मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने ही प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है. मुरैना के कैलारस में नेशनल हाईवे 552 पर तीन फीट पानी भर गया, जिससे विधायक तक हाईवे पर पानी में धरने पर बैठ गए. वहीं शिवपुरी में भारी बारिश से डोडियाई और भाटी रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता स्विमिंग पूल जैसा बन गया.
पार्वती नदी उफान से पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई. पुल के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है, यात्री और ड्राइवर परेशान हैं. मुरैना के कैलारस कस्बे में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर प्रशासन के नाले-नाली सफाई के दावों की पोल खोल दी.
नेशनल हाईवे-552 पर तीन फीट से अधिक पानी भर गया, जिससे सड़क नहीं, तालाब जैसा दृश्य बन गया. कैलारस के कई वार्डों में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे गृहस्थी का सामान भीग गया और लोग बेहाल हो गए. जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय पानी में ही हाईवे पर धरने पर बैठ गए, विरोध में समर्थक भी शामिल हुए. धरने के कारण हाईवे के दोनों ओर लगभग 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. विधायक पंकज उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो कांग्रेस पार्टी बड़ा जनआंदोलन करेगी. समस्या की जड़ में नालियों की सफाई ना होना और वर्षों से चौक पड़ी नालों की अनदेखी बताई जा रही है. शिवपुरी जिले में हो रही लगातार बारिश से रिज़ोदा निवासी रामकुमार रघुवंशी के घर में रखा कई क्विंटल गेहूं और धनिया बह गया. परिवार के सदस्य मेहनत की कमाई को यूं बहता देख अनाज समेटते दिखे. शिवपुरी के ज्ञानस्थली स्कूल का स्टाफ स्कूल में फंस गया, एक दर्जन से अधिक लोग फंसे थे, उन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला. शिवपुरी में मानसून की पहली बारिश के साथ ही प्रमुख पर्यटक स्थल भदैया कुंड लबालब हुआ और यहां पर्यटकों को झरना आकर्षित कर रहा है. हर साल जनता को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
Extreme Weather MP Weather MP Weather Alert Morena News Shivpuri News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pune Weather Update: पुणे में सड़कें बनी तालाब, बेहिसाब बारिश से बिगड़े हालातकई इलाकों में जलभराव की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा है. रेलवे पटरियों पर पानी भर जाने से ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है. राज्य। महाराष्ट्र
Read more »
पूर्वोत्तर : बारिश, बाढ़ और जलभराव से 27 लोगों की मौत, जनजीवन प्रभावितपूर्वोत्तर : बारिश, बाढ़ और जलभराव से 27 लोगों की मौत, जनजीवन प्रभावित
Read more »
नोएडा में आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़, बोर्ड गिरने से परेशानी!उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार शाम को आंधी और बारिश ने हाहाकार मचा दिया। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़, होर्डिंग और बोर्ड गिर गए, सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। शहर के कुछ अन्य इलाकों में भी आंधी के कारण क्षति और परेशानियाँ सामने आईं.
Read more »
Assam Flood: असम में कहर बरपा रही बारिश, बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित, बचाव में लगी भारतीय वायुसेना, जानें ताजा हालातAssam Flood News: असम में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे 19 जिलों में 3.
Read more »
नॉर्थईस्ट में भारी बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ के बाद स्थिति गंभीर; 36 लोगों की मौतपूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं। असम में 5.
Read more »
कर्फ्यू लगा और कमांडो तैनात, अमेरिकी शहर में आगजनी-लूटपाट से बिगड़े हालात, आगबबूला ट्रंपLos Angeles Protest: कैलीफोर्निया प्रांत का लास एंजिलिस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जहां अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अभियान के बीच हुई हिंसा और आगजनी से हालात बिगड़े हैं. ये डोनाल्ड ट्रंप और कैलीफोर्निया गवर्नर न्यूजोम की नाक की लड़ाई भी बन गई है.
Read more »
