मोहम्मद रफ़ी के सालों खाली बैठने की वजह बताई सुरेश वाडकर ने: कहानी ज़िंदगी की

United States News News

मोहम्मद रफ़ी के सालों खाली बैठने की वजह बताई सुरेश वाडकर ने: कहानी ज़िंदगी की
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 367 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 150%
  • Publisher: 51%

बीबीसी हिंदी की ख़ास पेशकश 'कहानी ज़िंदगी की' में गायक सुरेश वाडकर ने अपनी ज़िंदगी के कई अहम पलों को इरफ़ान के साथ साझा किया.

जाने-माने गायक सुरेश वाडकर को पहला ब्रेक रविंद्र जैन ने दिया था. सुरेश वाडकर ने कई फ़िल्मों में गाने गाए हैं, जिनसे उन्हें पहचान मिली. सुरेश वाडकर ने 'मैं हूं प्रेम रोगी', 'मेरी किस्मत में तू', 'ऐ ज़िंदगी गले लगा ले', 'चप्पा चप्पा चरखा चले', 'सपने में मिलती है, ओ कुड़ी मेरी', 'रात के ढाई बजे' जैसे मशहूर गानों में अपनी आवाज़ दी है.

आज फ़िल्म इंडस्ट्री में सुरेश वाडकर को 49 साल हो रहे हैं. वो आज भी गाते हैं, लेकिन उनकी संगीतकारों से शिकायत है. संगीतकारों से उनका सवाल है, "या मुझे गाने गाना आता नहीं, इसलिए मेरी तरफ़ आप ध्यान नहीं दे रहे हो या आपके गाने को बहुत ज्यादा न्याय देगा, इसलिए आपने नज़रअंदाज किया."जब पाव भाजी ने खोला दो करोड़ रुपए से ज़्यादा की लूट का राज़ए2 घी: आम घी से तीन गुना ज़्यादा महंगे इस घी में क्या ख़ास है और ये स्वास्थ्य के लिए कितना फ़ायदेमंद है?इमेज कैप्शन,सुरेश वाडकर के पिता कॉटन मिल में नौकरी करते थे, लेकिन इसके साथ-साथ वो पहलवानी भी करते थे. मुंबई में जन्मे सुरेश वाडकर बताते हैं कि उनके पिता मिट्टी वाली कुश्ती करते थे. इसलिए सुरेश वाडकर को भी अखाड़े जाना पड़ता था ताकि उनकी सेहत ठीक रहे.सुरेश वाडकर कहते हैं, "मेरे पिता संगीत के बड़े शौकीन थे, वे भजन वगैरह गाते थे. इसलिए बचपन से ही मेरे ऊपर संगीत का असर रहा. एक दिन अचानक उन्होंने मुझे गाते हुए सुना. उस वक़्त मेरी उम्र लगभग चार साल थी, मुझे सुनकर उनको लगा कि इसको गाना सिखाना चाहिए." इस तरह, संगीत के माहौल में बचपन गुजार रहे सुरेश वाडकर की चार साल की उम्र से गाने की ट्रेनिंग शुरू हो गई.एक प्रतियोगिता से मिला पहला ब्रेक Play video, "'हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री शापित है क्योंकि...' सुरेश वाडकर के बताई इसकी वजह- कहानी ज़िंदगी की", अवधि 55,52'हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री शापित है क्योंकि...' सुरेश वाडकर के बताई इसकी वजह- कहानी ज़िंदगी कीसुरेश वाडकर ने पहला प्लेबैक 'पहेली' फ़िल्म में किया. ये पहला ब्रेक उन्हें रविंद्र जैन ने दिया था. ये फ़िल्म उन्हें कैसे मिली, इसके बारे में बताते हुए वो एक प्रतियोगिता का ज़िक्र करते हैं, जिसके जजों में रविंद्र जैन, जयदेव, हृदयनाथ मंगेशकर शामिल थे. सुरेश वाडकर बताते हैं, "1976 में एक प्रतियोगिता हुई थी, सुर श्रृंगार संसद एक संस्था थी, उसमें मैंने भी पार्टिसिपेट किया था. मेरे अलावा उसमें मेरे बहुत अज़ीज दोस्त हरिहरण और रानी वर्मा को भी अवॉर्ड मिले थे. मुझे मदन मोहन अवॉर्ड, हरि को एचडी बर्मन अवॉर्ड और रानी को वसंत देसाई अवॉर्ड." सुरेश वाडकर बताते हैं कि उस प्रतियोगिता में रविंद्र जैन जब स्टेज़ पर अवॉर्ड देने आए थे, तब उन्होंने अनाउंस किया था कि जो विनर होगा, उसे वो पहला ब्रेक देंगे. सुरेश वाडकर कहते हैं, "फिर उन्होंने एक दिन मुझे घर पर बुलाया, मुझे सुना. राशिद प्रोडक्शन की एक फ़िल्म बन रही थी, जिसमें मास्टर सत्यजीत पहली बार फुल फ्लेज़्ड हीरो के तौर पर आने वाले थे. राजकुमार बड़जात्या को मेरी आवाज़ सुनाई, उसके लिए ख़ासतौर पर एक ग़ज़ल रिकॉर्ड की. राजकुमार बड़जात्या को मेरी आवाज़ पसंद आई. इस तरह मेरी पहली फ़िल्म 'पहेली' है." 