ElectionsWithNews18 BattleOf2019 चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने, मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है.
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा कि सऊदी अरब के जेल में हमारे देश के 850 लोग बंद थें. सऊदी के राजकुमार जब भारत आए तो यहां के लोगों से प्रभावित हो कर भारत के कैदियों को रमजान के महीने के पहले ही छोड़ दिया.
दो-तीन पहले ही आपने देखा कि दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने, भारत में सैकड़ों लोगों की जान लेने के गुनहगार मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है. मोदी ने कहा अब तक पाकिस्तान उसे दावत खिला रहा था. अब वहीं पाकिस्तान मसूद अजहर पर कार्रवाई के लिए मजबूर हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि कोई आतंकी हमला हो तो सबको दर्द होता है, उन्होंने कहा कि कश्मीर में हमला होता है भदोही रोता है. कालीन के लिए पूरे विश्व में अलग पहचान बनाने वाले भदोही की धरती से पीएम मोदी ने सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साथा. मोदी ने कहा कि ये महामिलावटी कह रहे हैं कि देश में चुनाव था, इसलिए मोदी ने मसूद अजहर पर बैन लगवा दिया. उन्होंने कहा कि हर चीज को चुनाव के चश्मे से देखने की वजह से ही आज कांग्रेस और उसके साथियों की ये हालत हो गई है. बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में आपके दिए एक वोट ने भारत को उस ऊंचाई पर पहुंचाने में बहुत बड़ी मदद की है. भदोही की साख कालीन से है, यहां का हर कालीन व्यापारी साख का मतलब भली भांति समझता है. मोदी ने कहा कि हमारे देश में स्वतंत्रता के बाद की राजनीति में चार अलग-अलग तरह के दल और पॉलिटिकल कल्चर देखे गए हैं. पहला नामपंथी, दूसरा वामपंथी, तीसरा दाम-दमन पंथी और चौथा- विकास पंथी. उन्होंने कहा कि नामपंथी यानी जो सिर्फ अपने वंशवादी नेता का नाम जपे. वामपंथी यानी जो विदेशी विचारधारा को भारत पर थोपने की कोशिश करे. दाम-दमन पंथी यानी जो धन और बाहुबल की ताकत पर सत्ता पर कब्जा करे. पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां से मैं अपनी मुसलिम बहनों से भी एक महत्वपूर्ण बात कहना चाहता हूं. आज दुनिया के अनेक मुसलिम देशों में तीन तलाक नहीं है. हम भी भारत की मुसलिम महिलाओं को वही अधिकार देना चाहते हैं. गठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब बुआ-बबुआ एक दूसरे के कट्टर दुश्मन थे, तब उसी दौर में इस जिले का नाम संत रविदास नगर रखा गया था. लेकिन बुआ के बबुआ ने, अपने अहंकार में इस जिले के नाम से संत रविदास का नाम हटवा दिया था. उन्होंने कहा कि क्या ये संत रविदास का अपमान नहीं था? अब आज देखिए, बुआ, अपने उसी बबुआ के लिए वोट मांगती फिर रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इतने पराक्रम हुए, लेकिन किसी देश ने हमारा विरोध किया क्या? किसी देश ने भारत पर कोई प्रतिबन्ध लगाया क्या़? जब आप सही नीयत और नीति से लोगों के हितों में काम करते हैं तो नामुमकिन भी मुमकिन है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: वाराणसी से सपा ने तेज बहादुर यादव को दिया टिकट, PM मोदी को देंगे टक्करवाराणसी से सपा ने तेज बहादुर यादव को दिया टिकट, PM मोदी को देंगे टक्कर लाइव ब्लॉग-
Read more »
बंगाल में बोले PM मोदी- TMC के 40 विधायक मेरे संपर्क में, 23 मई के बाद छोड़ देंगे पार्टीबंगाल के श्रीरामपुर में पीएम मोदी ने कहा, पहले सिर्फ मोदी को गालियां दी जाती थी, अब ईवीएम को भी दी जा रही है. तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं. विपक्ष का प्रचार अभियान मोदी को गालियां देने पर केन्द्रित है. अगर आप इन्हें निकाल देंगे तो कुछ नहीं बचेगा. पीएम मोदी ने इससे पहले झारखंड को कोडरमा में रैली को संबोधित किया था.
Read more »
ममता दीदी के 40 विधायकों के संपर्क में होने के पीएम मोदी के दावों पर TMC का पलटवार, कहा- आपके साथ तो हमारा पार्षद भी नहीं..इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद सारे विधायक पार्टी छोड़ देंगे. बंगाल के श्रीरामपुर में पीएम मोदी ने कहा, पहले सिर्फ मोदी को गालियां दी जाती थी, अब ईवीएम को भी दी जा रही है. तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं. विपक्ष का प्रचार अभियान मोदी को गालियां देने पर केन्द्रित है. अगर आप इन्हें निकाल देंगे तो कुछ नहीं बचेगा. पीएम मोदी ने इससे पहले झारखंड को कोडरमा में रैली को संबोधित किया था.
Read more »
नरेंद्र मोदी को क्लिन चिट, EC ने कहा- PM ने नहीं किया आचार संहिता का उल्लंघनLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आचार संहित उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग से राहत मिली है। आयोग ने माना कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।
Read more »
प्रियंका के सामने बच्चों ने दी मोदी को गाली, स्मृति ने ट्वीट कर निकाला गुस्सा
Read more »
UN ने मसूद अजहर को 'ग्लोबल आतंकी' घोषित किया, सेलेब्स ने दी PM मोदी को बधाईआतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को 'ग्लोबल आतंकी' घोषित कर दिया. इस कामयाबी पर सिने जगत के दिग्गजों ने प्रधानमंत्री को बधाई दी है.
Read more »
चुनाव आयोग ने अपने अधिकारियों के फैसले को पलटा, नरेंद्र मोदी को दूसरी बार क्लीनचिट दीमहाराष्ट्र के लातुर में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों से कहा था कि क्या आपका पहला वोट पुलवामा के शहीदों को समर्पित हो सकता है? इस बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी.
Read more »
बच्चों ने मोदी को दी गाली, तो प्रियंका गांधी ने कहा 'ऐसा नहीं कहते'सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनको देखकर मुस्करा रही हैं।
Read more »
NCPCR ने थमाया प्रियंका को नोटिस, बच्चों से PM मोदी को गाली दिलवाने के आरोपLoksabha Elections 2019: एनसीपीसीआर ने नोटिस के जरिए कहा, 'वीडियो में यह देखा गया है कि बच्चे उनके चुनावी प्रचार के दौरान शामिल थे और वे उस दौरान प्रियंका की मौजूदगी में अपमानजनक नारे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखे गए।'
Read more »
‘मोदी ने किसानों को दाम और नौजवानों को काम न देकर की 'सर्जिकल स्ट्राइक’– News18 हिंदीमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से इटारसी की जनसभा में कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों का करारा जवाब दिया. कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किसान को दाम और नौजवानों को रोजगार न देकर सर्जिकल स्ट्राइक की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब अपने काम की नहीं राष्ट्रवाद की बात करके देश को गुमराह कर रहे हैं.
Read more »
केजरीवाल को एक शख्स ने मारा थप्पड़, सिसोदिया ने लगाया पीएम मोदी पर यह गंभीर आरोपकेजरीवाल को एक शख्स ने मारा थप्पड़, सिसोदिया ने लगाया पीएम मोदी पर यह गंभीर आरोप AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
