मोदी बुज़र्गों का नहीं करते आदरः कांग्रेस

United States News News

मोदी बुज़र्गों का नहीं करते आदरः कांग्रेस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

मोदी बुज़र्गों का नहीं करते आदर, कांग्रेस का तंजः पांच बड़ी ख़बरें

समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के पुलवामा हमले को लेकर दिए गए विवादित बयान को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटिया राजनीति कहा है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम गोपाल यादव को अपने बयान के लिए सीआरपीएफ जवानों और देश से माफी मांगनी चाहिए.

ये बयान घटिया राजनीति का एक भद्दा उदाहरण है. पुलवामा हमले पर रामगोपाल यादव ने कहा था कि ​अर्धसैनिक बल के जवान सरकार से दुखी हैं. वोट के लिए जवान मार दिए गए. जम्मू-श्रीनगर के बीच में चेकिंग नहीं थी. जवानों को साधारण बसों से भेज दिया गया. यह साजिश थी. अभी नहीं कहना चाहता, जब सरकार बदलेगी तो इसकी जांच होगी और बड़े-बड़े लोग फंसेंगे. भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों के काफ़िले पर एक चरमपंथी हमला हुआ था जिसमें 40 जवानों की मौत हो गई थी.भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि इस बार बिहार के पटना साहिब से उनका टिकट कट सकता है. ऐसे में वो उसी सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, अभी मामला कांग्रेस और राजद के बीच सीटों के बंटवारे पर अटका हुआ है. खबरें ये भी हैं कि अगर ये सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गई तो शत्रुघ्न राजद से भी चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं, उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. 'मैं भी चौकीदार हूं' अभियान के तहत पीएम मोदी के चौकीदारों को संबोधित करने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ज़्यादातर चौकीदार गरीबी रेखा से नीचे हैं, उन्हें भाषण देने से ज़्यादा जरूरी है उनकी स्थिति सुधारना. शत्रुघ्न सिन्हा ने ये ट्वीट भी किया, ''सर जी, आपको होली की शुभकामनाएं. एक बार फिर मैं आपको विनम्रता मगर दृढ़ता से याद दिलाऊंगा कि चौकीदार अभियान में मत फंसिए. चौकीदार पर आप जितना रक्षात्मक होंगे, उतना ही ये देश को अनुत्तरित सवालों और रफ़ाएल सौदे की याद दिलाएगा, जिनके बारे में जानने के लिए लोग बैचेन हैं.''इराक़ के मोसुल शहर में टिगरिस नदी में एक नाव डूबने से लगभग 100 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और माना जा रहा है नाव में सवार लोगों की संख्या 200 के लगभग थी. ये सभी लोग घूमने के लिए एक टूरिस्ट आइलैंड पर जा रहे थे. 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. अधिकारियों ने पर्यटकों को पहले ही नदी में बढ़े हुए जल स्तर को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब 70 से 100 लोग नदी में डूब गए. जब ये हादसा हुआ, तब वो पास में ही थे. जल संसाधन मंत्री ने पहले ही टिगरिस नदी में जल स्तर बढ़ने की चेतावनी दे दी थी. दुर्भाग्यवश वे लोग पुरानी नाव पर सवार थे और नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पहली रेस में पिछड़ी कांग्रेस, नहीं ढूंढ पा रही 'मोदी है तो मुमकिन है' का जवाबपहली रेस में पिछड़ी कांग्रेस, नहीं ढूंढ पा रही 'मोदी है तो मुमकिन है' का जवाबलोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. बीजेपी 2019 चुनाव में 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे से चुनावी रण में है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खेमे में इसे लेकर फिलहाल सन्नाटा है.
Read more »

कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी सरकार में ‘झूठे विकास’ के बाद अब भगवान को गालीकांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी सरकार में ‘झूठे विकास’ के बाद अब भगवान को गालीनई दिल्ली। कांग्रेस ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 'झूठे विकास' के बाद अब भगवान को गाली दी जा रही है।
Read more »

मायावती का हमला, 'कांग्रेस सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए, हमारा कोई गठबंधन नहीं'- Amarujalaमायावती का हमला, 'कांग्रेस सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए, हमारा कोई गठबंधन नहीं'- Amarujalaमायावती का हमला, 'कांग्रेस सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए, हमारा कोई गठबंधन नहीं' LokSabhaElections2019 UttarPradesh mayawati Mayawati INCIndia
Read more »

BSP कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में न आएं: मायावतीBSP कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में न आएं: मायावतीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। मायावती ने कांग्रेस पर हमला करते हुए दो ट्वीट किए और कहा कि कांग्रेस के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है ऐसे में पार्टी भ्रम न फैलाए।
Read more »

#MainBhiChowkidar पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, क्या उल्टा पड़ गया मोदी का दांव?#MainBhiChowkidar पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, क्या उल्टा पड़ गया मोदी का दांव?नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह 2014 के लोकसभा चुनावों में 'चाय वाला' को मुद्दा बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, उसी तरह वे इस बार 'चौकीदार' को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मुद्दे को लेकर 'चोकीदार चोर है' जैसे बयानों का उपयोग कर पीएम मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर पीएम की ओर से ट्‍विटर पर 'MainBhiChowkidar' कैंपेन शुरू किया गया कि भारत का हर नागरिक चौकीदार है। इसके साथ एक वीडियो भी जारी किया गया। इस कैंपेन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा कि उसका यह दांव उल्टा पड़ गया।
Read more »

मोदी सरकार में भाजपा का 22% और यूपीए-II में कांग्रेस का 31% सक्सेस रेट रहामोदी सरकार में भाजपा का 22% और यूपीए-II में कांग्रेस का 31% सक्सेस रेट रहाby poll election result comparison between bjp and congress government | नई दिल्ली. मोदी सरकार में भाजपा के प्रदर्शन की तुलना में मनमोहन की सरकार का सक्सेस रेट ज्यादा रहा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में 31 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए लेकिन इनमें से भाजपा सिर्फ 7 सीटें ही जीत पाई।
Read more »

राहुल की गुजरात रैली में 'मोदी-मोदी' के नारे लगने का सचराहुल की गुजरात रैली में 'मोदी-मोदी' के नारे लगने का सचसोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के हवाले से ये दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की रैली में मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »

Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्‍ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्‍ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्‍टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:43:20