Jageshwar Dham Shiv Temple: हम सभी के मन में सवाल रहता है कि आखिर शिवलिंग की पूजा की परंपरा कब से शुरू हुई और कहां पहली बार शिवलिंग का पूजन किया गया था. उत्तराखंड के जागेश्वर मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यहीं से पहली बार शिवलिंग पूजने की परंपरा शुरू हुई थी. यहां हवा भी ओम का उच्चारण करती है. आइए जानते हैं भगवान शिव के इस मंदिर के बारे में...
Jageshwar Dham Shiv Temple: हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठित या फिर स्वयंभू प्रतिमाओं को पूजने करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. देश के हर मंदिर में स्थापित प्रतिमा किसी ना किसी चमत्कार और आस्था से जुड़ी है, लेकिन शिवलिंग की पूजा की परंपरा कहां से शुरू हुई और क्यों शुरू हुई, इसका जवाब किसी के पास नहीं है.
महादेव की देवभूमि उत्तराखंड में इसके पीछे की पौराणिक कहानी और जवाब दोनों छिपे हैं. आइए जानते हैं भगवान शिव के इस मंदिर के बारे में… यहां रखी गई थी शिव पूजा की नींव – लोगों के बीच धारणा है कि 12 ज्योतिर्लिंग ही सबसे प्रभावी शिवालय हैं और शिव की शक्ति का प्रतीक हैं. यह बात सच भी है, लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर से लगभग 40 किमी दूर भगवान शिव का ऐसा मंदिर स्थित है, जहां शिव पूजा की नींव रखी गई. हम बात कर रहे हैं जागेश्वर मंदिर की, जिसे जागृत महादेव का मंदिर भी कहा जाता है. पौराणिक मान्यताओं की मानें तो ये जागेश्वर मंदिर वही मंदिर है, जहां पहली बार स्वयं भगवान शिव प्रकट हुए थे और इसी स्थान पर सप्तऋषियों ने भगवान शिव की पूजा की थी. मंदिर के प्रांगण में 124 मंदिर – इतना ही नहीं, मंदिर के प्रांगण में 124 बड़े और छोटे मंदिर हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि खुद देवी-देवताओं ने स्वर्ग छोड़कर इसी मंदिर में अपना स्थान लिया है. मंदिर में महामृत्युंजय मंदिर, केदारनाथ मंदिर, कुबेर मंदिर और पुष्टि माता समेत कई देवी-देवताओं के मंदिर मौजूद हैं. भक्त भगवान शिव की कृपा के साथ बाकी देवी-देवताओं की विशेष कृपा लेने के लिए दूर-दूर से मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं. मंदिर के आसपास की ऊर्जा बहुत प्रभावशाली – मंदिर की बनावट भी अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है. मंदिर के शिखर ध्रुव तारे की तरफ इशारा करते हैं और घने जंगलों में जब भी हवा चलती है तो ओम की ध्वनि गूंजती है. मंदिर में दर्शन करने वाले भक्तों और ध्यान लगाने वाले साधुओं को इस ध्वनि का कई बार अहसास हुआ है. यही कारण है कि जागेश्वर मंदिर को ध्यान की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ स्थान माना गया है और विज्ञान भी इस बात को मानता है कि मंदिर के आसपास की ऊर्जा बहुत प्रभावशाली है. 2500 से ज्यादा पुराना मंदिर – मंदिर तकरीबन 2500 से ज्यादा पुराना है, और मंदिरों के पत्थरों, पत्थर की मूर्तियों और वेदों पर नक्काशी मंदिर का मुख्य आकर्षण है. मंदिर को सख्त काले चट्टान वाले पत्थर से बनाया गया है, और यही कारण है कि मंदिर आज भी मजबूती से टिका है. सावन के महीने और महाशिवरात्रि पर भक्तों की विशेष भीड़ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचती है और पूरा परिवार हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठता है.
Jageshwar Dham Uttarakhand Shiv Temple Uttarakhand History Of Jageshwar Dham Mandir Significance Of Jageshwar Dham Mandir जागेश्वर मंदिर जागेश्वर मंदिर के रहस्य जागेश्वर मंदिर का महत्व Secrets Of Jageshwar Temple Jageshwar Dham Shiv Temple जागेश्वर धाम शिव मंदिर Shiva Temple Uttarakhand Ancient Shiva Temples India Jyotirlinga Significance Jageshwar Temple History Mahamrityunjaya Temple Spiritual Energy Temples
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
’दुकान हटाकर तुलसी मंच बनाया, कहा- जय श्रीराम बोलो’: पश्चिम बंगाल में हिंसा-तोड़फोड़, हिंदू बोले- आरोप झूठे...West Bengal Kolkata Rabindranagar Shiv Temple Tulsi Manch Clash Case Update.
Read more »
Sita Temple: बिहार के पुनौरा धाम में गृहमंत्री शाह ने किया भव्य जानकी मंदिर का भूमिपूजन, 67 एकड़ में होगा निर्माणSita Temple: Amit Shah performed the Bhoomi Pujan of the grand Janaki temple in Punaura dham Bihar
Read more »
Gold Silver Price Today, 20 February 2026: बाजार उघडताच चांदी 2,500 रुपयांनी महागली, सोन्याचे दरही वधारले! जाणून घ्या आजचे भावGold Price Today in India 20 February 2026: आज सोने आणि चांदीच्या किमती वाढत आहेत. बाजार उघडताच MCX वर चांदीच्या किमती जवळपास 2,500 ने वाढल्या, तर सोन्याचे भावही वाढले. सोने आणि चांदीच्या आजच्या किमती काय आहेत ते जाणून घ्या.
Read more »
आप का दावा: दिल्ली सरकार हर क्षेत्र में विफल, सिसोदिया ने साधा निशानाआम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के एक साल के कार्यकाल पर रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। मनीष सिसोदिया ने महिलाओं को वादे के अनुसार 2500 रुपये न देने, प्रदूषण बढ़ाने, और जन सुविधाओं को बदहाल करने का आरोप लगाया।
Read more »
IND vs AUS: आखिरी टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, जेमिमा ने पूरे किए 2500 रन; मंधाना और एलिस पेरी ने रचा इतिहासभारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच शनिवार को खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झमाझम बारिश हुई है। भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने एक तरफ अर्धशतकीय पारी से
Read more »
देवरिया में ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड, पात्रों को मिलेगा लाभदेवरिया जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। सीडीओ ने 2500 ऑपरेटर आईडी के माध्यम से शिविर लगाकर अधिक से अधिक कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
Read more »