'पहेली' में रविंद्र जैन के साथ रिकॉर्ड किया गया उनका पहला गाना, 'सोना करे झिलमिल-झिलमिल...वृष्टि पड़े टापुर टुपुर' था, जो बहुत पॉपुलर हुआ था.सुरेश वाडकर ने फ़िल्म 'गमन' में 'सीने में जलन' गाना गया था, उनके मुताबिक़ इस गाने से पूरा नॉर्थ उन्हें जानने लग गया था.सुरेश वाडकर बताते हैं, "एक दिन सुबह-सुबह जयदेव जी का फ़ोन आया, उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया. उन्होंने बताया कि एक बहुत सुंदर ग़ज़ल बनी है, फ़िल्म बन रही है 'गमन' तो मेरे लिए तुमको गाना है. उन्होंने गाना सिखाया और मैंने गा दिया और उसका पहला टेक ही ओके हो गया." सुरेश वाडकर कहते हैं कि जब उन्होंने इस गाने का अपना पहला टेक सुना, तो वो दुखी हो गए थे. उन्होंने जयदेव से एक और टेक लेने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने ये कहकर इनकार कर दिया था कि उन्हें जैसे गाना चाहिए, वैसे रिकॉर्ड हो गया है. सुरेश वाडकर बताते हैं, "मैं घर आकर रोने लगा था. लेकिन उस वक़्त मुझे मालूम नहीं था कि उस गाने का क्या रंग बनेगा बाद में. ये गाना बहुत पॉपुलर हुआ और लोग जानने लग गए कि सुरेश वाडकर नाम का कोई नया लड़का आया है."सुरेश वाडकर का गाया 'सोना करे झिलमिल-झिलमिल...वृष्टि पड़े टापुर टुपुर' गाना बहुत पॉपुलर हुआ थासुरेश वाडकर के लिए फ़िल्मों में एक और अहम मोड़ तब आया, जब उन्हें राज कपूर की 'प्रेम रोग' में गाने का मौक़ा मिला. ये फ़िल्म उन्हें कैसे मिली, इसके बारे में वो बताते हैं, "मैं कहीं रिकॉर्डिंग कर रहा था, तब वहां फ़ोन आया कि लक्ष्मीकांत जी ने बुलाया है. इसके पहले मुझे ये नहीं मालूम था कि लक्ष्मीकांत जी ने उनको मेरा और लता जी का गाना 'मेघा रे मेघा रे' सुनाया था और राज कपूर नई आवाज़ ढूंढ रहे थे. वो बहुत खुश हुए थे कि इस लड़के को बुलाओ. प्रेम रोग के लिए ये ही गाएगा." सुरेश वाडकर बताते हैं कि जब 'मैं हूं प्रेम रोगी' गाना रिकॉर्ड हुआ, तो राज कपूर बहुत खुश हो गए थे और उन्होंने 10 हज़ार रुपये दिए थे. सुरेश वाडकर बताते हैं कि उन दिनों एक गाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 1500-दो हज़ार रुपये मिलते थे. लेकिन जब राज कपूर के दिए लिफ़ाफ़े से 10 हज़ार रुपये निकले, तो उन्हें लगा कि किसी और का लिफ़ाफ़ा गलती से उनके पास आ गया है. वो कहते हैं, "मैं राज कपूर के पास गया और कहा कि शायद आपने गलती से ये लिफ़फ़ा दे दिया है, तो उन्होंने पूछा, 'क्यों बेटा, कम है क्या? मैंने कहा कि ये तो बहुत ज़्यादा है. उन्होंने कहा, 'मैंने प्यार से दिया है पैसा'."सुरेश वाडकर का मानना है कि गाना ऐसा होना चाहिए जिसकी वैल्यू आने वाले ज़मानों तक बरकरार रहे म्यूज़िक इंडस्ट्री में सामने आने वाले संघर्ष और गलाकाट प्रतियोगिता के सवाल पर सुरेश वाडकर कहते हैं, "यहां मोहम्मद रफ़ी जैसे सिंगर जिन्होंने पूरी इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाया, उनको आठ या नौ साल घर पर बैठाया गया." वो कहते हैं, "हमारे टाइम पर भी ऐसा हुआ, किसी एक को आप पॉपुलर सिंगर बोलते हैं या लकी सिंगर बोलते हैं. जब 100 में 98 गाने वो गाएगा, तो उसमें से छह से आठ गाने चलेंगे ही. ये जो निगेटिविटी है, गलाकाट प्रतियोगिता है, ये हमारे अपने लोग करते हैं."