Madhya Pradesh Bhopal Banganga Banganga Traffic Signal School Bus Road Accident Update भोपाल के बाणगंगा पर ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी जिस डॉक्टर आयशा को बस ने कुचला मौत के बाद उनका श्रृंगार घर पहुंचा। यह श्रृंगार एक पार्सल डिलीवरी बॉय लेकर पहुंचा था। जिसमें मेकअक किट, सैंडल शामिल हैं। डिलीवरी बॉय ने जब घर में ताला...
शादी के कार्ड बांट रहे थे माता-पिता; सिग्नल पर बेटी को बस ने कुचलाभोपाल में बाणगंगा क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल पर स्कूल बस ने 8 वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें वहां स्कूटी से घर लौट रही डॉक्टर आयशा की जान चली गई। टक्कर के बाद वह एक्टिवा समेत बस में फंस गई। बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। आयशा की वहीं मौत हो गई।जिस समय ये हादसा हुआ तब माता-पिता बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे। रास्ते में उन्हें हादसे की सूचना मिली। जब तक अस्पताल पहुंचे, बेटी की मौत हो चुकी थी। परिवार अस्पताल में था। इसी दौरान एक डिलीवरी बॉय दुल्हन के श्रृंगार का सामान लेकर घर पहुंचा था। इसमें मेकअप किट और सैंडल थी। डिलीवरी बॉय ने जब घर पर ताला देखा तो पड़ोसियों से पूछताछ की। तब उसे आयशा की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद वह लौट गया। उधर, हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि प्रशासन सुनिश्चित करे कि प्रदेश में कोई भी वाहन बिना फिटनेस, बीमा के न चले।की टीम आयशा के मुल्ला कॉलोनी करोंद स्थित घर पहुंची। जहां गेट लॉक थे, पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी है। बेटी की शादी के कार्ड बांटने का बोलकर सुबह करीब 10 बजे मां घर से निकलीं थी। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। बेटी की मौत की सूचना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों को भी यकीन नहीं हो रहा था कि जिस घर में आयशा अपनी मां के साथ शादी की शॉपिंग के लिए रोज आती-जाती दिखती थीं, वहां आज मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कभी चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा है।होने वाले पति रेलवे में लोको पायलट डॉक्टर आयशा शादी को लेकर बेहद खुश थी। मैरिज गार्डन से लेकर कुक तक सब उन्होंने अपनी मर्जी से बुक कराया था। उसके होने वाले पति अदनान रेलवे में लोको पायलट हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर थी। आयशा और अदनान एक- दूसरे के लिए कपड़े पसंद करा रहे थे। दूल्हा के वलीमा का सूट आयशा ने अपनी मर्जी से पसंद कराया था। वहीं दो दिन पहले दूल्हा और उसके परिजनों ने आयशा को दुल्हन का जोड़ा पसंद कराया और कस्टमाइज्ड होने के लिए दिया। पांच दिन बाद से आयशा छुट्टी लेने वाली थी।डॉक्टर आयशा साथियों और दोस्तों को कार्ड बांट चुकी थी। ड्यूटी के साथ ही मां को हर दूसरे दिन शॉपिंग के लिए बाजार ले जाया करती थी। जहां से शादी के लिए अहम सामानों की खरीदारी की जा सके। पूरा परिवार शादी को लेकर खुश था। पिता गुना में रहने वाले रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने के लिए सोमवार की सुबह निकले थे। बीना तक पहुंचते ही उन्हें बेटी के एक्सीडेंट की सूचना मिली। तत्काल उन्होंने साले डॉक्टर शफकतउल्ला लखनवी को कॉल किया। वे हमीदिया हॉस्पिटल पहुंचे तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।पड़ोसियों ने बताया कि आयशा को अक्सर आते और जाते ही देखा है, वे रिजर्व नेचर की थी और हिजाब में ही घर से निकलती थी। हमेशा हेलमेट लगाकर ही उन्हें गाड़ी चलाते देखा। यकीन नहीं हो रहा है कि एक दिन पहले तक जिस घर में शादी की रौनक दिख रही थी, वहीं आज मातम पसरा है। पूरा परिवार हमीदिया हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में शव के इंतजार में चला गया था। इसी कारण घर में ताले लगे हैं। वहीं आयशा के परिजनों को पीएम के बाद बॉडी सोमवार की शाम को सुपुर्द कर दी गई। परिजन बॉडी लेकर गुना के लिए रवाना हो गए हैं। यहां आयशा के पिता का पुश्तैनी निवास है। बॉडी को यहीं सुपुर्दे खाक किया जाएगा।सोमवार की शाम करीब 4 बजे आयशा के पिता भोपाल लौटे और सीधा हमीदिया अस्पताल पहुंचे। उनकी पीठ पर एक पिट्ठू बैग था। इसमें शादी के कार्ड और उनका कुछ जरूरी सामान रखा था। परिजनों को देखते ही पिता फफक-फफक कर रोने लगे। बिलखते हुए उन्होंने अपने बैग को जमीन पर रखा और बोले इन कार्ड्स का अब मैं क्या करूं? मेरी बेटी के साथ ऐसा क्यों हुआ? कहां चली गई मेरी फूल सी बेटी।