मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी में चुनावी मैदान से क्यों हटे 111 किसान: लोकसभा चुनाव 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाक़ात के बाद तमिलनाडु के 111 किसानों ने वाराणासी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव न लड़ने का फ़ैसला लिया है. किसान नेता अय्याकन्नु के नेतृत्व में तमिलनाडु से आए किसानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबा प्रदर्शन किया था जिसे दुनियाभर के मीडिया ने अपनी रिपोर्टों में जगह दी थी.
अय्याकन्नु ने वाराणासी से 111 किसानों को प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब अमित शाह से मुलाक़ात के बाद अपना मन बदल लिया है. अपने प्रदर्शन के दौरान तमिलनाडु के किसानों ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के ऐसे-ऐसे काम किए थे जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल है. उन्होंने चूहे खाए, अपना मूत्र पिया, मल खाया, मरने का नाटक किया, नरमुंडों के साथ नृत्य किया. कुछ तो प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर नंगे भी हो गए.तमिलनाडु के किसानों का दिल्ली के जंतरमंतर पर अनोखा धरना प्रदर्शनअपने मुद्दों को फिर से सुर्ख़ियों में लाने के लिए इन किसानों ने वाराणसी में लोगों से भीख मांगकर पैसा इकट्ठा करने और उसी पैसे से मोदी के ख़िलाफ़ पर्चा भरने का ऐलान किया था. राष्ट्रीय दक्षिण भारत रिवर लिंकिग फॉर्मर एसोसिएशन के अध्यक्ष अय्याकन्नु का कहना है कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे.उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी उनकी अधिकतर मांगों से सहमत है इसलिए अब वो मोदी के ख़िलाफ़ खड़े नहीं होंगे. ग़ौर करने वाली बात ये है कि अपना स्वयं का किसान संगठन शुरू करने से पहले अय्याकन्नु राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान यूनियन का हिस्सा थे.बीबीसी ने उनसे बात की और अब चुनाव न लड़ने की वजह जानी. जब अय्याकन्नू से पूछा गया कि मुलाक़ात की पहल अमित शाह की ओर से हुई या उनकी तो उन्होंने कहा,"हमने अपनी मांगें भाजपा नेता अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजी थीं. इसके बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हमसे संपर्क किया और बताया कि अमित शाह से हमारी मुलाक़ात कराने की व्यवस्था की जा रही है. हमें दिल्ली बुलाया गया और अमित शाह ने हमसे सात अप्रैल को मुलाक़ात की. तमिलनाडु के मंत्री थंगामनी भी वहां मौजूद थे." अमित शाह से की गई अपनी मांगों के बारे में वो कहते हैं,"नदियों को जोड़ना, कृषि उत्पादों के सही दाम, कृषि क़र्ज़ माफ़ी, किसानों के लिए पेंशन, जीएम बीजों के आयात पर प्रतिबंध और छोटे, मझोले और बड़े किसानों के बीच भेदभाव ख़त्म करना हमारी मुख्य मांगें हैं. अमित शाह ने हमें बताया कि क़र्ज़ माफ़ी के अलावा हमारी सभी मांगों को बीजेपी के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा. उन पर भरोसा करके हमने चुनाव न लड़ने का फ़ैसला लिया है." क्या बीजेपी उनकी मांगें मान लेगी? इस सवाल पर अय्याकन्नू कहते हैं,"हमारा भीख मांगना और प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ नामांकन करना उनके लिए शर्मनाक होता. इसलिए ही उन्होंने हमें बात करने के लिए बुलाया. हम चुनाव जीतने के लिए वाराणसी से नहीं लड़ रहे थे बल्कि हम अपनी मांगें मनवाना चाहते थे. हम सिर्फ़ अपनी मांगें मनवाने के लिए ही उम्मीदवारी पेश करना चाहते थे. अब उन्होंने हमारी मांगे मान ली हैं तो चुनाव लड़ने की ज़रूरत ही नहीं है." घोषणा करने के बाद पीछे हटने पर इन किसानों की आलोचना भी हो सकती है. इसी सवाल पर