जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट में भारतीय सेना के जेसीओ संदीप कुमार दाखा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मेरठ निवासी संदीप को सीने में दर्द के बाद सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैन्य सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर पैतृक निवास मेरठ भेजा गया। सेना और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया...
संवाद सहयोगी, पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की 61 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में तैनात जेसीओ संदीप कुमार दाखा, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे, इन दिनों सुरनकोट क्षेत्र के मस्तानदरा इलाके में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूत्रों के अनुसार संदीप कुमार दाखा ने अपने साथियों को बताया कि उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हो रहा है और उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही। साथियों ने तुरंत इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सुरनकोट के सैन्य अस्पताल पोठा ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है। अचानक हुई इस घटना से सेना के जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृत्यु के बाद सैन्य अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम किया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जेसीओ संदीप कुमार दाखा का पार्थिव शरीर सेना को सौंप दिया गया। इसके बाद सेना द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान उनके साथी जवानों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देश सेवा के योगदान को याद किया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि संदीप कुमार दाखा एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने अपने सेवा काल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से देश की सेवा की। उनके आकस्मिक निधन से सेना को एक बड़ा नुकसान हुआ है। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान मेरठ के लिए रवाना कर दिया गया, जहां पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान केसाथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद सेना के जवानों और अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।.
संवाद सहयोगी, पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सैन्य अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की 61 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में तैनात जेसीओ संदीप कुमार दाखा, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे, इन दिनों सुरनकोट क्षेत्र के मस्तानदरा इलाके में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूत्रों के अनुसार संदीप कुमार दाखा ने अपने साथियों को बताया कि उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हो रहा है और उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही। साथियों ने तुरंत इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सुरनकोट के सैन्य अस्पताल पोठा ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है। अचानक हुई इस घटना से सेना के जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृत्यु के बाद सैन्य अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम किया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जेसीओ संदीप कुमार दाखा का पार्थिव शरीर सेना को सौंप दिया गया। इसके बाद सेना द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान उनके साथी जवानों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देश सेवा के योगदान को याद किया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि संदीप कुमार दाखा एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने अपने सेवा काल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से देश की सेवा की। उनके आकस्मिक निधन से सेना को एक बड़ा नुकसान हुआ है। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान मेरठ के लिए रवाना कर दिया गया, जहां पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान केसाथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद सेना के जवानों और अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Indian Army JCO Heart Attack Death Poonch District Surankote 61 National Rifles Military Honors Meerut Uttar Pradesh Jammu And Kashmir Army Officer Death Rajouri News Rajouri Latest News Rajouri News In Hindi Rajouri Samachar
