Congress Election Review: बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अंदरूनी कलह सामने आ गई. बैठक का उद्देश्य हार के कारणों पर मंथन करना था, लेकिन इस दौरान महासंग्राम हो गया.
Bihar Congress Election Review : बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस में चल रही नाराजगी के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि हार के लिए वह भी राज्य लीडरशिप के बराबर जिम्मेदार हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने 27 नवंबर, 2025 दिन गुरुवार को बिहार कांग्रेस के नेताओं और उम्मीदवारों के साथ रिव्यू मीटिंग के दौरान यह बात कही. चार घंटे तक चले रिव्यू के बाद कांग्रेस नेताओं ने हार के लिए वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को सबके सामने दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि इस काम का इस्तेमाल वोट चोरी के लिए किया गया. सूत्रों ने बताया कि एक नेता ने कहा कि एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने का खेल शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि वहां मौजूद लोगों को आगे का रास्ता देखना चाहिए और एक-दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर राज्य इंचार्ज , पूर्व CLP और राजेश राम को दोषी ठहराया जा रहा है, तो वह भी नतीजे के लिए बराबर के जिम्मेदार हैं. दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में शुरू हुई हार की समीक्षा बैठक महासंग्राम हो गया. जिस तरह कई सीटों पर महागठबंधन से फ्रेंडली फाइट ने नुकसान पहुंचाया था, ठीक उसी तरह अब कांग्रेस के भीतर असली लड़ाई शुरू हो गई है. दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में प्रत्याशियों ने हार के कारणों पर मंथन करने के बजाय जमकर एक-दूसरे पर आरोप लगाया. यहां तक कि नेताओं के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई. इतना ही नहीं गोली मारने की धमकी देने की भी बात कही गई. . फ्रेंडली फाइट को हार की मुख्य वजह बना गया कांग्रेस की हार की समीक्षा बैठक में नेताओं ने हार के लिए कई वजहों को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें फ्रेंडली फाइट सबसे प्रमुख बताया गया. नेताओं आरोप लगाया कि करीब 11 सीटों पर महागठबंधन के सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में थे. इन फ्रेंडली फाइट्स ने न सिर्फ वोट बांटे, बल्कि जनता के बीच एकजुटता का गलत संदेश दिया, जो इतनी बुरी हार का कारण बना. गोली मारने की धमकी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवार और नेता दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में राहुल गांधी और मलल्किअर्जुन खरगे का इंतजार कर रहे थे. आपस में बातचीत चल रही थी कि इसी दौरान वैशाली से उम्मीदवार रहे संजीव सिंह और पप्पू यादव के करीबी प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के बीच बहस हो गई. इस दौरान संजीव सिंह ने हाथ के इशारे से गोली मारने की धमकी दे दी. वहीं, हालात को बिगड़ता देख मौजूद नेताओं ने बीच बचाव किया. हालांकि, संजीव सिंह ने ऐसे किसी तरह के विवाद होने से इनकार कर दिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा, जानिए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, बिहार चुनाव नतीजों पर हमारे पार्टी नेतृत्व ने सभी की एक-एक कर बात सुनी. कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने बताया कि SIR के जरिए से वोट चोरी की गई. साथ ही चुनाव के दौरान भी लोगों को पैसे पहुंचाए गए, चुनाव को प्रभावित किया गया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में कोई कमी नहीं आयी है. बता दें कि मीटिंग में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के बिहार इंचार्ज कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता शकील अहमद खान जैसे सीनियर नेता मौजूद थे. यह भी पढ़ें: कांग्रेस की समीक्षा बैठक में महाभारत, भिड़ गए 2 नेता, बात गोली मारने तक की आ गई
Congress Bihar Elections Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Congress Review Meeting Bihar Assembly Elections 2025 कांग्रेस बिहार चुनाव राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस समीक्षा बैठक बिहार विधानसभा चुनाव 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Live: हरियाणा में अब कांग्रेस को झटका, बीजेपी फिर काफी आगे निकलीLive blog, maharashtra election, Haryana election, assembly election 2019, Haryana election live updates, bjp, congress, shivsena, ncp
Read more »
Election Results 2024: Exit Polls से इसलिए दूर भाग रही है Congress। BJP। Lok Sabha ElectionElection Results 2024: Exit Polls से इसलिए दूर भाग रही है Congress। BJP। Lok Sabha Election
Read more »
Elections Results: 'कांग्रेस को सियासी रणनीति पर दोबारा सोचने की जरूरत'; INDIA ब्लॉक में शामिल दलों की नसीहतElections Results: 'कांग्रेस को सियासी रणनीति पर दोबारा सोचने की जरूरत'; INDIA ब्लॉक में शामिल दलों की नसीहत, INDIA bloc partners tells Congress after defeat in Haryana election says Review poll strategy
Read more »
झारखंड चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ कितना बड़ा मुद्दा: लोग बोले- 4 लाख/बीघा जमीन का रेट, गांवों से आदिवासी ग...Jharkhand Election Tribal lands grab Bangladesh infiltration; love Jihad land Jihad, BJP JMM Congress | Election 2024
Read more »
WB Assembly Election 2026: ছাব্বিশের মহারণের আগেই তৃণমূলের বড় জয়! বেকায়দায় পড়ে ঢোঁক গিলছে বিজেপি...WB Assembly Election 2026: 27 BJP Families join Trinamool Congress before election TMC claims BIG Victory
Read more »
SIR Review: रामलीला मैदान से हुंकार, हस्ताक्षर अभियान और... बिहार की हार के बाद SIR पर कांग्रेस की ललकारCongress SIR review meeting: बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होने के बाद बिहार
Read more »
