Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar.
शाह बोले- झारखंड में UCC लाएंगे; श्रीनगर में ग्रेनेड ब्लास्ट; अडाणी की बांग्लादेश को चेतावनी- बिल नहीं भरा तो बिजली काट देंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के गढ़वा जिले में चुनावी जनसभा करेंगे।1. CM योगी को धमकी देने वाली महिला अरेस्ट, कहा था- इस्तीफा नहीं दिया तो सिद्दीकी जैसा हाल करेंगेयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम फातिमा खान है। उसने शनिवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मैसेज किया था। लिखा था- अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे।महिला ने ऐसा क्यों किया? इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि महिला संपन्न परिवार से है। काफी पढ़ी-लिखी है। पुलिस ने उसे कहां से गिरफ्तार किया। इसका खुलासा नहीं किया है। इस मसले पर दैनिक भास्कर ने यूपी पुलिस के एक सीनियर पुलिस अफसर से बात की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि महिला मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है।2.
श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट, 12 घायल, उमर बोले- हमलों से परेशान हूं जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के नजदीक संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए। हमलावरों की तलाश जारी है। घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- 'आए दिन हमले और मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं। बेगुनाहों को मारना बिल्कुल भी सही नहीं है। सुरक्षा तंत्र को इन हमलों को तुरंत रोकना चाहिए, ताकि लोग बिना डर के रह सकें।2 नवंबर को खान्यार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एक घर में 2 से 3 आतंकी छिपे थे। सेना ने घर को बम से उड़ा दिया। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया था। घटनास्थल से आतंकी की बॉडी और गोला-बारूद बरामद किए गए। हालांकि इस मुठभेड़ में 4 जवान भी घायल हुए थे।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घाटशिला, हजारीबाग और चतरा में जनसभाएं कीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ध्यान में रखकर 150 संकल्प जारी किए गए हैं। इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का ऐलान किया गया है। साथ ही महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 2100 रुपए देने का वादा किया गया है।राज्य में भाजपा के आते ही समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी, लेकिन जनजातीय समुदायों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा।हमारी सरकार आई तो घुसपैठियों को छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेस और हेमंत सोरेन की सरकार इनको शह दे रही है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और हम कानून बनाकर झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों को उनकी जमीन वापस कराएंगे। ऐसा कानून बनाएंगे कि उसे पिछली तारीख से लागू किया जाए।4. चुनाव प्रचार के लिए वायनाड पहुंचे राहुल, बोले- प्रियंका सबसे अच्छी सांसद साबित होंगीराहुल गांधी वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए बहन प्रियंका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा, 'मैं पहली बार अपनी बहन के लिए प्रचार करने आया हूं, अब तक वो मेरे लिए प्रचार करती थीं। मै जब यहां सांसद रहा तो आपकी बहन, बेटी या मां नहीं बन सका, लेकिन अब मेरी बहन ये तीनों भूमिकाएं निभाएंगी। वो अच्छी सांसद साबित होंगी।'प्रियंका ने कहा- 'मोदी जी का मकसद आपको बेहतर जीवन देना, नई नौकरियां, बेहतर स्वास्थ्य या शिक्षा देना नहीं है। वे बस किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना चाहते हैं।' दरअसल, लोकसभा चुनाव में राहुल ने वायनाड और रायबरेली सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना। वायनाड में प्रियंका का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास से है।