MORNING NEWS
Madani Said, "If There Is Oppression, There Will Be Jihad." Bhagwat Said, "Conflict Is Not In India's Nature."मदनी बोले- जुल्म होगा तो जिहाद होगा; यूपी में बाहुबली धनंजय ने चुप्पी तोड़ी; 2 बच्चों को खा गए भेड़िएकल की बड़ी खबर मौलाना मदनी के बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि जुल्म होगा तो जिहाद भी होगा। दूसरी बड़ी खबर योगी के बयान को लेकर है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में इतनी कुटाई हुई कि माफिया भाग गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर मन की बात करेंगे। ये कार्यक्रम का 128 वां एपिसोड होगा।1.
मौलाना मदनी बोले- जब-जब जुल्म होगा, जिहाद भी होगा; मुसलमानों को टारगेट किया जा रहाजमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मौजूदा दौर में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिशें बढ़ गई हैं। जिहाद जैसे शब्द को जानबूझकर आतंक और हिंसा से जोड़ा जा रहा है।लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए गढ़े गए हैं। इस्लाम में जिहाद का मतलब अन्याय और जुल्म के खिलाफ संघर्ष है। जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा।मदनी ने आरोप लगाया कि मुसलमानों को लगातार टारगेट किया जा रहा है और उनके धार्मिक पहनावे, पहचान और जीवनशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान इस देश के बराबर के नागरिक हैं, लेकिन शिक्षा, रोज़गार और सामाजिक बराबरी के अधिकार जमीनी स्तर पर कमजोर हो रहे हैं।योगी ने गोरखपुर में कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी में कब्जा करने वालों की कमर सीधी कर दी। 8 साल पहले यूपी में जाति के नाम पर लड़ाया जाता था, भाषा के नाम पर बांटा जाता था। कर्फ्यू जैसा माहौल बनाया जाता था। यह सपा-कांग्रेस करती थी। सीएम ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 36वें स्थापना दिवस पर कहा- 1989 से लेकर 1998 तक GIDA में औद्योगिक गतिविधियां लगभग शून्य थीं। धरना-प्रदर्शन, गोली कांड होते थे। रिजल्ट ये रहा कि GIDA तो चल नहीं पाया, गोरखपुर का खाद कारखाना भी बंद हो गया था।गुंडे व्यापारी की प्रॉपर्टी पर कब्जा करते थे। जमीन पर कब्जा करना ये लोग जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे। जब डबल इंजन की सरकार आई, तो इतनी कुटाई हुई कि माफिया गायब हो गए। कब्जे की जमीनों के ऊपर हम लोग अब फैक्ट्री बनवा रहे। उपद्रव का प्रदेश अब उत्सव का प्रदेश बन गया है।मोहन भागवत सोमवार को नागपुर में नेशनल बुक फेस्टिवल में पहुंचे थे। RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा कि भारत की असली पहचान आपसी भाईचारे में है। उन्होंने कहा कि विवाद करना अपने देश की प्रकृति में नहीं है। मिलकर चलना ही अपने देश की प्रकृति में है। हम सब भाई हैं, क्योंकि हम भारत माता की संतान हैं।भागवत ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी के आने को रोका नहीं जा सकता, लेकिन हमें इसके मालिक बने रहना चाहिए और इससे निपटते समय अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए। AI का इस्तेमाल इंसानियत के फायदे के लिए के लिए होना चाहिए।4. ड्रग तस्कर संग VIDEO पर धनंजय ने चुप्पी तोड़ी, कहा- मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही, योगी को लेटर लिखूंगा लखनऊ में अरेस्ट ड्रग तस्कर अमित टाटा के साथ फोटो और VIDEO पर बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही। कोडीन मिक्स नशीली सिरप की तस्करी की CBI जांच होनी चाहिए। मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी को पत्र लिखूंगा। यूपी STF ने गोमतीनगर से 27 नवंबर को 100 करोड़ रुपए की कोडीन मिक्स कफ सिरप तस्करी मामले में अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अमित टाटा की धनंजय सिंह के साथ कई तस्वीरें वायरल हुईं।