मोनालिसा ने कहा, सिर्फ 2-3 निगेटिव रोल के बाद ही मुझे टाइपकास्ट कर दिया

United States News News

मोनालिसा ने कहा, सिर्फ 2-3 निगेटिव रोल के बाद ही मुझे टाइपकास्ट कर दिया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

मोनालिसा ने कहा, सिर्फ 2-3 निगेटिव रोल के बाद ही मुझे टाइपकास्ट कर दिया

मोनालिसा ने कहा, सिर्फ 2-3 निगेटिव रोल के बाद ही मुझे टाइपकास्ट कर दियामुंबई, 28 अगस्त । सुपरनैचुरल शो शमशान चंपा में मोहिनी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मोनालिसा ने टाइपकास्ट किए जाने पर अपनी बात रखी। शमशान चंपा टेलीविजन की पसंदीदा डायन मोनालिसा को उनके सबसे पसंदीदा अवतार में वापस लेकर आया है, जो प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा कर रहा है। अपने आकर्षक लुक और अनोखी शक्तियों से मोनालिसा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं और अपने लक्ष्य हासिल कर लेती हैं। टाइपकास्ट होने के बारे में बात करते हुए मोनालिसा ने कहा, एक कलाकार होने के नाते इस इंडस्ट्री में विभिन्न किरदारों को जानना जरूरी है। मैंने अपने आप को एक ही रोल में सीमित किए बिना 125 भूमिकाएं निभाई हैं। मगर दो-तीन नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के बाद दर्शकों ने मुझे बेहद पसंद किया। मैं इसे सकारात्मक रूप से देखती हूं। मेरा मानना है कि मैं अच्छा काम कर रही हूं और मेरे लिए इसी तरह की भूमिकाओं पर विचार किया जा रहा है। खुद को टाइपकास्ट का टैग किए जाने पर उन्होंने कहा, मुझे टाइपकास्ट करने से पहले कम से कम 50-60 नकारात्मक भूमिकाएं करने दें। निगेटिव रोल में भी मैंने कई रंगों और बारीकियों को अपनाया है। हर एक किरदार कुछ अलग लेकर आता है। शो में अपनी भूमिका को लेकर मोनालिसा ने कहा, शो शमशान चंपा में मेरी मौजूदा भूमिका मेरी पिछली भूमिकाओं से अलग है, जिसमें नया लुक और नई ताकत है। यह शो मुझे अपनी कला के नए आयाम तलाशने का मौका देता है, और मैं इसका पूरा आनंद ले रही हूं। मुझे नई चुनौतियां पसंद हैं क्योंकि वे नए अनुभव प्रदान करती हैं और एक कलाकार के रूप में मुझे विकसित होने में मदद करती हैं।बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने रणभूमि, हम हैं खलनायक, जाड़े में बलमा प्यारा लगे, नथुनिया पे गोली मारे, देवर बड़ा सतावे ला, पॉकेट गैंगस्टर्स और पवन राजा जैसी कई अन्य भोजपुरी फिल्में की हैं। वह लाल बनारसी, बेकाबू, नमक इश्क का, माता की महिमा, नजर 2 और नच बलिए 8 जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा बिग बॉस 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें मनवीर गुर्जर को विजेता घोषित किया गया था। वह बंटी और बबली, ब्लैकमेल, मनी है तो हनी है, काफिला जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सलमान के साथ डेब्यू-फ्लॉप एक्ट्रेस का मिला तमगा, पैसे कमाने के लिए की बी-ग्रेड फिल्मसलमान के साथ डेब्यू-फ्लॉप एक्ट्रेस का मिला तमगा, पैसे कमाने के लिए की बी-ग्रेड फिल्मजरीन ने भारती सिंह से बातचीत में बताया कि वो इतनी बड़ी पिक्चर थी लेकिन मुझे फिल्म रिलीज के बाद सिर्फ क्रिटीसिज्म ही मिला.
Read more »

बचपन के कोच विश्वजीत शिंदे ने कहा कि स्वप्निल ने हमारा पुराना सपना पूरा कर दियाबचपन के कोच विश्वजीत शिंदे ने कहा कि स्वप्निल ने हमारा पुराना सपना पूरा कर दियाबचपन के कोच विश्वजीत शिंदे ने कहा कि स्वप्निल ने हमारा पुराना सपना पूरा कर दिया
Read more »

पैसों के लिए किया निगेटिव रोल, इंडस्ट्री में हुई टाइपकास्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्दपैसों के लिए किया निगेटिव रोल, इंडस्ट्री में हुई टाइपकास्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्दआउटसाइडर होकर अपने दम पर नाम बनाने वाली रश्मि गुप्ता, 'साथ निभाना साथिया' और 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' जैसे शोज में देखा गया.
Read more »

जब टीवी छोड़ फिल्मों में जाना चाहती थी ये एक्ट्रेस, कास्टिंग काउच की वजह से बदलना पड़ा फैसलाजब टीवी छोड़ फिल्मों में जाना चाहती थी ये एक्ट्रेस, कास्टिंग काउच की वजह से बदलना पड़ा फैसलासनाया ईरानी के मुताबिक उनको साउथ के एक फिल्ममेकर ने उनसे मिलने पर जोर दिया, लेकिन बाद में टीवी एक्ट्रेस को यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि उसे 'मोटी' नायिकाएं चाहिए थीं.
Read more »

Assam: अवैध प्रवेश रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट पर असम पुलिस, पासपोर्ट धारकों को होगी अनुमतिAssam: अवैध प्रवेश रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट पर असम पुलिस, पासपोर्ट धारकों को होगी अनुमतिभारत-बांग्लदेश बॉर्डर पर अवैध प्रवेश रोकने के लिए असम पुलिस हाई अलर्ट पर है। डीजीपी ने कहा है कि पासपोर्ट की जांच करने के बाद ही भारत में प्रवेश दिया जाएगा।
Read more »

Jammu : टूटने लगा सब्र का बांध, जंगलों में छिपे दहशतगर्दों पर ड्रोन और एयर स्ट्राइक की तैयारी; सेना सक्रियJammu : टूटने लगा सब्र का बांध, जंगलों में छिपे दहशतगर्दों पर ड्रोन और एयर स्ट्राइक की तैयारी; सेना सक्रियएक के बाद एक आतंकी हमलों ने सेना की रणनीति को धराशायी कर दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:57:15