5. ईरान में निर्वस्त्र होकर छात्रा ने ड्रेस कोड के खिलाफ प्रदर्शन किया, पुलिस ने हिरासत में पीटाईरान की राजधानी तेहरान में एक छात्रा के निर्वस्त्र होकर घूमने का मामला सामने आया है। वह ईरान में लागू ड्रेस कोड के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही थी। निर्वस्त्र घूमने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने छात्रा को हिरासत में ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिरासत में लेने के दौरान उसके साथ मार-पीट भी हुई।ईरान में महिलाओं के कपड़ों को लेकर सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके मुताबिक महिलाओं को पब्लिक प्लेस पर हिजाब और ढीले कपड़े पहनना अनिवार्य है। ऐसे में छात्रा के इस कदम को ईरान की सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने के तौर पर देखा जा रहा है।6. बांग्लादेश ने पेमेंट नहीं की तो बिजली काट देंगे अडाणी, 4 दिन का समय दिया, ₹7118 करोड़ हैं बकाया अडाणी पावर ने बिजली बिल का बकाया पेमेंट करने के लिए बांग्लादेश को चार दिन की मोहलत दी है। कंपनी ने कहा कि 7 नवंबर तक बकाया राशि नहीं गई तो बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। दरअसल, अडाणी पावर झारखंड लिमिटेड ने पहले ही बांग्लादेश की बिजली आपूर्ति आधी कर दी है। अब उसे करीब 7,118 करोड़ रुपए का भुगतान करना है।बांग्लादेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने कहा कि हमने पुराने बिल चुका दिए हैं, लेकिन जुलाई से अडाणी के चार्जेज हर हफ्ते 22 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो गए। जबकि PDB लगभग 18 मिलियन डॉलर का भुगतान कर रहा है, जिसके चलते बकाया राशि बढ़ती जा रही है।दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 1 जनवरी 2025 तक पटाखों को बैन किया था। फिर भी दिवाली पर आतिशबाजी हुई। दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात 9 बजे दिल्ली का AQI का 327 दर्ज किया गया था, जो रविवार सुबह करीब 6 बजे 507 तक पहुंच गया। 9 घंटे में दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' कैटेगरी से 'खतरनाक' कैटेगरी में पहुंच गई।देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के 4 और हरियाणा के 5 शहर हैं। गाजियाबाद में AQI सबसे ज्यादा 363 दर्ज किया गया।न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को 25 रन से हरा दिया है। टीम ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है। न्यूजीलैंड टीम पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। भारतीय टीम 24 साल बाद घर में क्लीन स्वीप हुई है। इससे पहले टीम इंडिया साल 2000 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के हाथों क्लीन स्वीप हुई थी। तीन या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों की होम सीरीज में टीम इंडिया पहली बार क्लीन स्वीप हुई है।मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर खत्म हुई। भारत के सामने 147 रन का टारगेट था। जवाब में टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गई।4 धाम में अब तक 44 लाख श्रद्धालु पहुंचे: केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट आज से बंद, बद्रीनाथ में 17 नवंबर तक दर्शन तमिलनाडु में कपल के टॉर्चर से नाबालिग मेड की मौत: मारपीट के बाद गर्म लोहे और सिगरेट से जलाया, अगले दिन बाथरूम में लाश मिली जयशंकर बोले- कुछ देश दूसरों की तुलना में ज्यादा जटिल: भारत विश्वामित्र बनकर सभी से मित्रता करना चाहता ईरान ने इजराइल पर पलटवार की धमकी दी: खामनेई बोले- करारा जवाब देंगे; अमेरिका बोला - ईरान ने हमला किया तो इजराइल को रोक नहीं पाएंगे 2025 में देश की जनसंख्या 146 करोड़ होने की संभावना: राष्ट्रीय जनगणना अगले साल शुरू होकर 2026 की शुरुआत में खत्म होगी हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर जाफर खादर फाउर मारा गया: IDF ने एक्स पोस्ट में लिखा 'एलिमिनेटेड', लेबनान से हिजबुल्लाह से जुड़े लोग पकड़े IPL ऑक्शन में पंजाब बिगाड़ेगा सबका खेल: ₹110.5 करोड़ और 4 RTM कार्ड