मुझे पता है कि कफ सिरप के मुद्दे पर राजनैतिक विरोधियों ने मेरे बारे में अफवाह फैलाने का काम किया है। मैं बताना चाहता हूं कि मामला काशी से जुड़ा है। इसलिए कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं की तरफ से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। ताकि, प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल किया जा सके।आतंकी डॉ. शाहीन सईद के फ्लैट से 18.50 लाख रुपए कैश मिले। इनसेट में डॉ. शाहीन सईद की फोटो। दिल्ली ब्लास्ट केस में आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी डॉ. शाहीन सईद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फ्लैट से 18.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। सीक्रेट लॉकर से 2 सोने के बिस्किट, करीब 300 ग्राम जेवर और विदेशी करेंसी भी मिली। NIA ने बताया कि टेरर फंडिंग से जुड़ा यह नेटवर्क खाड़ी देशों तक फैला है।NIA ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में शाहीन के नाम पर दर्ज एक लॉकर की जांच की और इसमें भी कुछ दस्तावेज मिले। हालांकि इन दस्तावेजों में क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, शाहीन जांच में सहयोग नहीं कर रही है और फरीदाबाद लाते समय भी टीम को गुमराह करती रही।बहराइच में भेड़िए 8 घंटे के अंदर 2 बच्चों को खा गए। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे 5 साल के मासूम को 2 भेड़िए घर से उठा ले गए। एक ने मासूम की गर्दन दबोची, दूसरे ने पैर। लोगों ने देखा तो लाठी-डंडे लेकर पीछे भागे। खेत में मासूम खून से लथपथ मिला। दोनों हथेलियां-पंजे भेड़िये खा चुके थे। मामला कैसरगंज थाना के मजरे मल्लहनपुरवा का है। दूसरी घटना यहां से 70 किमी दूर खोरिया सफीक गांव में हुई। रात डेढ़ बजे मां के बगल से 10 महीने की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। चीख सुनकर मां की आंख खुली। उन्होंने शोर मचाया। परिजन भेड़िए के पीछे भागे। दो घंटे की तलाश के बाद बच्ची का शव मिला। पूरे शरीर की चमड़ी उधड़ी हुई थी। पेट से आंतें तक बाहर आ गई थीं।: 3 महीने में भेड़ियों के झुंड ने 9 बच्चों समेत 10 लोगों को मार डाला है। 38 से ज्यादा घायल हैं। खुद सीएम योगी भी बहराइच गए। उन्होंने भेड़ियों को मारने के आदेश दिए। अब तक 4 भेड़ियों का एनकाउंटर हो चुका है। इसके बावजूद खूंखार भेड़ियों के आगे पूरा सिस्टम लाचार दिख रहा है।विराट-रोहित के फ्यूचर पर BCCI ने मीटिंग बुलाई: 2027 वर्ल्ड कप तक का फिटनेस प्लान मांगेंगे, घरेलू क्रिकेट खेलने पर जोर देगा बोर्ड कुर्सी की खींचतान के बीच सिद्धारमैया-शिवकुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस: CM सिद्धा बोले- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं 62 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन PM ने शादी की: पत्नी 16 साल छोटी; प्रधानमंत्री रहते शादी करने वाले अल्बनीज पहले नेता भारत में इंडिगो, एअर इंडिया की 338 फ्लाइट्स प्रभावित: सॉफ्टवेयर में खराबी; दुनियाभर में एयरबस के A320 विमानों में सोलर रेडिएशन का खतरा BSF बोली- फोर्स ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: हमने 118 पाकिस्तानी पोस्ट तबाह कीं, उसने बॉर्डर से 72 टेरर लॉन्चपैड शिफ्ट किए नेशनल हेराल्ड केस