मेरठ हॉरर होम: पैसे और खाने का लालच देकर गरीब बच्चियों को फंसाता था हैवान-Navbharat Times

United States News News

मेरठ हॉरर होम: पैसे और खाने का लालच देकर गरीब बच्चियों को फंसाता था हैवान-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 149 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

मेरठ हॉरर होम: पैसे और खाने का लालच देकर गरीब बच्चियों को फंसाता था हैवान via NavbharatTimes

हाइलाइट्स:यौन शोषण का आरोपी विमल चंद बच्‍चों को लालच देकर फंसाता थाविमल ने घर में बाथरूम, बेड रूम समेत घर जगह सीसीटीवी लगवाए थेलड़कियों को लाने में विमल चंद की नौकरानी उसकी मदद करती थीमेरठ यूपी के मेरठ शहर में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में अरेस्‍ट रिटायर बीमा अधिकारी विमल चंद की करतूतें धीरे-धीरे सामने आने लगी हैं। जांच में पता चला है कि वह गरीब घरों की लड़कियों को घरेलू सहायक के रूप में घर में नौकरी पर रखता था और बाद उनको पैसे, खाने और अच्‍छे कपड़े का लालच देकर उनके साथ यौन शोषण करता था। उसने घर में 13 सीसीटीवी लगाए थे ताकि घर के हर कोने पर नजर रखी जा सके। वह इन लड़कियों को विडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। मेरठ के एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा, 'वह घरेलू नौकर के रूप में इन लड़कियों को नौकरी देता था। बाद में वह उन्‍हें खाना, कपड़े और पैसे देता था।' पुलिस ने बताया कि ये ज्‍यादातर लड़कियां गरीब घरों से होती थीं और उसके झांसे में फंस जाती थीं। मेरठ के जागृति विहार में स्थित इस घर को पहले लोग इसलिए जानते थे कि यहां पर गरीब बच्‍चों का मुफ्त इलाज किया जाता है। मोबाइल और लैपटॉप में दिखाता था पॉर्न विडियो बताया जा रहा है कि गरीब लड़कियों को लाने में विमल चंद की नौकरानी उसकी मदद करती थी। इन बच्चियों को लाए जाने के बाद विमल चंद उन्‍हें मोबाइल और लैपटॉप में पॉर्न विडियो दिखाता था। इसके बाद वह उनके साथ दुष्कर्म करता था। जब बच्चियां इसका विरोध करतीं तो उन्‍हें पैसे या विडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनका मुंह बंद करा देता था। पुलिस कुछ बच्चियों के मेडिकल कराए हैं और उनके साथ दुष्‍कर्म की पुष्टि हुई है। विमल चंद जिस डेयरी से सामान खरीदता था, उसके मालिक सोमा पाल कहते हैं, 'कुछ साल पहले पत्‍नी की मौत के बाद वह स्‍थानीय मंदिर में जाने लगा और गरीब बच्चियों को खाना खिलाना शुरू कर दिया। वह उन्‍हें कपड़े और पैसे भी देता था। मुफ्त में सामान और पैसे पाकर ये बच्‍चे उसके घर के सामने लाइन लगाकर खड़े होने लगे। विमल चंद उन्‍हें पैसे और कपड़े देने लगा।' बाथरूम में भी लगवाया था कैमरा इस घटना के सामने आने के बाद स्‍थानीय लोग सदमे हैं और उनका विश्‍वास उठ गया है। एक स्‍थानीय नागरिक ने कहा, 'ज्‍यादातर लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि इस तरह की खौफनाक चीजें हमारे आसपास चल रही हैं। इसका हमें पता भी नहीं है। हम समझते थे कि ये लड़कियां मेड हैं, लेकिन पता नहीं था कि इस तरह की चीजें घर में चल रही हैं।' विमल चंद इतना चालाक था कि उसने अपने घर के अंदर और बाहर 13 सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसमें बेडरूम, लिविंग रूम और यहां तक बाथरूम में भी सीसीटीवी लगे थे। सीसीटीवी लगाने वाली एक कंपनी के मालिक कहते हैं, 'बेडरूम समेत पूरे घर में कोई अगर 13 सीसीटीवी कैमरा लगवाता है तो यह सामान्‍य बात नहीं है। यह अक्‍सर घर के अंदर रह रहे लोगों पर नजर रखने के लिए किया जाता है।' पत्नी की हो चुकी है मौत बता दें कि मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला आरोपी विमल चंद करील 2016 में हापुड़ से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुआ था। वह मेडिकल थाने के जागृति विहार में रहता है। उसकी पत्नी भी अधिकारी की पोस्ट से रिटायर्ड हुई थीं लेकिन उसी साल उनकी मौत हो गई थी। विमल की बेटी की शादी हो चुकी है और वह विदेश में रहती है। पुलिस की अभी तक की जांच से पता चला है कि तीन बच्चियां और तीन युवतियां दुष्कर्म का शिकार बन चुकी थीं। पुलिस का मानना है कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।.