बाकी; 5 टीमों को कप्तान, 4 को विकेटकीपर चाहिए शाहरुख खान से मिलने मुंबई पहुंचा झारखंड का फैन: 95 दिनों से मन्नत के बाहर कर रहा है इंतजार, नहीं हो सकी मुलाकात शेयर बाजार में आ सकती है बड़ी गिरावट: FIIs ने ₹1.2 लाख करोड़ के शेयर बेचे, 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चालइंटरनेट पर 'यूनिकॉर्न दादी' छाई हुई हैं, जिनके माथे पर एक सींग है। चीन में रहने वाली 107 साल की चेन नाम की महिला के माथे पर 4 इंच लंबी सींग निकली है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। डॉक्टर के मुताबिक लंबे समय तक सूरज के संपर्क में रहने के चलते ऐसा हुआ है। हालांकि महिला को इसके कारण कोई दिक्कत नहीं है। 2019 में 74 साल के भारतीय व्यक्ति श्याम लाल यादव के सिर से डॉक्टरों ने सर्जरी करके 4 इंच की सींग हटाई थी। महाराष्ट्र की शख्सियतें- वॉशरूम में 10 मिनट की कॉल और बदल दिया खेल: अजित पवार की कहानी, जिन्होंने 5 बार डिप्टी सीएम की शपथ ली अमेरिका में चुनाव- राष्ट्रपति बनना था, अश्लील कहकर जेल में डाल दिया: चुनाव लड़ीं तो पूछा- न्यूक्लियर बटन दबा पाओगी; महिलाएं क्यों नहीं बन पाती अमेरिकी प्रेसिडेंट ग्राउंड रिपोर्ट- झारखंड चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ कितना बड़ा मुद्दा: लोग बोले- 4 लाख/बीघा जमीन का रेट, गांवों से आदिवासी गए सिर्फ ‘मियां’ बचे संडे जज्बात- 56 साल बाद पिता की डेड बॉडी आई: 15 की उम्र में मां विधवा हो गई, पापा का चेहरा भी नहीं देख पाईं मेकिंग ऑफ अमेरिका-2 गुलामी से लड़ने वाले लिंकन की आंख में गोली मारी: रूस से बंजर जमीन खरीद सोना निकाला; अमेरिका इतना अमीर कैसे बना मेगा एंपायर- फोन डायरेक्ट्री से बना 'एशियन पेंट्स': इसरो से पहले सुपर कंप्यूटर खरीदा, एक फैसले से बनी देश की नंबर 1 कंपनी'अंग्रेज चाहते थे, भारत में गृह युद्ध..'पता नही चला कब गोलगप्पे 10 के 4 हो गए'दो मासूम बेटों का हत्यारा तीसरे बेटे केजंगल में चौकीदार के सामने आया टाइगरमेरठ में रात के तापमान में गिरावट जारीबरेली में रात का टेम्प्रेचर 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचालखनऊ में AQI 356 तक पहुंचामुआवजा नहीं मिलने से बाढ़ पीड़ित नाराज
News In Hindi Latest News In Hindi PM Modi Lawrence Bishnoi Delhi Haryana AQI Level Yogi Adityanath Death Threat Srinagar Blast Jharkhand BJP Manifesto 2024 Rahul Gandhi Wayanad Rally
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव, नतीजे 23 नवंबर को; 7 फ्लाइट्स में बम की धमकी; ज...Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar. वायनाड लोकसभा, 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग: नांदेड़ लोकसभा, केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को चुनाव; 23 नवंबर को रिजल्ट
Read more »
इस्लामाबाद में बोले एस जयशंकर, एससीओ को सुरक्षा परिषद में सुधार की करनी चाहिए वकालतइस्लामाबाद में बोले एस जयशंकर, एससीओ को सुरक्षा परिषद में सुधार की करनी चाहिए वकालत
Read more »
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: शाह बोले- 2026 में बंगाल में भाजपा सरकार; धुंध में छिपा ताजमहल; जयशंकर ने कहा- दिन मे...Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar.
Read more »
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: कश्मीर में आर्मी जवानों पर हमला, 3 आतंकी ढेर; राहुल बोले- देश में अडाणी बचाओ सिंडिकेट...Dainik Bhaskar Morning News And Latest Headlines; Here Are Today's Top Stories For You On Dainik Bhaskar.
Read more »
अमित शाह रविवार को जारी करेंगे झारखंड में भाजपा का चुनावी घोषणापत्रअमित शाह रविवार को जारी करेंगे झारखंड में भाजपा का चुनावी घोषणापत्र
Read more »
'आतंकवादियों को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत', श्रीनगर ग्रेनेड हमले पर बोले एलजी मनोज सिन्हा'आतंकवादियों को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत', श्रीनगर ग्रेनेड हमले पर बोले एलजी मनोज सिन्हा
Read more »
