UPSC Aspirant Murder: दिल्ली के गांधी विहार में UPSC अभ्यर्थी रामकेश मीणा की हत्या के मामले में अमृता चौहान, सुमित कश्यप और संदीप कुमार गिरफ्तार हुए. पुलिस के मुताबिक, अमृता ने निजी वीडियो के कारण हत्या की साजिश रची. तीनों ने मिलकर रामकेश का गला घोंटा और फिर शव को जला दिया था.
दिल्ली के गांधी विहार इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे 32 वर्षीय युवक रामकेश मीणा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतक की 21 वर्षीय लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान , उसका एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और उनका साथी संदीप कुमार शामिल हैं.
तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं. 6 अक्टूबर को गांधी विहार की एक इमारत की चौथी मंज़िल पर आग लगने की सूचना मिली थी. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद एक झुलसा हुआ शव बरामद किया, जिसकी पहचान रामकेश मीणा के रूप में हुई थी. प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना गया, लेकिन CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन ने साज़िश का पर्दाफाश किया. CCTV में दो युवक और एक युवती को रात के वक्त बिल्डिंग में जाते और कुछ देर बाद बाहर निकलते देखा गया. जांच में युवती की पहचान अमृता चौहान के रूप में हुई और उसका मोबाइल लोकेशन भी घटना स्थल के आसपास पाया गया. पुलिस पूछताछ में अमृता ने कबूल किया कि मृतक के पास उसकी कुछ निजी वीडियो थीं, जिन्हें वह डिलीट करने से मना कर रहा था. इसके बाद अमृता ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित और दोस्त संदीप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. तीनों ने रामकेश का गला घोंटकर उसकी हत्या की, फिर तेल और शराब डालकर शव को जलाया ताकि घटना को हादसा दिखाया जा सके. LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर सुमित ने गैस सिलेंडर का वाल्व खोलकर धमाका कराया और तीनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों के पास से हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग, मृतक की शर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. तीनों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं, और मामले की आगे की जांच जारी है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह हत्या पूरी तरह से पूर्व नियोजित साजिश थी, जिसे आरोपी अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया.
दिल्ली हत्या मामला UPSC Aspirant Murder यूपीएससी छात्र की हत्या गांधी विहार हत्या Gandhi Vihar Murder अमृता चौहान सुमित कश्यप संदीप कुमार Delhi Today News Delhi Taza Samachar Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनार की बेटी ने किया कमाल; रंग लाई 10-10 घंटे की मेहनत, 12वीं रैंक के साथ क्रैक की UPSC ISS परीक्षाUPSC Success Story: पढ़ें शिवानी वर्मा की सफलता की कहानी, उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 12वीं रैंक के साथ UPSC ISS परीक्षा पास की है.
Read more »
UPSC Success Story: किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती IAS परी बिश्नोई, 2 बार हुई फेल; नहीं मानी हार और फिर ऐसे बन गई अफसरUPSC Success Story of IAS Pari Bishnoi: 12वीं के बाद आईएएस अफसर बनने का सपना देखना जितना आसान था उतना ही मुश्किल था इस सपने को सच करना. परी बिश्नोई ने कैसे आईएएस पद हासिल किया? आइए उनकी सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »
Success Story: छोटे शहर की इस बेटी ने लिखी कामयाबी की बड़ी कहानी, बिना कोचिंग हासिल की IAS रैंक, युवाओं को दी नई प्रेरणाUPSC Success Story: आईएएस संस्कृति त्रिवेदी ने यूपीएससी के छठे प्रयास में ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया. आइए हम आपको उनकी समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास से भरी प्रेरणादायक जर्नी के बारे में बताते हैं.
Read more »
कोचिंग नहीं, सेल्फ स्टडी से पाई AIR-45, आपकी सोच बदल देगी UPSC Topper श्रद्धा की ये कहानीछत्तीसगढ़ की श्रद्धा शुक्ला ने बिना कोचिंग और बिना लाखों रुपए खर्च किए UPSC में सफलता पाई। जानिए कैसे वह निरंतर मेहनत और सेल्फ स्टडी से AIR-45 हासिल कर IAS अधिकारी बनीं।
Read more »
UPSC इंटरव्यू के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के सवाल और जवाबUPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सामान्य ज्ञान (GK) की मजबूत जानकारी आवश्यक है। यह लेख GK के 10 महत्वपूर्ण सवालों और उनके जवाब प्रस्तुत करता है जो परीक्षा के हर चरण में मददगार होंगे।
Read more »
किसी एक्ट्रेस से कम नहीं पंजाब शिक्षा मंत्री की पत्नी; पहले डॉक्टर! फिर 437वीं रैंक के साथ क्रैक की UPSC, बनीं IPSहम बात कर रहे हैं ज्योति यादव की, जो अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा भी काफी चर्चा में रहती हैं. उनके आईपीएस बनने की कहानी आज लाखों युवाओं को प्रेरित कर रही है. ज्योति यादव अपनी सादगी और स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लेती है. खूबसूरती के मामले में वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं.
Read more »
