इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले दो दिन में हुई खराब, रिव्यूअर्स कर रहे हैं शिकायत...
सैमसंग ने कुछ समय पहले मुड़ने वाली डिस्प्ले के साथ Galaxy Fold स्मार्टफोन लॉन्च किया था. काफी समय तक के लिए इसे यूजर्स से दूर रखा गया और इसे सिर्फ दूर से लोगों को दिखाया गया. अब कुछ रिव्यूअर्स को Galaxy Fold रिव्यू के लिए दिए गए हैं.
लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन रिव्यूअर्स में से कुछ का कहना है कि कुछ दिन यूज करने के बाद Galaxy Fold की डिस्प्ले खराब हो गई. ज्यादा हैरानी इस बात की भी है कि कंपनी ने इससे पहले ये कहा था Galaxy Fold की मुड़ने वाली डिस्प्ले की गहन टेस्टिंग की गई है और कितनी बार भी इसे फोल्ड अनफोल्ड कर लें इसपर कोई असर नहीं होता. माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस रिपोर्ट के बाद लोग कह रहे हैं कि सैमसंग ने शायद जल्दबाजी कर दी है. The screen on my Galaxy Fold review unit is completely broken and unusable just two days in. Hard to know if this is widespread or not. pic.twitter.com/G0OHj3DQHw — Mark Gurman April 17, 2019अमेरिकी पॉपुलर टेक वेबसाइट The Verge के मुताबिक उन्हें दिया जाने वाला Galaxy Fold रिव्यू युनिट महज एक दिन में ही खराब हो गया. यहां फोन खराब होने का मतलब ये है कि फोन की डिस्प्ले में समस्या आने लगी. हालांकि वर्ज के अलावा दूसरे टेक एक्स्पर्ट्स में से कुछ को भी ऐसी ही प्रॉब्लम आ रही है. SUPER YIKES: something happened to my Galaxy Fold screen and caused a bulge. I don’t know how it happened, and I’m waiting to hear back from Samsung. It’s broken. https://t.co/p1014uB01D pic.twitter.com/3FZJkWtSKr — Dieter Bohn April 17, 2019एक दूसरे टेक एक्सपर्ट स्टीव हैं जिन्हें ये Galaxy Fold रिव्यू के लिए दिया गया. लेकिन इनके साथ भी यही समस्या आई और मुड़ने वाली डिस्प्ले कुछ समय में ही खराब हो गई. कुछ और भी रिव्यूअर्स ने ऐसी ही समस्या के बारे में बताया है. सबसे बड़ी प्रॉब्लम उन्हें Galaxy Fold की डिस्प्ले में आ रही है. Walt Mossberg की गिनती दुनिया के पहले टेक जर्नलिस्ट के तौर पर की जाती है. उन्होंने Galaxy Fold के खराब होने के रिपोर्ट के बाद एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने कह है, ‘यह अविश्वसनीय है. 2,000 डॉलर के तीन प्रोडक्ट्स जो अलग अलग रिव्यूअर्स को दिए गए थे सिर्फ कुछ दिनों में ही टूट गए हैं. यह सभी अलग अलग तरीके से टूटे हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि रिप्लेसमेंट युनिट के साथ क्या होता है ना ही इससे फर्क पड़ता है कि इसके लिए क्या तर्क दिया जा रहा है, आपको इस प्रोडक्ट में कॉन्फिडेंस क्यों है?— Steve Kovach April 17, 2019इनके कहने का मतलब ये है कि इतना महंगा स्मार्टफोन सिर्फ कुछ दिनों में ही अलग अलग तरीकों से टूट गया. कंपनी अब रिव्यूअर्स को नया रिव्यू युनिट दे रही है. लेकिन इससे कोई मतलब नहीं है, क्योंकि कंपनी ने ऐसे प्रोडक्ट पर विश्वास ही क्यों किया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस बोली- वक्त आ चुका है, फैसला आपको करना है, नौकरी चुनना है या पकोड़ाराहुल गांधी ने ट्वीट किया, दो करोड़ नौकरियां नहीं मिलीं, 15 लाख रुपये खाते में नहीं आए, अच्छे दिन नहीं आए. इसके अलावा नौकरी नहीं है, नोटबन्दी हो गई, किसान संकट में हैं. गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया. सूटबूट की सरकार, राफेल, झूठ पर झूठ, अविश्वास, हिंसा, नफरत और डर है. साथ ही उन्होंने कहा, आप आज भारत की आत्मा के लिए वोट करिए. भारत के भविष्य के लिए वोट करिए. अक्लमंदी से वोट करिए. आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है.
Read more »
फोन पर नहीं, असल में खेला जाएगा PUBG गेम, जीतने वाले को मिलेंगे 90 लाख रुपये– News18 हिंदीबैटल रॉयल गेम्स की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. लोग ऐसे गेम्स के दीवाने हो रहे हैं और इस लिस्ट में सबसे ऊपर PUBG है जिसने सबको दीवाना बना रखा है. हालांकि इस गेम की बढ़ती लत के कारण इसे बैन करने की भी बात की जा रही है. लेकिन इसी बीच ऐक ऐसी खबर आई है जो आपको हैरान कर सकती है. खबरों से पता चला है कि अब PUBG गेम को स्मार्टफोन पर नहीं बल्कि असल जिन्दगी में खेला जाएगा.
Read more »
कश्मीर की आबोहवा में बदलाव का असर लोगों की सोच पर भी नजर आ रहा हैकश्मीर की आबोहवा में बदलाव का असर लोगों की सोच पर भी नजर आ रहा है ElectionsWithJagran MeraPowerVote IndiaElections2019 LokSabhaElections2019
Read more »
LIVE: देश है तभी राष्ट्र रक्षा का भाव है, राष्ट्रवाद है: पीएमप्रधानमंत्री मोदी रविवार को 3 रैलियां करेंगे. 18 अप्रैल को 13 राज्यों में 97 सीटों पर है मतदान. तमिलनाडु की 39 सीटों पर एकसाथ होगी वोटिंग.
Read more »
जया प्रदा मामले पर योगी बोले- आजम खान जैसे लोगों के लिए ही बनाई 'एंटी रोमियो स्क्वायड'
Read more »
PM मोदी पर नवजोत सिंह सिद्धू का हमला: ये राष्ट्रभक्ति है तुम्हारी? पेट खाली है योग करवाया जा रहा है, जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा हैसिद्धू ने कहा कि पेट खाली है योग करवाया जा रहा है, जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा है, क्या ये राष्ट्रभक्ति है तुम्हारी? गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली में पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, अरे नरेंद्र मोदी, यह राष्ट्रभक्ति है तुम्हारी कि पेट खाली है, और योग कराया जा रहा है...? बाबा रामदेव ही बना दो सबको... पेट खाली है, योग कराया जा रहा है, और जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा है...
Read more »
क्या है तिरुमंगलम फॉर्मूला, जिससे पक्की हो जाती है तमिलनाडु में कैंडिडेट की जीत– News18 हिंदीThirumangalam formula, तिरुमंगलम फॉर्मूला, तमिलनाडू कैंडिडेट की जीत, कैश फॉर वोट, तमिलनाडु वोट, तमिलनाडु चुनाव रद्द, लोकसभा चुनाव 2019 तमिलनाडु वेल्लोर चुनाव रद्द, डीएमके, पैसा बरामद , Election Commission, Election Commission 2019, Cancelled voting in Vellore, dmk,
Read more »