वो कहते हैं,"जब हम प्रदर्शन कर रहे थे तब उन्होंने मुझे ऑडी कार अय्याकन्नु कहकर बदनाम किया. आरोप लगाया गया कि मेरे पास कई करोड़ की संपत्ति है. अब वो कह रहे हैं कि मैंने बीजेपी से पैसा ले लिया है और मैं इसलिए चुनाव नहीं लड़ रहा क्योंकि मैं सांसद बनना चाहता हूं. कुछ कहेंगे कि मैं डर कर पीछे हट रहा हूं. जब महात्मा गांधी ने ब्रितानी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए थे तब उनकी भी आलोचना हुई थी. अब ऐसे ही वो मेरी भी आलोचना कर रहे हैं. क्या उन लोगों को अपनी ज़बान पर काबू नहीं रखना चाहिए?"अय्याकन्नू कहते हैं,"बीजेपी ने हमें बातचीत के लिए बुलाया. हमें इसका सम्मान करना चाहिए."वो जबाव देते हैं,"हमने दिल्ली में 141 दिन तक प्रदर्शन किया था. अगर बीजेपी वादा पूरा नहीं करती है तो हम फिर प्रदर्शन करेंगे."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद क्यों हैं फ़रार?रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार उनकी छवि ख़राब करने के लिये कार्रवाई कर रही है.
Read more »
चुनावी वादों की टक्कर: नरेंद्र मोदी के 5 बड़े संकल्प Vs राहुल गांधी का पंजाकांग्रेस ने किसानों के लिए अलग से बजट बनाने के अलावा कर्ज न अदा कर पाने की स्थिति में क्रिमिनल ऑफेंस को खत्म करने का वादा किया है. जबकि बीजेपी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 हेक्टेयर की सीमा खत्म कर अब सभी किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे खातों में पहुंचाने का वादा किया है. साथ ही 60 साल से ज्यादा उम्र वाले किसानों छोटे व सीमांत किसानों को पेंशन देने का वादा भी किया है.
Read more »
विशेष: 2019 में BJP के तीन इक्के जीत का इक्का साबित होंगे? Vishesh: BJP's 3 aces will work in Lok Sabha Elections 2019? - Vishesh AajTakराष्ट्रवाद, कश्मीर और गरीब; क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 2019 में ये तीनों इक्के जीत का इक्का साबित होंगे? क्या राष्ट्रवाद से पूरे देश में भावनाओं का ज्वार सरकार के पक्ष में उमड़ेगा? क्या गरीब के नाम पर नई योजनाओं से प्रधानमंत्री मोदी गरीबों का दिल जीत पाएंगे और क्या कश्मीर में धारा 370 का सवाल और उस पर उफनता बवाल बीजेपी के लिए फायदे का चुनावी सौदा बनेगा? इन तीनों मुद्दों पर विस्तार से हम आपको बताएंगे और इसकी शुरुआत करते हैं राष्ट्रवाद से?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
प्रियंका गांधी के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे, भिड़ गए कांग्रेस-BJP के कार्यकर्ता
Read more »
वाराणसी: पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे रिटायर्ड जस्टिस कर्णन-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनावी मैदान में बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव भी हैं और अब रिटायर्ड जस्टिस कर्णन ने भी काशी से ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
Read more »
दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार के एलान में देरी से संघ नाराज!भोपाल। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट माने जाने वाली भोपाल से अब तक बीजेपी के उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं होने पर संघ की नाराजगी की खबर आ रही है।
Read more »
लखनऊ से राजनाथ के खिलाफ उतरेंगे पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पीएम मोदी के हमशक्ल और एक समय उनके प्रशंसक रहे अभिनंदन पाठक लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। शुक्रवार को अभिनंदन ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा दाखिल किया।
Read more »
