Mehul Choksi says not related to firm involved in PNB fraud, claims innocence | घोटाले से जुड़ी कंपनियों से 2000 में ही बाहर निकलने का किया दावा मेहुल कैरेबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा, वहां की नागरिकता ले रखी
मेहुल कैरेबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा, वहां की नागरिकता ले रखीपंजाब नेशनल बैंक के 13700 करोड़ रुपए के घोटाले के दो मुख्य आरोपियों में से एक मेहुल चौकसी ने बुधवार को कहा कि इस मामले में जिन कंपनियों के खिलाफ जांच चल रही है उनमें वह किसी में भी पार्टनर नहीं है। उसने दावा किया वह इन कंपनियों से वर्ष 2000 में ही बाहर निकल गया था।चौकसी और उसके भांजे नीरव मोदी दोनों ज्वैलरी स्टोर चेन के मालिक थे। इन पर पीएनबी के कर्मचारियों के साथ मिलकर देश की सबसे बड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी करने का आरोप है। चौकसी ने वकीलों के द्वारा जारी बयान में कहा कि मैंने पीएनबी में 1995 में नो योर कस्टमर दस्तावेज दाखिल किया था। केवाईसी की पुरानी जानकारी के आधार पर ही मेरे खिलाफ छापेमारी की गई है। कई बार मैंने इस पुरानी जानकारी को अपडेट कराना चाहा क्योंकि 2000 में ही मैं इन कंपनियों से बाहर हो गया था। चौकसी ने कहा मैं अपना कर्ज चुकाना चाहता हूं। लेकिन संपत्ति फ्रीज होने के कारण नहीं चुका पा रहा हूं। ऐसे में मुझसे कर्ज लौटाने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। पंजाब नेशनल बैंक से 25 साल से कारोबारी संबंध थे। लेकिन एक बार भी इसमें डिफॉल्ट नहीं किया, न ही ऐसा करने की कभी सोची। चौकसी ने कहा कि मसले को सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सकता है। लेकिन बैंक अधिकारियों ने बार-बार मेरे अनुरोध की अनदेखी की। अपने आरोपों को सही ठहराने के लिए पुराने केवाईसी दस्तावेज का इस्तेमाल किए।भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के केस की सुनवाई के लिए सीबीआई और ईडी की टीम लंदन गई है। पीएनबी के 14,357 करोड़ रु.
की धोखाधड़ी मामले में मोदी को 19 मार्च को लंदन में गिरफ्तार किया गया था। वहां की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने उसे 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया था। उसकी जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। सीबीआई-ईडी की टीम में दोनों जांच एजेंसियों के जॉइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उन्नाव से नहीं कटा साक्षी महाराज का टिकट, अमेठी से स्मृति ईरानी देंगी राहुल को टक्करसाक्षी महाराज का नहीं कटा टिकट, smritiirani RahulGandhi को देंगी टक्कर BJPKiList2019
Read more »
औरंगाबाद से कटा निखिल कुमार का टिकट, नाराज समर्थकों का कांग्रेस दफ्तर में धरनाकांग्रेस की परम्परागत सीट औरंगाबाद जीतनराम मांझी के कोटे में चले जाने का काफी विरोध हो रहा है. औरंगाबाद सीट से कांग्रेस के दावेदार निखिल कुमार के सैड़कों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर धरना दिया.
Read more »
कोर्ट के सामने गिड़गिड़ाया मेहुल चौकसी, गिनाई अपनी बीमारियांमेहुल चौकसी की दायर याचिका के मुताबिक चौकसी को दिल की बीमारी के अलावा पैरों में दर्द और दिमाग में खून का थक्का जमा है.
Read more »
मेहुल चोकसी ने गिनाए भारत न आने के बहाने, कहा- हार्ट की सर्जरी हुई हैअदालत को दी गई एक मेडिकल रिपोर्ट में उसने कहा है कि उसके दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ है, उसे हायपर टेंशन है, इसके अलावा उसे पैरों में भी दर्द है, साथ ही वह डायबिटीज का भी मरीज है. मेहुल चोकसी ने मुंबई की पीएमएलए कोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि वह अपनी खराब सेहत की वजह से यात्रा कर पाने में असमर्थ है, लिहाजा उसे कोर्ट में पेश होने से छूट दी जाए.
Read more »
चुनाव से पहले राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक, न्यूनतम आय योजना का किया ऐलानकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने पर देश के 20 फीसदी गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये सालाना देने के लिए न्यूनतम आय योजना शुरू करने का वादा किया. कांग्रेस ने इस योजना का नाम न्याय रखा है. अब देखना है कि राहुल गांधी के इस योजना के जरिए देश के लोगों का दिल जीत पाते हैं या नहीं.
Read more »
जेट एयरवेज से नरेश गोयल का इस्तीफा, शेयर 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ा– News18 हिंदीनरेश गोयल के इस्तीफे की खबर के बाद सोमवार के कारोबार में जेट एयरवेज के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया
Read more »
सुखराम: घोटाले में नाम आने पर कांग्रेस ने निकाला, खुद की पार्टी बनाई, BJP में भी रहे, अब फिर थामा 'हाथ'टेलीकॉम घोटाले में नाम आने के बाद सुखराम को कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया था. इसके बाद उन्होंने हिमाचल विकास कांग्रेस का गठन किया और उन्होंने चुनाव के बाद भाजपा से गठबंधन कर कर सरकार में शामिल हो गए थे. 2004 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया, लेकिन साल 2017 में फिर छोड़ दिया और भाजपा ज्वाइन कर ली. हिमाचल प्रदेश के मंडी से साल 1962 से 1984 तक सांसद रहे सुखराम का मंडी संसदीय क्षेत्र में काफी प्रभाव है जहां से वह तीन बार सांसद निर्वाचित हुए थे.
Read more »
बीजेपी से कांग्रेस में गए कीर्ति आजाद का पत्ता कटा, दरभंगा सीट से आरजेडी लड़ेगी!कीर्ति आजाद के लिए ये वाकई गंभीर समस्या है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस इस शर्त पर ही ज्वॉइन की थी कि उन्हें दरभंगा से टिकट मिलेगा. कांग्रेस के पास एक और विकल्प वाल्मीकिनगर लोकसभा के रूप में हैं, जहां से कीर्ति आजाद को मैदान में उतारा जा सकता है. मगर शायद कीर्ति आजाद इसके लिए तैयार नहीं हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव से पहले 25 राज्यों से नकदी समेत 543 करोड़ का सामान जब्तचुनाव प्रचार के शोर के बीच चुनाव आयोग की विभिन्न टीमों का जब्ती अभियान भी जोर-शोर से जारी है. आयोग के ऑवजर्वर्स ने देश के कई राज्यों में 25 मार्च तक कुल 540 करोड़ मूल्य की नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और सोना चांदी जैसी कीमती धातु के साथ-साथ मतदाताओं को रिश्वत के तौर पर दिए जाने वाला सामान भी जब्त किया है.
Read more »
