दिल्ली सरकार डीटीसी के घाटे को कम करने के लिए संपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग करेगी। बसों पर विज्ञापन और बस स्टॉप का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। बंदा बहादुर मार्ग और सुखदेव विहार डिपो में कमर्शियल गतिविधियाँ शुरू होंगी। इससे मिलने वाले पैसे से डीटीसी का ढांचा सुधारा जाएगा। डिपो में मल्टीलेवल पार्किंग और सरकारी दफ्तर बनाए...
नई दिल्ली: बरसों से भारी घाटा झेलती चली आ रही डीटीसी को इस घाटे से उबारने और उसका रेवेन्यू बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार डीटीसी की संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर खास फोकस कर रही है। मेट्रो की तर्ज पर डीटीसी की बसों के बाहरी हिस्से में विज्ञापन लगाने से लेकर बस स्टॉप्स और बस डिपो का कमर्शियल इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में डीटीसी के दो बस डिपोज में कमर्शल एक्टिविटीज शुरू करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से जो पैसा मिलेगा, उसका इस्तेमाल डीटीसी को रिवाइव करने और उसका इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने में किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, पिछले हफ्ते हुई डीटीसी की बोर्ड मीटिंग में बंदा बहादुर मार्ग और सुखदेव विहार डिपो में कमर्शल गतिविधियों की अनुमति देने का निर्णय लिया गया। डीटीसी के अधिकारियों ने सरकार के समक्ष दावा किया है कि इसके जरिए हर साल करीब 2,600 करोड़ रुपये की इनकम होगी, जिसका इस्तेमाल परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में दोनों डिपो का आत्मनिर्भर परियोजनाओं के माध्यम से पुनर्विकास करने पर विचार किया गया है, जिसके लिए डीटीसी की ओर से किसी निवेश की जरूरत नहीं होगी। इस परियोजना के तहत मल्टीलेवल बस डिपो बनाकर उनके कुछ हिस्से का इस्तेमाल पार्किंग और एडवरटाइजिंग के लिए किया जा सकेगा। इससे जो रेवेन्यू हासिल होगा, उससे डीटीसी के बुनियादी ढांचे को सुधारने के साथ-साथ आवासीय कॉलोनियों को री-डिवेलप करने में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों ने डिपो के साथ-साथ बस टर्मिनलों के वाणिज्यिक उपयोग को बढ़ाने पर भी जोर देने की बात कही है।अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा साझा किए गए अनुमान के अनुसार, बंदा बहादुर मार्ग डिपो की री-डिवेलपमेंट परियोजना से 1,858 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। वहीं, सुखदेव विहार डिपो से लगभग 758 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना पर काफी पहले से काम चल रहा था। कंपनी ने पिछले साल 8 अक्टूबर को इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद 8 नवंबर को एक डीटेल्ड प्रोजेक्ट टाइमलाइन और इस तरह की पिछली परियोजनाओं की सूची पेश की गई थी।प्रस्तावित टाइमलाइन जानिएप्रस्तावित टाइमलाइन के अनुसार बंदा बहादुर मार्ग डिपो का निर्माण 28 महीने में पूरा होने की उम्मीद है, जबकि सुखदेव विहार डिपो के पुननिर्माण में 21 महीने लगेंगे। डीटीसी अपना रेवेन्यू बढ़ाने के लिए डिपो में मोबाइल टावर लगाने, और मल्टी स्टोरी डिपो में सरकारी दफ्तरों के लिए किराए पर जगह देने जैसे नॉन उपायों के जरिए अपना टिकटिंग रेवेन्यू बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।.
