सऊदी अरब में शराब पीने और बेचने के नियम काफी कड़े हैं। इसकी वजह सऊदी का इस्लामी देश होना है। हालांकि मौजूदा सत्ता व्यवस्था विजन-2030 के तहत नियमों में ढील दे रही है।
रियाद: सख्त इस्लामी कानूनों वाले देश सऊदी अरब की सरकार नए शराब स्टोर खोलने का प्लान बना रही है। इसमें से एक सरकारी तेल कंपनी अरामको के गैर-मुस्लिम विदेशी स्टाफ के लिए होगा। पूर्वी प्रांत धाहरान और बंदरगाह शहर जेद्दा में डिप्लोमैट के लिए शराब का स्टोर शुरू होगा। यह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अगुवाई में देश के सख्त कानूनों में ढील के तहत किया जा रहा है। मोहम्मद बिन सलमान की कोशिश देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की है, जिससे तेल से अर्थव्यवस्था की निर्भरता कम की जा सके।इस्लाम के जन्मस्थान सऊदी अरब ने पिछले साल राजधानी रियाद में गैर-मुस्लिम डिप्लोमैट के लिए एक शराब स्टोर खोला था। यह 73 साल पहले शराब पर बैन लगने के बाद यह पहला ऐसा आउटलेट था। रॉयटर्स ने सोर्स के हवाले से कहा है कि धाहरान में नया स्टोर अरामको के कंपाउंड में खोला जाएगा। जेद्दा में भी एक शराब का स्टोर बन रहा है, जहां कई दूसरे देशों के कॉन्सल हैं।इस्लाम में शराब हरामसऊदी के सरकारी मीडिया ऑफिस ने दोनों जगहों पर स्टोर के प्लान के बारे में सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया। अरामको ने भी इस पर कमेंट करने से मना कर दिया। यह इसलिए अहम है क्योंकि खाड़ी देशों में आसानी से नहीं मिलती है। खाड़ी देशों में शराब कई पाबंदियों के साथ मिलती है। इस बैन की वजह इस्लाम धर्म की वह मान्यता है, जिसमें शराब पीना हराम कहा गया है।सऊदी ने शराब के नियमों में कुछ छूट दी है। हालांकि बड़ी आबादी के लिए शराब पीना अभी भी मना है। दूसरे देशों के राजनयिक या फिर गैर-मुस्लिमों को ही शराब खरीदने की आजादी दी गई है। मोहम्मद बिन सलमान ने इसके अलावा सऊदी अरब में सिनेमा और डांस जैसी एक्टिविटी को भी इजाजत दी है। यह हालिया वर्षों का एक बड़ा बदलाव है।क्या है सऊदी का प्लानसऊदी सरकार अपनी इकॉनमी को खोलने और तेल पर निर्भरता कम करने के बड़े प्लान के तहत टूरिस्ट और इंटरनेशनल बिजनेस को लुभाने के लिए पाबंदियों में ढील दे रही है। सऊदी अरब 2034 के सॉकर वर्ल्ड कप की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों के आने की संभावना के तहत कई चीजों पर काम हो रह है। हालांकि दक्षिणपंथी गुटों की ओर से खुलापन लाने की आलोचना भी होती रही है।.
रियाद: सख्त इस्लामी कानूनों वाले देश सऊदी अरब की सरकार नए शराब स्टोर खोलने का प्लान बना रही है। इसमें से एक सरकारी तेल कंपनी अरामको के गैर-मुस्लिम विदेशी स्टाफ के लिए होगा। पूर्वी प्रांत धाहरान और बंदरगाह शहर जेद्दा में डिप्लोमैट के लिए शराब का स्टोर शुरू होगा। यह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अगुवाई में देश के सख्त कानूनों में ढील के तहत किया जा रहा है। मोहम्मद बिन सलमान की कोशिश देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की है, जिससे तेल से अर्थव्यवस्था की निर्भरता कम की जा सके।इस्लाम के जन्मस्थान सऊदी अरब ने पिछले साल राजधानी रियाद में गैर-मुस्लिम डिप्लोमैट के लिए एक शराब स्टोर खोला था। यह 73 साल पहले शराब पर बैन लगने के बाद यह पहला ऐसा आउटलेट था। रॉयटर्स ने सोर्स के हवाले से कहा है कि धाहरान में नया स्टोर अरामको के कंपाउंड में खोला जाएगा। जेद्दा में भी एक शराब का स्टोर बन रहा है, जहां कई दूसरे देशों के कॉन्सल हैं।इस्लाम में शराब हरामसऊदी के सरकारी मीडिया ऑफिस ने दोनों जगहों पर स्टोर के प्लान के बारे में सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया। अरामको ने भी इस पर कमेंट करने से मना कर दिया। यह इसलिए अहम है क्योंकि खाड़ी देशों में आसानी से नहीं मिलती है। खाड़ी देशों में शराब कई पाबंदियों के साथ मिलती है। इस बैन की वजह इस्लाम धर्म की वह मान्यता है, जिसमें शराब पीना हराम कहा गया है।