मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) नाम की एक मौसमी प्रणाली फिर से एक्टिव हो रही है, जो हिमालय के इलाकों को भिगोने और बर्फ से ढकने वाली है. मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 फरवरी और फिर 16-17 फरवरी को बारिश एवं बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है.
भारत मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दो नए पश्चिमी विक्षोभ जल्दी-जल्दी आ रहे हैं. इनके असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 फरवरी को और फिर 16-17 फरवरी के दौरान कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
पंजाब-हरियाणा, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के राज्यों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी से फिर से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड की वापसी हो सकती है. पहाड़ों पर सफेद चादर बिछने से मैदानों में ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है. और पढ़ेंकिन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट?IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 13 और 16-17 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है. वहीं,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 18 फरवरी तक अलग-अलग जगहों पर बारिश/बर्फबारी की उम्मीद है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को हल्की बारिश संभव है. वहीं, 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से यह बारिश और बर्फबारी ज्यादातर हल्की से मध्यम होगी लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ ज्यादा जमा सकती है.क्या हैं पश्चिमी विक्षोभ?पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मध्य पूर्वी क्षेत्र से आने वाली मौसमी सिस्टम हैं, जो सर्दियों में भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी लाते हैं. ये विक्षोभ एक के बाद एक आ रहे हैं, इसलिए मौसम में बदलाव तेजी से होने की संभावना है. Advertisement तापमान में क्या बदलाव होगा?मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उसके बाद 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. बाकी देश में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.बहु मौसम संबंधी चेतावनीमुख्यबिंदु:एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 13 और 16-17 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।Highlights:Under the influence of two Western Disturbances in quick succession, isolated… pic.twitter.com/ZUqVwxQyHh— India Meteorological Department February 12, 2026अधिकतम तापमान की बात करें तो कर्नाटक, केरल, माहे, कोकण और गोवा में अगले 24 घंटे में कोई बदलाव नहीं होगा. फिर 3 दिनों में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है. हालांकि, उसके बाद तापमान स्थिर रहेगा. उत्तर भारत में फिर लौटेगी ठंड!उत्तर भारत में अभी तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा चल रहा है. जिससे फरवरी में गर्मी जैसा महसूस हो रहा है. दिन भर तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन इन विक्षोभ के बाद कुछ ठंडक आ सकती है.मेघालय में 13 फरवरी और हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी को सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Weather Forecast IMD Alert Rain Alert Snowfall Alertm Western Disturbance Western Disturbance Impact On Weather Cold Wave IMD Forecast Mausam Ka Haal Aaj Ka Mausam Western Disturbance February Weather North India Weather Snowfall Rainfall Cold Wave Himalayan Weather IMD Weather Forecast Jammu Kashmir Weather Himachal Pradesh Weather Uttarakhand Weather Delhi NCR Weather Pollution Relief Temperature Drop
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bank Strike: আগামিকাল দেশজুড়ে ব্যাংক ধর্মঘট! যোগ দিচ্ছে SBI-ও! স্তব্ধ হবে ব্যাঙ্কিং পরিষেবা...Bank Strike on February 12: SBI joins all-India bank strike on February 12, says customer services may be affected, IDBI, UCO, Bank of Baroda also join the race
Read more »
जम्मू-कश्मीर में 12.36 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित, पढें किस शहर में कितने रहा आंकड़ाजम्मू-कश्मीर सरकार ने विधानसभा में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 12.
Read more »
कल का मौसम 12 फरवरी: इस सप्ताह 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर भारत के लोग रहें सावधान; IMD अपडेटसाल 2026 में मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। जहां ठंड कम होने को आती है, वैसे ही मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट आ जा रहा है। इस बारिश के चलते 14 फरवरी तक एक बार फिर से ठंड मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक 6 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट...
Read more »
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में सुबह-शाम ऐसा रहेगा मौसम, जानें आपके राज्य का हालKal Ka Mausam: उत्तर भारत में सुबह-शाम ऐसा रहेगा मौसम, जानें आपके राज्य का हाल kal-ka-mausam-11-feburary-2026-imd-alert-news देश
Read more »
आज का मौसम 12 फरवरी: अगले 24 घंटे में 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी, फिर बढ़ जाएगी ठंड; IMD का अलर्ट जारीदेश में ठंड के बीच एक बार फिर से बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में 5 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी...
Read more »
UP Weather Today, 12 फरवरी: यूपी में मौसम का यू-टर्न, सुबह घना कोहरा, दिन में सताएगी गर्मी, IMD अपडेटUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 12 February 2026: उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 12 फरवरी को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
Read more »
