मैं झूठा सम्मान नहीं चाहता…’हक़’ स्टार इमरान हाशमी ने अवार्ड शो की पोल खोली, बोले- अब अवार्ड सिर्फ लेन-देन’ की चीज बन चुके हैं’

Emraan Hashmi News

मैं झूठा सम्मान नहीं चाहता…’हक़’ स्टार इमरान हाशमी ने अवार्ड शो की पोल खोली, बोले- अब अवार्ड सिर्फ लेन-देन’ की चीज बन चुके हैं’
Salman Khan AwardsBollywood Award ShowsEmraan Hashmi Interview
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

मैं झूठा सम्मान नहीं चाहता…’हक़’ स्टार इमरान हाशमी ने अवार्ड शो की पोल खोली, बोले- अब अवार्ड सिर्फ लेन-देन’ की चीज बन चुके हैं’

हर साल बॉलीवुड में एक से बढ़कर अवार्ड शो होस्ट किए जाते हैं, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे ग्लैंड परफॉर्मेंस देते हुए नजर आते हैं. वहीं आजकल इन अवार्ड शो में काफी चकाचौंध और पार्टी जैसा माहौल देखने को मिलता है, जो कि इस समारोह की क्रेडिबिलिटी पर सवाल उठाता है.

वहीं इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए फिल्म ‘हक़’ स्टार इमरान हाशमी ने बताया कि की सारे अवार्ड सिर्फ एक ही इवेंट्स से जुड़े होते हैं. उन्होंने कहा, ‘आजकल अवार्ड शो महज एक इंवेट्स बन गए हैं. अब ये लगभग 20 से ज्यादा की संख्या में हैं, मुझे लोगों के अवार्ड शो में जाने या उसका हिस्सा बनने से कोई दिक्कत नहीं है, मगर पिछले कुछ सालों में उनकी क्रेडिबिलिटी कम हो गई है.’ ‘मैं खुद को धोखा नहीं देना चाहता’ इमरान ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मैंने अपनी लाइफ में बहुत पहले ही सीख लिया है, कि अगर किसी इवेंट में परफॉर्म करते हैं, तो उसके लिए अवार्ड मिलेगा, एक बार तो मुझे भी ऐसा ऑफर दिया गया था, और अब ये आपकी काबिलियत की बात नहीं रह गई है, ये सिर्फ एक लेन-देन की वस्तु रह गई है.’ एक्टर ने आगे बात को बढ़ाते हुए कहा, ‘मैं उस अवार्ड को अपने घर की शेल्फ में रखकर, उसको देखकर या तालियां बजाकर खुद को धोखा नहीं देना चाहता, ये गलत है. और अगर कुछ सच होगा, तो मैं उसे जरूर ले लूंगा, नहीं, तो मेरा टाइम वेस्ट है.’ इमरान ने सुनाया पुराना किस्सा फिल्म ‘हक़’ में इमरान की को-स्टार और एक्ट्रेस यामी गौतम ने एक्टर की बात पर सहमति दिखाती हुए कहा, ‘एक नए एक्टर के रूप में, आप एक दिन स्टेज पर अवार्ड मिलने और उसके बाद स्पीच देखते हुए बड़े होते हो. मैंने भी एक समय पर बाथरूम में प्रैक्टिस की थी. लेकिन एक बार मेरी बारी रात के ढाई बजे आई, और तब तक मेरी एक्साइटमेंट पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी.’ वहीं एक्ट्रेस की ये बात सुनकर इमरान ने सलमान खान का फनी किस्सा याद करते हुए कहा, ‘बाथरुम की बात करें तो, एक एक्टर हैं मैं उनका नाम नहीं लूंगा, जिन्होंने अपने अवार्ड को बाथरुम के फ्लश हैंडल की तरह इस्तेमाल किया था, इसे जल्द ही समझ आ गया था कि उसकी कीमत क्या है.’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Salman Khan Awards Bollywood Award Shows Emraan Hashmi Interview Emraan Hashmi On Film Awards Yami Gautam Film HAQ Emraan Hashmi Shares Salman Khan Old Story Salman Khan Emraan On Award Show Credibility Bollywood News Bollywood Gossip Entertainment News इमरान हाशमी यामी गौतम सलमान खान अवार्ड शो के पीछे का सच

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 11:29:36