नई दिल्ली: बरसों से भारी घाटा झेलती चली आ रही डीटीसी को इस घाटे से उबारने और उसका रेवेन्यू बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार डीटीसी की संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर खास फोकस कर रही है। मेट्रो की तर्ज पर डीटीसी की बसों के बाहरी हिस्से में विज्ञापन लगाने से लेकर बस स्टॉप्स और बस डिपो का कमर्शियल इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में डीटीसी के दो बस डिपोज में कमर्शल एक्टिविटीज शुरू करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से जो पैसा मिलेगा, उसका इस्तेमाल डीटीसी को रिवाइव करने और उसका इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारने में किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, पिछले हफ्ते हुई डीटीसी की बोर्ड मीटिंग में बंदा बहादुर मार्ग और सुखदेव विहार डिपो में कमर्शल गतिविधियों की अनुमति देने का निर्णय लिया गया। डीटीसी के अधिकारियों ने सरकार के समक्ष दावा किया है कि इसके जरिए हर साल करीब 2,600 करोड़ रुपये की इनकम होगी, जिसका इस्तेमाल परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में दोनों डिपो का आत्मनिर्भर परियोजनाओं के माध्यम से पुनर्विकास करने पर विचार किया गया है, जिसके लिए डीटीसी की ओर से किसी निवेश की जरूरत नहीं होगी। इस परियोजना के तहत मल्टीलेवल बस डिपो बनाकर उनके कुछ हिस्से का इस्तेमाल पार्किंग और एडवरटाइजिंग के लिए किया जा सकेगा। इससे जो रेवेन्यू हासिल होगा, उससे डीटीसी के बुनियादी ढांचे को सुधारने के साथ-साथ आवासीय कॉलोनियों को री-डिवेलप करने में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों ने डिपो के साथ-साथ बस टर्मिनलों के वाणिज्यिक उपयोग को बढ़ाने पर भी जोर देने की बात कही है।अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड द्वारा साझा किए गए अनुमान के अनुसार, बंदा बहादुर मार्ग डिपो की री-डिवेलपमेंट परियोजना से 1,858 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। वहीं, सुखदेव विहार डिपो से लगभग 758 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना पर काफी पहले से काम चल रहा था। कंपनी ने पिछले साल 8 अक्टूबर को इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद 8 नवंबर को एक डीटेल्ड प्रोजेक्ट टाइमलाइन और इस तरह की पिछली परियोजनाओं की सूची पेश की गई थी।प्रस्तावित टाइमलाइन जानिएप्रस्तावित टाइमलाइन के अनुसार बंदा बहादुर मार्ग डिपो का निर्माण 28 महीने में पूरा होने की उम्मीद है, जबकि सुखदेव विहार डिपो के पुननिर्माण में 21 महीने लगेंगे। डीटीसी अपना रेवेन्यू बढ़ाने के लिए डिपो में मोबाइल टावर लगाने, और मल्टी स्टोरी डिपो में सरकारी दफ्तरों के लिए किराए पर जगह देने जैसे नॉन उपायों के जरिए अपना टिकटिंग रेवेन्यू बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।
Delhi Dtc Bus Delhi Dtc Bus Route Delhi Dtc Bus Pass Price Delhi Dtc Bus Breaking News Is Buses Running Today In Delhi Delhi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, बस स्टैंड पर कर रही बस का इंतजारIndian student shot dead in Canada, कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, बस स्टैंड पर कर रही बस का इंतजार, पुलिस ने बताई घटना की सच्चाई.
Read more »
यमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में आठ लोगों की मौतयमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में आठ लोगों की मौत
Read more »
यमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुईयमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई
Read more »
Pakistan Crisis: अफ़ग़ान सीमा पर पश्तून परेशान, पाक का सिरदर्द बना Tehrik-i-TalibanPakistan Crisis: बलूचिस्तान में पाकिस्तान का दमन चक्र 1971 में पूर्वी पाकिस्तान जो आज़ाद बांग्लादेश बना उसी की तर्ज़ पर चल रहा है..
Read more »
दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की आज शाम को होगी बैठक, पहलगाम हमले और जाति आधारित गणना पर होगी चर्चा!कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में देश के समक्ष मौजूद दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Read more »
बिहार में लगेगी क्रिकेटरों की बोली, IPL की तर्ज पर में होगा BPL का आयोजनBPL 2025: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) 1 से 25 जून 2025 तक पटना में बिहार प्रीमियर लीग (BPL) का आयोजन करने जा रही है.
Read more »