पर फैसला तीसरी बार टला: ED चार्जशीट पर संज्ञान लें या नहीं, कोर्ट को तय करना है; आरोपियों में राहुल-सोनिया के नाम उत्तराखंड भूकंप के सबसे ज्यादा खतरे वाले जोन में शामिल: देश का 61% हिस्सा खतरे की श्रेणी में, हिमालयन रीजन पहली बार जोन-6 में शामिल चुनाव आयोग का ममता सरकार को दूसरा लेटर: DGP- पुलिस कमिश्नर को लिखा- BLO को खतरा चिंता की बात, उन्हें धमकियों से बचाएं एक हफ्ते में रिलायंस की वैल्यू ₹28,283 करोड़ बढ़ी: एयरटेल की 35,239 करोड़ रुपए कम हुई; शेयर बाजार इस हफ्ते 475 अंक चढ़ायूपी के हमीरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रोग्राम में बाराती चिप्स-स्नैक्स पर टूट पड़े। इसमें दूल्हा भी पीछे नहीं रहा। धक्का-मुक्की में एक बच्ची पर खौलती चाय गिर गई और वह झुलस गई। वीडियो वायरल होने के बाद आयोजन व्यवस्था पर सवाल उठे। बताया जा रहा है कि भोजन वितरण के लिए कोई व्यवस्था और निगरानी नहीं थी।आज का एक्सप्लेनर: क्या कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक भी छिनने वाला है; सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार अड़े, अंदरखाने क्या चल रहा इमरान खान को क्यों छिपा रही पाकिस्तानी सेना: बहन बोलीं- आर्मी चीफ आसिम मुनीर नए हिटलर, भाई से मिलने नहीं दे रहे ग्राउंड रिपोर्ट: 5X10 के केबिन में 5 लड़कियां, न खिड़की, न रोशनी: कपड़े जितने छोटे; पैसे उतने ज्यादा, नीला लेंस पहनकर दर्द छिपाती हैं, सोनपुर डांसर्स की कहानी अमेरिकी सिंगर, जिसकी रेप के बाद हत्या की गई: पार्टी के बाद सड़क किनारे लाश मिली, 11 साल बाद DNA से हुआ हत्यारे का खुलासा स्पॉटलाइट-पुतले का अंतिम संस्कार करने पहुंचे व्यापारी: बीमा पॉलिसी के लिए रचा कैसा ढोंग, कैसे हुआ खुलासा, देखें वीडियोवृष राशि वालों के काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिएहरियाणा में कल से शीतलहर चलेगी, छाएगा कोहराशीतलहर का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमाननागौर में दिसंबर महीने में तेज होगा सर्दी का असरकोटा में आज भी हल्की धुंघ छाईभिंड में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: आज सबकी निगाहें राजस्थान पर, विधानसभा में गहलोत का कॉन्फिडेंस टेस्ट; अटल जी से आगे नि...मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज सबकी निगाहें राजस्थान पर, विधानसभा में गहलोत का कॉन्फिडेंस टेस्ट; अटल जी से आगे निकले पीएम मोदी, कल बनाएंगे एक और नया रिकॉर्ड RajasthanPolitics ashokgehlot51 PMOIndia NewsBrief
Read more »
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दुबई एयर शो में तेजस फाइटर क्रैश, नीतीश के पास 20 साल बाद गृह मंत्रालय नहीं; जज बोले-...morning news brief
Read more »
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: एक्टर धर्मेंद्र का निधन; दिल्ली में नक्सली के समर्थन में नारेबाजी; विनय कटियार बोले- ...morning news brief
Read more »
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: मोदी ने राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहराई, चीन बोला- अरुणाचल हमारा, भारत का नहीं; SIR में ...morning news brief
Read more »
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भारत बोला- धर्मध्वजा पर ज्ञान न दे पाकिस्तान; दिल्ली में टहलकर CJI बीमार; अखिलेश बोले...morning news
Read more »
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भाजपा बोली- राहुल गृह युद्ध चाहते हैं; असम में एक से ज्यादा शादी पर जेल होगी; SIR बवा...morning news
Read more »