सऊदी ने शराब के नियमों में कुछ छूट दी है। हालांकि बड़ी आबादी के लिए शराब पीना अभी भी मना है। दूसरे देशों के राजनयिक या फिर गैर-मुस्लिमों को ही शराब खरीदने की आजादी दी गई है। मोहम्मद बिन सलमान ने इसके अलावा सऊदी अरब में सिनेमा और डांस जैसी एक्टिविटी को भी इजाजत दी है। यह हालिया वर्षों का एक बड़ा बदलाव है।क्या है सऊदी का प्लानसऊदी सरकार अपनी इकॉनमी को खोलने और तेल पर निर्भरता कम करने के बड़े प्लान के तहत टूरिस्ट और इंटरनेशनल बिजनेस को लुभाने के लिए पाबंदियों में ढील दे रही है। सऊदी अरब 2034 के सॉकर वर्ल्ड कप की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों के आने की संभावना के तहत कई चीजों पर काम हो रह है। हालांकि दक्षिणपंथी गुटों की ओर से खुलापन लाने की आलोचना भी होती रही है।
Saudi Arabia Alcohol Stores Saudi Arabia Liquor Shop Liquor In Islamic Country Muhammad Bin Salman Liquor Ban सऊदी अरब शराब की दुकानें सऊदी अरब शराब की दुकान इस्लामी देश में शराब मुहम्मद बिन सलमान शराब पर बैन Saudi Arabia Laws
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्यों जमाल खशोगी की हत्या फिर से चर्चा में आई, जब सऊदी क्राउन प्रिंस अमेरिका पहुंचे?MBS US Visit: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अमेरिका यात्रा के दौरान कई समझौतों पर दस्तखत होंगे, लेकिन 7 साल पहले जमाल खशोगी की हत्या की चर्चा फिर सामने आने लगी है.
Read more »
हमारे मेहमान को शर्मिंदा न करें पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या पर MBS से रिपोर्टर ने पूछा सवाल, भड़क गए ट्रंपजैसा की उम्मीद की जा रही थी, वैसा ही हुआ. जब डोनाल्ड ट्रंप और मोहम्मद बिन सलमान एक साथ प्रेस के सामने आए तो एक रिपोर्टर ने एमबीएस से त्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर सवाल पूछ दिया.
Read more »
MBS को शर्मिंदा करने की जरूरत नहीं... रिपोर्टर ने सऊदी क्राउन प्रिंस से खशोगी मर्डर पर ऐसा क्या पूछा भड़क गए ट्रंप, वीडियोट्रंप मंगलवार को वॉइट हाउस में सऊदी क्राउन प्रिंस की मेजबानी कर रहे थे, इस दौरान MBS को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। एक रिपोर्टर ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की 2018 में हुई हत्या के बारे में सवाल पूछ लिया।
Read more »
सऊदी क्राउन प्रिंस सलमान ने ट्रंप को रोककर ओसामा बिन लादेन के बारे में क्या कहा?MBS US Visit: अपने अमेरिका दौरे के दौरान मोहम्मद बिन सलमान ने ओसामा बिन लादेन को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने पत्रकारों के सवाल-जवाब के दौरान ट्रंप को रोककर बताया कि ओसामा बिन लादेन का क्या मकसद था:
Read more »
ट्रंप और क्राउन प्रिंस नहीं, 80 साल पहले शुरू हुआ अमेरिका-सऊदी का 'रोमांस', जानें कैसी थी दो पावरफुल लीडर्स...Trump और MBS के बीच चल रही डील्स की चर्चाएं दुनिया भर में हो रही हैं. हालांकि, अमेरिका और सऊदी के बीच रिश्ते की तगड़ी नींव 80 साल पहले रखी गई थी. जब वैलेंटाइन्स डे पर दुनिया के दो पावरफुल लीडर्स नहर के ऊपर मिले थे.
Read more »
वो मुसलमानों से नफरत करते हैं, लेकिन..., मोहम्मद बिन सलमान के शानदार स्वागत पर बर्नी सैंडर्स का ट्रंप पर तंजBernie Sanders slams Trump: जब एक पत्रकार ने ट्रंप से किंगडम में उनके परिवार के बिज़नेस डीलिंग और खशोगी की हत्या में MBS की कथित भूमिका के बारे में सवाल किया, तो US प्रेसिडेंट ने खशोगी की हत्या में सऊदी प्रिंस की कथित भूमिका का भी बचाव किया.
Read more »