वो कहते हैं, "हमारी इंड्रस्ट्री शापित है, ये पनपती नहीं. अगर सालाना दो हज़ार फ़िल्में बनती हैं, उसमें से पांच चलती है, तो आपने क्या तीर मार लिया? हमारी इंडस्ट्री इसलिए शापित है क्योंकि आप लोग दुआएं, आशीर्वाद बहुत कम पाते हैं. जिसके कंधे पर चढ़कर आप आगे बढ़ते हो, उसी को भूल जाते हो."वो कहते हैं, "अब वो म्यूज़िक डायरेक्टर नहीं रहे. आजकल सिचुएशन पर कोई गाना नहीं होता. अचानक से उठकर स्विटज़रलैंड चला जाता है. पीछे 150 लड़के-लड़कियां पीछे डांस कर रहे होते हैं, आगे हीरो-हीरोइन डांस कर रहे होते हैं." सुरेश वाडकर कहते हैं कि अब स्टोरी के साथ लगकर गाने नहीं बनते, जबकि पहले ऐसे होता था. इसी वजह से सैड सॉन्ग भी होता था और जॉनी वॉकर, महमूद के ऊपर कॉमेडी गाना भी होता था.आज के टैलेंट को अच्छे काम की ज़रूरत सुरेश वाडकर कहते हैं कि आज टैलेंटेड सिंगर्स आ रहे हैं, टैलेंटेड म्यूज़िक डायरेक्टर भी हैं, लेकिन उनका नज़रिया बदल गया है. वो कहते हैं, "अगर आप शॉर्ट टाइम के लिए गाना बनाना चाहते हैं, तो वो शॉर्ट टाइम के लिए ही हो सकता है. आज की जनरेशन आप देखेंगे, ये जो रियल्टी शो में है, अपने आपको साबित करने के लिए वही 60 और 70 के दशक के गाने गाती है. आज का गाना फ़िल्म तक आता है और फिर थोड़े टाइम में कपूर की तरह उड़ जाता है, ऐसा नहीं होना चाहिए."वो कहते हैं कि सिंगर्स तो बहुत अच्छे आए हैं, लेकिन उन्हें उस तरह का काम नहीं मिल रहा है, जो उन्हें लंबी दौड़ का घोड़ा बनाए.वो कहते हैं, "मेकर्स का धर्म सिर्फ़ हीरो-हेरोइन बनाने का नहीं होता है, उनका धर्म ये भी है कि अच्छे राइटर्स, सिंगर्स उनकी फ़िल्मों से जन्म लें."'एक्टिंग तो मैंने रुई बेचकर सीखी है'- कैसा रहा है 'पंचायत के बिनोद' का सफ़रजब पाव भाजी ने खोला दो करोड़ रुपए से ज़्यादा की लूट का राज़बिहार के किशनगंज में मतदाता सूची संशोधन को लेकर मुसलमानों के मन में हैं ये सवालभारतीय प्रोफ़ेशनल्स के बारे में ट्रंप के किस बयान की हो रही है चर्चा, कांग्रेस ने मोदी सरकार से किए सवालभारत और ब्रिटेन के बीच ट्रेड डील से क्या सस्ता होगा, जानिए इस ऐतिहासिक समझौते की 5 बड़ी बातेंट्रंप के पाकिस्तान से दोस्ताना रवैये के बाद क्या भारत और चीन क़रीब आएंगे?'ग़ज़ा में लोग चलती-फिरती लाशें बन गए हैं', वहां काम करने वाले पत्रकारों की आपबीती ए2 घी: आम घी से तीन गुना ज़्यादा महंगे इस घी में क्या ख़ास है और ये स्वास्थ्य के लिए कितना फ़ायदेमंद है?तंदुरुस्ती के लिए 10 हज़ार कदम चलना ज़रूरी नहीं, सिर्फ़ इतने स्टेप्स से दूर रहेंगी बीमारियां फ़्रांस के फ़लस्तीन को स्वतंत्र देश का दर्जा देने से अमेरिका और इसराइल बेहद नाराज़, इससे क्या बदलेगा?उर्फ़ी जावेद ने अपने चेहरे पर जो फ़िलर सर्जरी कराई वो क्या है और इसके ख़तरे क्या हैं?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अंजन श्रीवास्तव: जो वागले की दुनिया से घर घर तक पहुंचेअंजन श्रीवास्तव: जो वागले की दुनिया से घर घर तक पहुंचेअंजन श्रीवास्तव ने बताई अपनी कहानी ज़िंदगी की
Read more »

