीड़ ने जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पथराव शुरू कर दिया।
Read more »
भारत ने 10 वर्षों में कुल निर्यात में 67 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि की हासिलभारत ने 10 वर्षों में कुल निर्यात में 67 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि की हासिल
Read more »
भारतीय टीम ब्रिस्बेन में फॉलोऑन से बचीकेएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाकर भारत की लाज बचाने की कोशिश की, जबकि आकाश दीप और बुमराह की आखिरी जोड़ी ने फॉलोऑन से बचाया।
Read more »
भोपाल में चार साल की बच्ची से 'गलत' हरकत करने की कोशिशभोपाल में एक युवक ने चार साल की बच्ची से गलत हरकत करने की कोशिश की।
Read more »
ग्वालियर-उज्जैन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालनग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेल मंत्री से ग्वालियर से उज्जैन तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है। रेल मंत्री ने सर्वे कराने का आश्वासन दिया है।
Read more »
प्रेमी से पुष्पा 2 न दिखाने पर गर्लफ्रेंड ने होटल से लगाई छलांगवाराणसी में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ होटल में विवाद के बाद तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की।
Read more »