हादसे के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। स्कूल बस आईपीएस स्कूल के नाम पर रजिस्टर्ड है। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बस को पूर्व में प्रवेश नागर नाम के व्यक्ति को बेचे जाने की जानकारी दी है। प्रवेश को पूछताछ के लिए बुलाया है। उससे ड्राइवर के बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हादसे के बाद पुलिस ने बस के रजिस्ट्रेशन के आधार पर स्कूल को नोटिस जारी कर दिया है।हादसे के समय अनिल कुमार घटना स्थल पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उनकी आखों के सामने पीले रंग की स्कूल बस पुराने पीसीसी कार्यालय से बाणगंगा की ओर तेजी से आती दिखी। सिग्नल के करीब आते ही बस के चालक ने आवाजें दीं, हटो-हटो खिड़की से हाथ निकालकर साइड में हटने के इशारे भी किए। कोई कुछ समझता इससे पहले ही बस ने पहले कार, फिर दो पहिया वाहन चालकों को टक्कर मारी। एक युवती एक्टिवा सहित बस के अगले हिस्से में फंसने के बाद काफी दूर तक घिसटी गई। गाड़ी बस से अलग हुई तब युवती के पेट पर पहिया चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम महज 20 सेकेंड के भीतर हुआ। बस ने जिस कार को टक्कर मारी, वो कार झटके से आगे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी। इससे दूसरी कार के सामने खड़े बाइक सवार को भी टक्कर लगी।नवंबर 2024 में एक्सपायर हो चुका था फिटनेस जिस स्कूल बस से हादसा हुआ, उसका फिटनेस नवंबर 2024 में एक्सपायर हो चुका था। इसके बाद भी इसे सड़क पर चलाया जा रहा था। भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि यह बस निजी स्कूल में रजिस्टर्ड थी। उन्होंने कहा कि अनफिट वाहन सड़क पर चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अपराध है। हम इस पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर स्कूल बस ने 8 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में इंटर्नशिप कर रही लेडी डॉक्टर की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं। दो की हालत गंभीर है।रायपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिशयूपी में पारा 43℃, 19 शहरों में हीटवेव अलर्टसीकर में एक इंच से ज्यादा बारिश हुईजालोर में कल दिनभर चली लू, आहोर में बूंदाबांदीछत्तीसगढ़ समर बुलेटिन...31जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Bhopal Road Accident Today Bhopal News Bhopal School Bus Accident
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्यूटी पार्लर सजने-संवरने गई थी दुल्हन, बॉयफ्रेंड संग हुई फरार, दूल्हा घर पहुंचा...तो परिजनों ने बोला- एक्सीडेंट में हुई मौतUP wedding drama: शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन मेकअप के बहाने पार्लर गई और फिर लौटकर नहीं आई, परिवार ने पहले बताया एक्सीडेंट में मौत, फिर खुला सच
Read more »
दिव्यांग भाई ने कराई 2 बहनों की शादी, ट्राई साइकिल पर करता है खुद का बिजनेसपिता की मौत के बाद दिव्यांग बेटा था अकेला, ट्राई साइकिल खरीदकर किया खुद का बिजनेस, 2 बहनों की कराई अच्छी शादी
Read more »
दिल्ली में लैंडिंग से पहले ही पहलगाम पर PAK को मैसेज दे गए PM मोदी! नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेसजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब पीएम मोदी भारत लौट रहे थे, उस वक्त पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस से होते हुए नहीं लौटा.
Read more »
पत्नी माधुरी दीक्षित का साथ देने के लिए माता-पिता से भिड़ गए थे डॉक्टर श्रीराम नेने, अपना करियर किया बलिदानमाधुरी दीक्षित की शादी के बाद डॉक्टर श्रीराम नेने ने एक फैसला लिया था जिससे उनके माता-पिता खासे खुश नहीं थे.
Read more »
राजस्थान के अधिकारी पर किडनैपिंग का आरोप: पिता बोले- धमकाया, बेटी को उठा ले जाऊंगा; लड़की ने कहा- हम मर्जी स...Rajasthan Government Lady Officer Kidnapping Case; राजस्थान के एक अधिकारी पर महिला अधिकारी के पिता ने बेटी को किडनैप कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। पिता का आरोप है
Read more »
शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन को लगी भूख, दूल्हा पहुंचा थाने...जब सुनाया मामलाशादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन को लगी भूख, दूल्हा पहुंचा थाने...जब सुनाई पूरी कहानी, पुलिस वालों का माथा घूमा
Read more »