उस्ताद अमजद अली ख़ान का सरोद सफ़र: ग्वालियर से दुनिया के मंच तकउस्ताद अमजद अली ख़ान का सरोद सफ़र: ग्वालियर से दुनिया के मंच तकउस्ताद अमजद अली ख़ान ने बताई अपनी 'कहानी ज़िंदगी की'
Read more »

'बाज़ार' फ़िल्म के बाद किससे डर गई थीं सुप्रिया पाठक- कहानी ज़िंदगी की'बाज़ार' फ़िल्म के बाद किससे डर गई थीं सुप्रिया पाठक- कहानी ज़िंदगी कीसुप्रिया पाठक ने बताई अपनी कहानी ज़िंदगी की
Read more »

गुलशन कुमार ने जो किया वो कोई नहीं कर पाया: अनुराधा पौडवालगुलशन कुमार ने जो किया वो कोई नहीं कर पाया: अनुराधा पौडवालबीबीसी हिंदी की ख़ास पेशकश 'कहानी ज़िंदगी की' में गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपनी ज़िंदगी के कई अहम पलों को इरफ़ान के साथ साझा किया.
Read more »

युजवेंद्र-धनश्री का इस वजह से हुआ तलाक? नाक देखकर फेस रीडर ने किया दावायुजवेंद्र-धनश्री का इस वजह से हुआ तलाक? नाक देखकर फेस रीडर ने किया दावाफेस रीडर एकता देसाई ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के पीछे की वजह बताई है.उन्होंने बताया कि दोनों के तलाक के पीछे की वजह उनका अहंकार है.
Read more »

'हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री शापित है क्योंकि...' सुरेश वाडकर ने बताई इसकी वजह- कहानी ज़िंदगी की'हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री शापित है क्योंकि...' सुरेश वाडकर ने बताई इसकी वजह- कहानी ज़िंदगी की'कहानी ज़िंदगी की' में सुरेश वाडकर ने बताईं म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़ी बातें
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:38:03