हाइलाइट्स:यौन शोषण का आरोपी विमल चंद बच्‍चों को लालच देकर फंसाता थाविमल ने घर में बाथरूम, बेड रूम समेत घर जगह सीसीटीवी लगवाए थेलड़कियों को लाने में विमल चंद की नौकरानी उसकी मदद करती थीमेरठ यूपी के मेरठ शहर में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में अरेस्‍ट रिटायर बीमा अधिकारी विमल चंद की करतूतें धीरे-धीरे सामने आने लगी हैं। जांच में पता चला है कि वह गरीब घरों की लड़कियों को घरेलू सहायक के रूप में घर में नौकरी पर रखता था और बाद उनको पैसे, खाने और अच्‍छे कपड़े का लालच देकर उनके साथ यौन शोषण करता था। उसने घर में 13 सीसीटीवी लगाए थे ताकि घर के हर कोने पर नजर रखी जा सके। वह इन लड़कियों को विडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। मेरठ के एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा, 'वह घरेलू नौकर के रूप में इन लड़कियों को नौकरी देता था। बाद में वह उन्‍हें खाना, कपड़े और पैसे देता था।' पुलिस ने बताया कि ये ज्‍यादातर लड़कियां गरीब घरों से होती थीं और उसके झांसे में फंस जाती थीं। मेरठ के जागृति विहार में स्थित इस घर को पहले लोग इसलिए जानते थे कि यहां पर गरीब बच्‍चों का मुफ्त इलाज किया जाता है। मोबाइल और लैपटॉप में दिखाता था पॉर्न विडियो बताया जा रहा है कि गरीब लड़कियों को लाने में विमल चंद की नौकरानी उसकी मदद करती थी। इन बच्चियों को लाए जाने के बाद विमल चंद उन्‍हें मोबाइल और लैपटॉप में पॉर्न विडियो दिखाता था। इसके बाद वह उनके साथ दुष्कर्म करता था। जब बच्चियां इसका विरोध करतीं तो उन्‍हें पैसे या विडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनका मुंह बंद करा देता था। पुलिस कुछ बच्चियों के मेडिकल कराए हैं और उनके साथ दुष्‍कर्म की पुष्टि हुई है। विमल चंद जिस डेयरी से सामान खरीदता था, उसके मालिक सोमा पाल कहते हैं, 'कुछ साल पहले पत्‍नी की मौत के बाद वह स्‍थानीय मंदिर में जाने लगा और गरीब बच्चियों को खाना खिलाना शुरू कर दिया। वह उन्‍हें कपड़े और पैसे भी देता था। मुफ्त में सामान और पैसे पाकर ये बच्‍चे उसके घर के सामने लाइन लगाकर खड़े होने लगे। विमल चंद उन्‍हें पैसे और कपड़े देने लगा।' बाथरूम में भी लगवाया था कैमरा इस घटना के सामने आने के बाद स्‍थानीय लोग सदमे हैं और उनका विश्‍वास उठ गया है। एक स्‍थानीय नागरिक ने कहा, 'ज्‍यादातर लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि इस तरह की खौफनाक चीजें हमारे आसपास चल रही हैं। इसका हमें पता भी नहीं है। हम समझते थे कि ये लड़कियां मेड हैं, लेकिन पता नहीं था कि इस तरह की चीजें घर में चल रही हैं।' विमल चंद इतना चालाक था कि उसने अपने घर के अंदर और बाहर 13 सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसमें बेडरूम, लिविंग रूम और यहां तक बाथरूम में भी सीसीटीवी लगे थे। सीसीटीवी लगाने वाली एक कंपनी के मालिक कहते हैं, 'बेडरूम समेत पूरे घर में कोई अगर 13 सीसीटीवी कैमरा लगवाता है तो यह सामान्‍य बात नहीं है। यह अक्‍सर घर के अंदर रह रहे लोगों पर नजर रखने के लिए किया जाता है।' पत्नी की हो चुकी है मौत बता दें कि मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला आरोपी विमल चंद करील 2016 में हापुड़ से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर हुआ था। वह मेडिकल थाने के जागृति विहार में रहता है। उसकी पत्नी भी अधिकारी की पोस्ट से रिटायर्ड हुई थीं लेकिन उसी साल उनकी मौत हो गई थी। विमल की बेटी की शादी हो चुकी है और वह विदेश में रहती है। पुलिस की अभी तक की जांच से पता चला है कि तीन बच्चियां और तीन युवतियां दुष्कर्म का शिकार बन चुकी थीं। पुलिस का मानना है कि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अपने होम ग्राउंड पर भी कोलकाता को मुंबई से मिलेगी हार, यह है वजह!– News18 हिंदीअपने होम ग्राउंड पर भी कोलकाता को मुंबई से मिलेगी हार, यह है वजह!– News18 हिंदीmumbai indians and kolkata knight riders stats guarantees rohit sharma squad win
Read more »

विकिलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांजे को 50 हफ्ते की जेल, ये है पूरा मामलाविकिलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांजे को 50 हफ्ते की जेल, ये है पूरा मामलाविकिलीक्स के को-फाउंडर जूलियन असांजे को 50 हफ्तों के लिए जेल की सजा सुनाई गई है. उन पर जमानत नियमों के उल्लंघन करने का आरोप है.
Read more »

नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम को बताया था 'सबसे बड़ा झूठा'नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम को बताया था 'सबसे बड़ा झूठा'चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए नोटिस थमाया है। कांग्रेसी
Read more »

केजरीवाल की पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, 2 वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव अधिकारी तलबकेजरीवाल की पत्नी की मुश्किलें बढ़ी, 2 वोटर आईडी कार्ड मामले में चुनाव अधिकारी तलबदिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारियों को तलब किया है. कोर्ट ने दोनों राज्यों के चुनाव अधिकारियों को वोटर लिस्ट से जुड़े दस्तावेज पेश करने को कहा है. चुनाव अधिकारियों को यह तमाम जानकारी 3 जून को होने वाली सुनवाई से पहले कोर्ट को देनी होगी.
Read more »

सनी लियोनी ने साइन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला'सनी लियोनी ने साइन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला'गोलमाल अगेन और स्त्री जैसी सक्सेसफुल फिल्मों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को हॉरर-कॉमेडी जॉनर को एक्सप्लोर करने की हिम्मत दे दी है। अब हाल ही में एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म की जानकारी सामने आई है।
Read more »

मतदाताओं को मोबाइल फोन पर ऑडियो मैसेज भेजने को लेकर केजरीवाल को नोटिसमतदाताओं को मोबाइल फोन पर ऑडियो मैसेज भेजने को लेकर केजरीवाल को नोटिसनोटिस के मुताबिक कमेटी को 23 अप्रैल को एक एप उपयोगकर्ता से इस बारे में शिकायत मिली है कि AAP का एक रिकार्डेड संदेश राजनीतिक प्रचार के लिए सभी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को भेजा जा रहा है.
Read more »

शेल्टर होम केस : तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से की नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांगशेल्टर होम केस : तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से की नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांगबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन से एनडीए सरकार की बर्खास्तगी की मांग तक कर दी है.
Read more »

मेरठ में प्रधानमंत्री का 'मुख्य सलाहकार' गिरफ्तारमेरठ में प्रधानमंत्री का 'मुख्य सलाहकार' गिरफ्तारमेरठ। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने रेलवे रोड़ क्षेत्र से खुद को प्रधानमंत्री का मुख्य सलाहकार बताने वाले एक ठग को गिरफ्तार कर लिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:45:50