हरियाणा /मोदी बोले- 3 शब्दों से कांग्रेस का अहंकार समझा जा सकता है, उनके लिए जिंदगी का कोई मोल नहीं narendramodi
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने गुरुवार को कहा था- 1984 के दंगे हुए तो हुए ‘बयान देने वाले नेता राजीव गांधी के सबसे अच्छे दोस्त और कांग्रेस के नामदार के गुरु’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने सैम पित्रोदा के बयान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि 3 शब्दों से कांग्रेस का अहंकार समझा जा सकता है। उनके लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। गुरुवार को पित्रोदा ने कहा था कि 1984 में दंगे हुए तो हुए। मोदी आज हिमाचल प्रदेश के मंडी और पंजाब के होशियारपुर में भी सभाएं करेंगे।मोदी ने कहा, ‘‘आपको कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस ने 70 साल तक कैसे देश चलाया है। उनके दिमाग और खोपड़ी में क्या भरा है, सिर्फ तीन शब्दों में समेट दिया है। भ्रष्टाचार और कालाधन मुख्यधारा बन गया और कांग्रेस गरीबों की मलाई खाती रही। देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी संवेदनहीन है। ये तीन शब्दों से समझा जा सकता है। वे शब्द हैं- हुआ तो हुआ। कांग्रेस का अहंकार इन्हीं तीन शब्दों से समझ सकते हैं। कल उनके एक बड़े नेता ने कहा कि 1984 का दंगा हुआ तो हुआ। ये नेता गांधी परिवार के सबसे करीबी है।''‘‘ये नेता राजीव गांधी के सबसे अच्छे दोस्त और कांग्रेस के नामदार के गुरु हैं। उनके लिए इंसान इंसान नहीं, जीवन का मूल्य नहीं। 1984 के सिख दंगों में हजारों सिख भाइयों की जान गई, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। दिल्ली में सिखों को आग लगा दी गई, उन्हें घरों से निकालकर मारा गया। उनकी दुकानें जला दी गईं। कई राज्यों में सिखों को निशाना बनाया गया। कांग्रेस के नेता कहते हैं- हुआ तो हुआ। हरियाणा की जनता इसका जवाब देगी।’’रोहतक सीट पर भाजपा ने अरविंद शर्मा को उतारा है। उनका सामना भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र से है। रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र जीते थे। भाजपा के ओमप्रकाश धनखड़ दूसरे नंबर पर रहे थे।मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा और भाजपा से रामस्वरूप शर्मा मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस से लगातार दो बार सांसद रहीं प्रतिभा सिंह को 39 हजार वोटों से हराया था।होशियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा-शिअद गठबंधन के प्रत्याशी सोम प्रकाश चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में होशियारपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी विजय सांपला ने कांग्रेस के मोहिंदर सिंह को 13582 वोटों से हराया था।.
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने गुरुवार को कहा था- 1984 के दंगे हुए तो हुए ‘बयान देने वाले नेता राजीव गांधी के सबसे अच्छे दोस्त और कांग्रेस के नामदार के गुरु’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने सैम पित्रोदा के बयान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि 3 शब्दों से कांग्रेस का अहंकार समझा जा सकता है। उनके लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। गुरुवार को पित्रोदा ने कहा था कि 1984 में दंगे हुए तो हुए। मोदी आज हिमाचल प्रदेश के मंडी और पंजाब के होशियारपुर में भी सभाएं करेंगे।मोदी ने कहा, ‘‘आपको कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस ने 70 साल तक कैसे देश चलाया है। उनके दिमाग और खोपड़ी में क्या भरा है, सिर्फ तीन शब्दों में समेट दिया है। भ्रष्टाचार और कालाधन मुख्यधारा बन गया और कांग्रेस गरीबों की मलाई खाती रही। देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी संवेदनहीन है। ये तीन शब्दों से समझा जा सकता है। वे शब्द हैं- हुआ तो हुआ। कांग्रेस का अहंकार इन्हीं तीन शब्दों से समझ सकते हैं। कल उनके एक बड़े नेता ने कहा कि 1984 का दंगा हुआ तो हुआ। ये नेता गांधी परिवार के सबसे करीबी है।''‘‘ये नेता राजीव गांधी के सबसे अच्छे दोस्त और कांग्रेस के नामदार के गुरु हैं। उनके लिए इंसान इंसान नहीं, जीवन का मूल्य नहीं। 1984 के सिख दंगों में हजारों सिख भाइयों की जान गई, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। दिल्ली में सिखों को आग लगा दी गई, उन्हें घरों से निकालकर मारा गया। उनकी दुकानें जला दी गईं। कई राज्यों में सिखों को निशाना बनाया गया। कांग्रेस के नेता कहते हैं- हुआ तो हुआ। हरियाणा की जनता इसका जवाब देगी।’’रोहतक सीट पर भाजपा ने अरविंद शर्मा को उतारा है। उनका सामना भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र से है। रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र जीते थे। भाजपा के ओमप्रकाश धनखड़ दूसरे नंबर पर रहे थे।मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा और भाजपा से रामस्वरूप शर्मा मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस से लगातार दो बार सांसद रहीं प्रतिभा सिंह को 39 हजार वोटों से हराया था।होशियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा-शिअद गठबंधन के प्रत्याशी सोम प्रकाश चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में होशियारपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी विजय सांपला ने कांग्रेस के मोहिंदर सिंह को 13582 वोटों से हराया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मनोज तिवारी का विवादित बयान, कांग्रेस पर लगाया गौ-हत्या करने का आरोपअमेठी के तिलोई इलाके में स्मृति ईरानी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि जो लड़ने वाले हैं वह कहीं और गए हैं, क्योंकि पता है यहां कुछ नहीं होगा और जहां लड़ने गए हैं उस वायनाड के बारे में आप लोग जानते हैं.
