मेरठ से विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी, 12 विधानसभा सीटों पर फोकस

PM Modi Meerut Rally News

मेरठ से विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी, 12 विधानसभा सीटों पर फोकस
Uttar Pradesh Elections 2027Western UP CampaignMohiuddinpur Public Meeting
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 26 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 53%

मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 36 एकड़ में फैले मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 122 सीसीटीवी कैमरे और एसपीजी की निगरानी में अस्थायी रेस्ट हाउस शामिल हैं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मोहिउद्दीनपुर में शनिवार को 36 एकड़ में फैला मैदान जनसभा के लिए तैयार हो गया है। चारों ओर बैरिकेडिंग, ऊंचे मंच की सजावट और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री की जनसभा में आपात स्थिति से निपटने के लिए दो टेंपरेरी रेस्ट हाउस तैयार किए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री और अन्य वीआईपी को ठहराया जा सकेगा। रेस्ट हाउस एसपीजी की निगरानी में रहेंगे। वहीं पूरे जनसभा स्थल पर नजर रखने के लिए 122 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मानिटरिंग के लिए अत्याधुनिक कंट्रोल रूम जनसभा स्थल पर ही स्थापित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी जनसभा स्थल पर डटे हैं और हर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मंच पर इन जनप्रतिनिधियों की रहने की आशंका जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री यहीं से हेलिकाप्टर से दिल्ली के लिए वापस होंगे। इस पूरे आयोजन में उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, प्रभारी मंत्री धर्मपाल, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया के मंच पर होने की आशंका है। हालांकि संख्या घट-बढ़ सकती है। तीन जिलों की 12 विधानसभाओं को प्रमुखता पीएम मोदी की इस रैली में मुख्य फोकस पश्चिम क्षेत्र और मेरठ मंडल के तीन जिलों पर है। तीन जिलों में गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के लिए ये रैली मुख्य रूप से है। तीन जिलों की 12 विधानसभाओं पर फोकस है। मेरठ जिला और मेरठ महानगर, हापुड़ और गाजियाबाद जिले से प्रमुख रूप से भीड़ को बुलाया जा रहा है। एक लाख की भीड़ जुटने की उम्मीद 2027 चुनाव से ठीक पहले पीएम की पश्चिमी यूपी में ये पहली जनसभा है, जो आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों दोनों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है कि जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटे। अनुमान है कि एक लाख से अधिक लोग जनसभा में जुटेंगे। पश्चिम के क्षेत्रीय प्रभारी सतेंद्र सिसोदिया ने तीनों जिलों के विधायकों, सांसदों से लेकर मंत्रियों, प्रभारियों, जिला, महानगर इकाइयों को ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने का लक्ष्य दिया है। इसके साथ-साथ रैली स्थल पर तीन हेलीपैड प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। वहीं शताब्दी नगर इंडस्ट्रियल एरिया में भी इसी तरह से पांच हेलीपैड तैयार किए गए हैं। कुल 10 हेलीपैड बनाए गए हैं। इसमें पीएम के लिए दो हेलीपैड रिजर्व रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 फरवरी को आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी अभेद्य घेरा तैयार करने के आदेश दिए। बुधवार को एसपीजी के एडीजी एस सुरेश टीम के साथ मेरठ पहुंचे। शताब्दीनगर स्टेशन से लेकर मेरठ साउथ पर अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैलीपेड़ से लेकर रैली स्थल तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा का खाका तैयार करने के निर्देश दिए। उसके बाद एडीजी से लेकर कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी के संग कमिश्नरी में मीटिंग की। अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के बाद शाम पांच बजे एस सुरेश दिल्ली वापस लौट गए।प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11.

25 बजे नई दिल्ली से हेलीकॉप्टर द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसपीजी के एडीजी एस सुरेश टीम के साथ शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचे। यहां से मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे, जहां उन्हें डीएम डा. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय मिले। यह भी पढ़ें- मेरठ मेट्रो में इन 19 लोगों के साथ सफर करेंगे PM Modi, तैयार हो गई लिस्ट यह भी पढ़ें- मेरठ में इस रोड पर 12 घंटे तक No Entry, पीएम मोदी की जनसभा को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Uttar Pradesh Elections 2027 Western UP Campaign Mohiuddinpur Public Meeting BJP Election Strategy Yogi Adityanath Meerut SPG Security Arrangements Ghaziabad Hapur Meerut Seats Assembly Elections UP Meerut City Meerut News Meerut Latest News Meerut News In Hindi Meerut Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी चुनाव 2027 में दलित केंद्रित पार्टियों के लिए कितनी जमीन बची, वोटर ट्रेंड क्या कहता हैयूपी चुनाव 2027 में दलित केंद्रित पार्टियों के लिए कितनी जमीन बची, वोटर ट्रेंड क्या कहता हैउत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में दलित वोटों को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है. मायावती ने जहां बीएसपी के अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, चिराग पासवान सहित यूपी से बाहर के राजनीतिक दल भी अपनी अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं - और बीजेपी तो मैदान में डटी हुई है ही.
Read more »

अखिलेश यादव पहुंचे कौशांबी, सपाइयों में एकजुटता और वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर भरा जोशअखिलेश यादव पहुंचे कौशांबी, सपाइयों में एकजुटता और वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर भरा जोशफतेहपुर के अफोई में एक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शुक्रवार को कौशांबी के देवीगंज बाजार स्वागत किया गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर वर्ष 2027 के चुनाव के लिए जोश भरा।
Read more »

बिहार पुलिस में 60000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, केंद्र की तर्ज पर SSG का होगा गठन; सम्राट चौधरी ने किया एलानबिहार पुलिस में 60000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, केंद्र की तर्ज पर SSG का होगा गठन; सम्राट चौधरी ने किया एलानBihar Police Recruitment: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि राज्य में 60 हजार से अधिक पुलिस नियुक्तियां मार्च 2027 तक पूरी होंगी। इसमें 31 हजार सिपाही पद शामिल हैं।
Read more »

टीम बाहर, करियर लगभग खत्म, 5 खिलाड़ी जिनका अगला टी20 विश्व कप खेलना लगभग नामुमकिनटीम बाहर, करियर लगभग खत्म, 5 खिलाड़ी जिनका अगला टी20 विश्व कप खेलना लगभग नामुमकिनटी20 विश्व कप 2026 से 12 टीमें बाहर हो चुकी हैं। इन 12 टीमों के लिए कई खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।
Read more »

सियासत: ज्ञानी रघबीर सिंह बुला सकते हैं सरबत खालसा, 2027 चुनाव से पहले पंथक वोट बैंक के पुनर्गठन की संभावनाएंसियासत: ज्ञानी रघबीर सिंह बुला सकते हैं सरबत खालसा, 2027 चुनाव से पहले पंथक वोट बैंक के पुनर्गठन की संभावनाएंशिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी), अकाल तख्त और शिरोमणि अकाली दल को मौजूदा संकट से उबारने के लिए सरबत खालसा बुलाने की मांग ने पंजाब की पंथक और सियासी हलकों में नई हलचल पैदा
Read more »

हरिद्वार कुंभ 2027: दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा Kumbh, बैठक के दौरान बोले पुष्कर सिंह धामीहरिद्वार कुंभ 2027: दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा Kumbh, बैठक के दौरान बोले पुष्कर सिंह धामीUttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:20:26