Siraj or Ben Duckett who is guilty of shoulder barging: मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. डकेट को आउट करने के बाद सिराज ने उनके सामने जाकर एग्रेसन दिखाया. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों का कंधा टकराते हुए देखा गया. कंधा किसने मारा? और इस मामले में क्या है आईसीसी का नियम. चलिए, जानते हैं.
नई दिल्ली. मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पूरे रंग में दिखे. डीएसपी सिराज ने ओपनर बेन डकेट को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई.लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन पहले सेशन में एक छोर से जसप्रीत बुमराह ने मेजबान ओपनर्स पर दबाव बनाया और दूसरे छोर से सिराज ने विकेट लिए.
डकेट को आउट करने के बाद सिराज खुद पर काबू नहीं रख पाए और जोश में कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो गए. उन्होंने डकेट के सामने जाकर आक्रामक सेलिब्रेशन किया जिसके बाद दोनों का कंधा भी आपस में टकराया.मैच अधिकारियों की ओर से अगर सिराज आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दोषी पाए गए तो उनको सजा या जुर्माना भी लगाया जा सकता है. मोहम्मद सिराज दिन का पांचवां और इंग्लैंड की पारी का छठा ओवर लेकर आए.शुरुआती दो गेंद पर कोई रन न बनने के बाद तीसरी गेंद पर डकेट ने चौका जड़ दिया. चौथी गेंद सिराज ने लैंथ बॉल फेंकी, जिस पर कोई रन नहीं बना. लेकिन पांचवीं गेंद का टप्पा खींच लिया. ये एक शॉर्ट बॉल थी. डकेट इसे मिड ऑन पर पुल करना चाहते थे, लेकिन मिडिल नहीं कर पाए. गेंद हवा में गई, जिसे बुमराह ने कैच करने में कोई गलती नहीं की. बेन डकेट 12 गेंद में 12 रन बनाकर चलते बने. 129 ओवर की गेंदबाजी…एक मैच में गेंदबाज के नाम है बॉलिंग का ये महारिकॉर्ड, टेस्ट में कितने ओवर डाल सकता है कोई बॉलर, क्या है आईसीसी का नियम आईसीसी के नियम में बेवजह खिलाड़ी से उलझना बैन है इसके बाद रीप्ले में दिखा कि आउट होने के बाद डकेट ही सिराज की ओर बढ़े थे, जिसके कारण दोनों का कंधा टकराया. आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के अनुसार, खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ किसी भी प्रकार का शारीरिक संपर्क करने की मनाही है. अगर मैच अधिकारी सिराज या डकेट को दोषी पाते हैं, तो उन पर लेवल 1 या 2 के उल्लंघन का जुर्माना लगाया जा सकता है. सचिन-पुजारा मैदान और स्टैंड में…ग्राउंड के भीतर चल रहा गाली गलौच, इन सबसे दूर क्या कर रहे थे रोहित शर्मा सिराज पर मैच फीस 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है अगर सिराज दोषी पाए जाते हैं, ICC उन्हें दंडित कर सकती है और उनपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. डीएसपी सिराज को इससे पहले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में इस तरह के व्यवहार के लिए फटकार लगाया गया था. मैच के बाद आईसीसी ने सिराज पर उनके मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया था.
Ben Duckett Siraj Duckett Shoulder Barging Siraj Duckett Controversy Ind Vs Eng India Vs England DSP Siraj Icc Rule What Is Icc Rule सिराज डकेट सिराज डकेट कंधा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में कहां है अढ़ाई दिन का झोपड़ा, क्या है इसकी खासियत?Trending Quiz | राजस्थान में कहां है अढ़ाई दिन का झोपड़ा, क्या है इसकी खासियत?
Read more »
शुभ या अशुभ, सपने में बहते पानी को देखने का क्या अर्थ है?शुभ या अशुभ, सपने में बहते पानी को देखने का क्या अर्थ है?
Read more »
Income Tax: सैलरी का कौन-कौन सा हिस्सा होता है Taxable, जानें क्या कहता है नियम?सभी टैक्स इनकम टैक्स Income Tax फाइल करने लगे हैं ताकि वे अंत में होने वाली टैक्स फाइल की उलझनों से बचा रहें। इनकम टैक्स फाइल करने की अंतिम तारीख सितंबर 2025 है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि आपकी सैलरी का कौन-कौन सा हिस्सा टैक्सेबल होता है।
Read more »
2025 में शुभमन गिल नंबर-1...शतकों का बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, बेन डकेट का तोड़ा घमंडIndia vs England 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया. गिल पहले दिन 114 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने पहले दिन का खेल 5 विकेट पर 310 रन बनाकर किया.
Read more »
दुनिया का सबसे बड़ा Oil Reserve, किस देश के पास है?क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व सऊदी अरब या रूस के पास नहीं, बल्कि एक ऐसे देश के पास है जिसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है.
Read more »
मोहम्मद सिराज रहे तीसरे दिन के हीरो... 407 बनाने वाले अंग्रेज अभी भी मैच में कैसे फंसे हुए?भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 दिन का खेल खत्म होने के बाद 244 रन की लीड बना ली है। तीसरे दिन भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए।
Read more »