Read more »
मोदी का तंज- कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक का पहले विरोध किया, अब मीटू-मीटू कर रहेकांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का दावा था कि यूपीए के शासन में 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी मोदी ने कहा- कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में तो आतंकियों और पाक को भी पता नहीं लगा 'जब कागज और वीडियो गेम में ही सर्जिकल स्ट्राइक करनी हो तो 6 हों या 3, 20 हों या 25, झूठे लोगों को क्या फर्क पड़ता है' | PM Narendra Modi;s thre poll rallies in Rajasthan
Read more »
सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लेना कांग्रेस का नहीं जवानों की बेइज्जती- अहमद पटेलअहमद पटेल ने कहा कि एयर स्ट्राइक हो या बांग्लादेश युद्ध हमने कभी भी श्रेय लेने की कोशिश नहीं की. इसका श्रेय सुरक्षा बलों को जाना चाहिए. यह कांग्रेस की बेइज्जती नहीं है बल्कि जवानों की बेइज्जती है.
Read more »
फैक्ट चेक: जानिए शहीद जवानों के शवों के साथ बदसुलूकी के दावे का सचसोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के शवों के साथ मोदी सरकार ने बदसलूकी की है. इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने की तस्वीर और दावे की पड़ताल.
Read more »
Video देखें : अमेठी की महिला का आरोप - हाथ पकड़कर जबरदस्ती कांग्रेस का बटन दबा दियाVideo देखें : अमेठी की महिला का आरोप - हाथ पकड़कर जबरदस्ती कांग्रेस का बटन दबा दिया ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase5 RahulGandhi smritiirani
Read more »
कांग्रेस के दावे के उलट सेना ने कहा, 2016 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक का रिकॉर्ड नहींदेश में हो रहे आम चुनाव के बीच सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा गहराता जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के लगातार दावे के बीच रक्षा मंत्रालय का एक बयान आरटीआई के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में आया है, जिसमें मंत्रालय का कहना है कि 2016 से पहले भारतीय सेना की ओर से ऐसी किसी स्ट्राइक की सूचना उसके पास नहीं है।
Read more »
'चौकीदार चोर है' ये नारा कांग्रेस का नहीं देश के युवाओं का है : राहुल गांधीराहुल ने कहा- चौकीदार ने भिंड के युवाओं से चोरी की है रोजगार आपसे छीना और उसका कांट्रेक्ट अनिल को दे दिया | Elections 2019 Rahul Gandhi rally gwalior bhind morena
Read more »
कोर्ट का आदेश, मानहानि मामले में कांग्रेस की दिव्या स्पंदना को मिलेगा 50 लाख का मुआवज़ाआरोप है कि सुवर्णा न्यूज़ ने आईपीएल सट्टेबाज़ी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व सांसद दिव्या स्पंदना के शामिल होने का दावा करते हुए एक ख़बर चलाई थी. इसी मामले को लेकर दिव्या ने 2013 में मानहानि का केस दर्ज कराया था.
Read more »
अल्पेश ठाकोर को विधायक पद से हटाने के लिए कांग्रेस ने किया विधानसभा अध्यक्ष का रुखअल्पेश ठाकोर को लेकर गुजरात की राजनीति में एक बार तब खलबली मच गई जब अल्पेश ठाकोर के घर पर हुई पूजा में बीजेपी के अध्यक्ष जीतू वाघानी और गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा शामिल हुए. ठाकोर की बीजेपी नेताओं संग ये तस्वीरें वायरल होने के बाद एक बार फिर ठाकोर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
Read more »
सपा-बसपा और कांग्रेस का ये टिकट प्लान बताता है कांग्रेस वोट कटवा है!– News18 हिंदीकांग्रेस के ऊपर उंगली उठने लगी है कि क्या कांग्रेस अब सिर्फ वोट कटवा पार्टी रह गई है. क्या कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों की लड़ाई में नहीं है.
Read more »
