मोर्चे पर सैनिकों के लिए मां के हाथ का खाना | DW | 17.05.2019

United States News News

मोर्चे पर सैनिकों के लिए मां के हाथ का खाना | DW | 17.05.2019
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 218 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 63%

मिसराता की एक कोठी में मांएं अपने लाडलों के लिए खाने के पैकेट तैयार कर रही हैं. खाने में प्यार के साथ कविताएं और प्यारे संदेश भी हैं. यह खाना लीबिया की राजधानी त्रिपोली के बाहरी इलाकों में लड़ रहे सैनिकों तक जाएगा. Libya

हर दिन 10 हजार से ज्यादा खाने के पैकेट 200 किलोमीटर दूर मोर्चे पर भेजे जा रहे हैं. जंग त्रिपोली के दक्षिणी इलाके में लीबिया के ताकतवार लड़ाके खलीफा हफ्तार के खिलाफ चल रही है. 2011 के बाद यह चौथी बार है जब मिसराता के लोग हफ्तार की सेना से गवर्नमेंट नेशनल एकॉर्ड के झंडे तले लड़ रहे हैं.

गवर्नमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड देश की अंतरराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त सरकार है. मिसराता के लड़ाकों को लीबिया की सबसे संगठित फौज माना जाता है. यही लड़ाके उस विद्रोह का भी नेतृत्व कर रहे थे जिसने लीबिया की सत्ता से मुअम्मर गद्दाफी की सत्ता उखाड़ फेंकी. 2014 में त्रिपोली पर कब्जे की लड़ाई में वो पूरी तन्मयता से जुटे थे और 2016 में इस्लामिक स्टेट को सिर्ते में उन्होंने ही परास्त किया. मौजूदा लड़ाई ना सिर्फ जंग के मैदान में चल रही है बल्कि रसोई घरों में भी. मिसराता की कई महिला संगठनों के भरोसे मोर्चे पर चल रही जंग के लिए खाना तैयार किया जा रहा है. इनमें अल नरजेस नाम का संगठन तो अकेले ही रोजाना 2000 खाने के पैकेट तैयार करता है. अप्रैल की शुरूआत में हफ्तार की सेना के राजधानी पर हमला करने के बाद शहर के मध्य में मौजूद एक कोठी को फील्ड किचेन में तब्दील कर दिया गया. यहां दो शिफ्टों में करीब 100 महिलाएं काम करती हैं. फर्श पर एक गोल घेरे में बैठी औरतें मीट, सब्जियां काटती हैं. इस दौरान जंग के गीत और अल्लाह का गुणगान भी लगातार चलता है. खाने का सामान स्थानीय कारोबारी दान में देते हैं. नवारा अली बताती हैं कि वो हर सुबह सात बजे यहां पहुंच जाती हैं ताकि इफ्तार तैयार कर सकें. पिछले हफ्ते रमजान का महीना शुरू हुआ और ऐसे में शाम को इफ्तार की तैयारी करना बेहद जरूरी है. उनके छह बेटे हैं और 2011 से अबतक कई बार अलग अलग लड़ाइयों में हिस्सा ले चुके हैं. उनमें से चार इस वक्त त्रिपोली में जीएनए और हफ्तार की स्वघोषित नेशनल आर्मी से लड़ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अब तक इस जंग में 430 लोगों की मौत हुई है. मांओं के लिए यह प्यार की मेहनत है. नवारा अली कहती हैं,"अगर मैं थक जाऊं या फिर रोजे के कारण कमजोरी महसूस करूं तब भी यहां आ कर जंग लड़ रहे अपने बेटों के लिए खाना बनाना मुझे खुशी से भर देता है." 55 साल की नवारा अली बताती हैं,"लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने अपने बेटों को जंग में क्यों जाने दिया. तो मैं उन्हें बताती हूं कि लीबिया कुर्बानी देने के लायक है और हजारों युवाओं ने आजादी की कीमत अपनी जान दे कर चुकाई है." रसोई की जिम्मेदारी संभालने वाली हलीमा अल गमुदी को यह काम बटालियन के चीफ जैसा लगता है. मोर्चे पर सूप, मीट, घर में बनी रोटी और भरवां पाई आमतौर पर भेजी जाती है. यह खाना प्लास्टिक कंटेनर में भेजा जाता है जिस पर संगठन का लेबल लगा रहता है. इस कंटनेर पर लिखा है,"गुस्से की ज्वालामुखी के समर्थन में." यह जीएनए के उस अभियान का कोडनेम है जो, त्रिपोली को हफ्तार के हाथों में जाने से बचाने के लिए शुरू किया गया. सेलोफीन से ढंके पैकेट में महिलाएं हाथ से लिखी पर्चियां डाल देती हैं. इन पर्चियों में कभी कविताएं लिखी होती हैं तो कभी प्यारे से संदेश. जंग के दौर में सैनिकों से फोन पर बात करना भी मुमकिन नहीं. ऐसे में यह पर्चियां ही उनकी भावनाओं को उनके लाडलों तक पहुंचाती हैं. मोर्चे पर गोलियों की बौछार के बीच यह खाना और यह संदेश सैनिकों में जोश भर देते हैं.क्षेत्रफल: 21.49 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 3.3 करोड़, राजधानी: रियाद, मुद्रा: सऊदी रियाल.क्षेत्रफल: 10.10 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 9.62 करोड़, राजधानी: काहिरा, मुद्रा: इजिप्शियन पाउंड.क्षेत्रफल: 83,600 वर्ग किलोमीटर, आबादी: 94 लाख, राजधानी: अबु धाबी, मुद्रा: यूएई दिरहम.क्षेत्रफल:11,581 वर्ग किलोमीटर, आबादी: 25.75 लाख, राजधानी: दोहा, मुद्रा: रियाल.क्षेत्रफल: 23.81 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 4 करोड़, राजधानी: अल्जीरियस, मुद्रा: दीनार.क्षेत्रफल: 4.37 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 3.72 करोड़, राजधानी: बगदाद, मुद्रा: इराकी दीनार.क्षेत्रफल: 17,818 वर्ग किलोमीटर, आबादी: 43.48 लाख, राजधानी: कुवैत सिटी, मुद्रा: कुवैती दीनार.क्षेत्रफल: 7.1 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 3.3 करोड़, राजधानी: रबात, मुद्रा: मोरक्कन दिरहम.क्षेत्रफल: 3.09 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 44.24 लाख, राजधानी: मस्कट, मुद्रा: रियाल.क्षेत्रफल: 17.59 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 62.93 लाख, राजधानी: त्रिपोली, मुद्रा: लीबियन दीनार.क्षेत्रफल: 18.86 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 3.95 करोड़, राजधानी: खारतूम, मुद्रा: सूडानी पाउंड.क्षेत्रफल: 1.63 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 1.09 करोड़, राजधानी: ट्यूनिस, मुद्रा: ट्यूनीशियन दीनार.क्षेत्रफल: 10.45 हजार वर्ग किलोमीटर, आबादी: 60 लाख, राजधानी: बेरुत, मुद्रा: लेबनानी पाउंड.क्षेत्रफल: 1.85 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 1.70 करोड़, राजधानी: दमिश्क, मुद्रा: सीरियन पाउंड.क्षेत्रफल: 5.27 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 2.75 करोड़, राजधानी: सना, मुद्रा: यमनी रियाल.क्षेत्रफल: 89.34 हजार वर्ग किलोमीटर, आबादी: एक करोड़, राजधानी: अम्मान, मुद्रा: दीनार.क्षेत्रफल: 765 वर्ग किलोमीटर, आबादी: 14.25 लाख, राजधानी: मनामा, मुद्रा: बहरीनी दीनार.क्षेत्रफल: 10.3 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 43.01 लाख, राजधानी: नोआकचोट, मुद्रा: ओएगुइया.क्षेत्रफल: 6.37 लाख वर्ग किलोमीटर, आबादी: 1.43 करोड़, राजधानी: मोगादिशु, मुद्रा: सोमाली शिलिंग.क्षेत्रफल: 23.20 हजार वर्ग किलोमीटर, आबादी: 9.42 लाख, राजधानी: जिबूती, मुद्रा: जिबूतियन फ्रांक.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

DW Hindi /  🏆 8. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रार JNU Chandrashekhar PatnaHighCourt जेएनयू चंद्रशेखर पटनाहाईकोर्ट
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन 20 सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन 20 सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की कुल 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 979 उम्मीदवार हैं। भोपाल में दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा के बहुचर्चित मुकाबले पर हर किसी की नजर है। इस चरण में दिल्ली की सभी 7 और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, मनोज तिवारी और क्रिकेटर गौतम गंभीर के अलावा हरियाणा में हुड्डा ऐंड संस की किस्मत भी दांव पर है। एक नजर छठे चरण की 20 हॉट सीटों पर जहां दिलचस्प टक्कर है:
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!Paytm की जांच में खुलासा, कैशबैक की आड़ में 10 करोड़ की धोखाधड़ी!इस धोखाधड़ी के सामने आने के बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है और सैकड़ों की संख्या में विक्रेताओं को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है.
Read more »

गो तस्करी की अफवाह के बाद विवाद में एक शख्स की मौत; भद्रवाह इलाके में कर्फ्यूगो तस्करी की अफवाह के बाद विवाद में एक शख्स की मौत; भद्रवाह इलाके में कर्फ्यून्यूज एजेंसी के मुताबिक गो तस्करी की अफवाह के बाद दो समूहों में विवाद हुआ विवाद में नईम शाह नामक व्यक्ति की मौत हो गई शांति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया | Curfew Imposed in Jammu-Kashmir’s Bhaderwah after man shot dead by unidentified gunmen
Read more »

NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMNEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:56:00