UP News: मेरठ से एक मामला सामने आया है। 12वीं की एक छात्रा ने अपने परिजनों द्वारा जबरन शादी कराए जाने की शिकायत एसएसपी ऑफिस में दर्ज कराई है।
रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से चौकाने वाला मामला सामने आया है। 'मुझे पढ़ना है, अफसर बनकर देश सेवा करनी है, शादी नहीं करनी! ये शब्द 12वीं की छात्रा ने उस समय कहे, जब वह अपने परिवार की ज्यादती के खिलाफ न्याय की उम्मीद लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वे परिजन अपना मोटा कर्ज उतारने के लिए उसकी जबरन शादी एक उम्रदराज व्यक्ति से कराना चाहते हैं। छात्रा का कहना है कि जब उसने शादी से इनकार किया तो परिजनों ने उसके साथ कई बार मारपीट की। यही नहीं, उन्होंने उसे घर में कैद कर लिया और जान से मारने तक की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि उसने कई बार अपने परिवार से विनती की कि उसे पढ़ाई करने दी जाए, लेकिन वे नहीं माने और जबरदस्ती शादी पर अड़े रहे।छात्रा पहुंची एसएसपी ऑफिसआखिरकार हिम्मत जुटाकर छात्रा एसएसपी ऑफिस पहुंची और वहां अधिकारियों को पूरी बात बताई। उसने लिखित शिकायत देकर मांग की कि उसे जबरन शादी से बचाया जाए और पढ़ाई जारी रखने में मदद दी जाए। पुलिस अधिकारियों ने छात्रा की बात गंभीरता से सुनी और उसे निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया।जांच जारीएसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर उसके परिजनों से बातचीत की जाएगी और उसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।.
रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से चौकाने वाला मामला सामने आया है। 'मुझे पढ़ना है, अफसर बनकर देश सेवा करनी है, शादी नहीं करनी! ये शब्द 12वीं की छात्रा ने उस समय कहे, जब वह अपने परिवार की ज्यादती के खिलाफ न्याय की उम्मीद लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वे परिजन अपना मोटा कर्ज उतारने के लिए उसकी जबरन शादी एक उम्रदराज व्यक्ति से कराना चाहते हैं। छात्रा का कहना है कि जब उसने शादी से इनकार किया तो परिजनों ने उसके साथ कई बार मारपीट की। यही नहीं, उन्होंने उसे घर में कैद कर लिया और जान से मारने तक की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि उसने कई बार अपने परिवार से विनती की कि उसे पढ़ाई करने दी जाए, लेकिन वे नहीं माने और जबरदस्ती शादी पर अड़े रहे।छात्रा पहुंची एसएसपी ऑफिसआखिरकार हिम्मत जुटाकर छात्रा एसएसपी ऑफिस पहुंची और वहां अधिकारियों को पूरी बात बताई। उसने लिखित शिकायत देकर मांग की कि उसे जबरन शादी से बचाया जाए और पढ़ाई जारी रखने में मदद दी जाए। पुलिस अधिकारियों ने छात्रा की बात गंभीरता से सुनी और उसे निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया।जांच जारीएसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर उसके परिजनों से बातचीत की जाएगी और उसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Meerut News Meerut Crime Up Meerut Ssp Meerut Meerut News Crime मेरठ समाचार मेरठ बड़ी खबर उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ क्राइम उत्तर प्रदेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bakrid: 'जीव हिंसा निंदनीय है', बकरीद से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया क्यों न नहीं करनी चाहिए जीव हत्याBageshwar Dham Dhirendra Shashtri criticizes Animal Killing ahead Bakrid Bakrid: 'जीव हिंसा निंदनीय है', बकरीद से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया क्यों न नहीं करनी चाहिए जीव हत्या देश
Read more »
यूक्रेन के हमले से रूस को बड़ा नुकसान, ड्रोन हमले में तबाह कर दिए 40 खास विमानयुक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) की ओर से दावा किया गया है कि उनके ड्रोन ने रूसी इलाके में गहराई तक घुसकर बड़े बॉम्बर्स विमानों को नुकसान पहुंचाया है.
Read more »
अमिताभ-जया की शादी: लाल साड़ी में दुल्हन बनी जया, फूलों का सेहरा पहने अमिताभअमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 52 साल पहले शादी की थी। इस लेख में उनकी शादी की तस्वीरें और उनकी लव स्टोरी के बारे में जानकारी दी गई है।
Read more »
'मैंने श्रेयस अय्यर को पति मान लिया है, उनके बच्चों की मां भी'इडन रोज ने श्रेयस अय्यर से शादी और बच्चों के बारे में बात की है।
Read more »
शादी के बाद हुआ पति की बेरोजगारी का खुलासा, अब पत्नी तलाक चाहती है, देख-परखकर तय करें बेटी का रिश्तासपना के माता-पिता ने अच्छा घर देखकर बेटी की शादी आदित्य से कर दी। लेकिन शादी के बाद खुलासा हुआ कि आदित्य बेरोजगार है। अब सपना पति से तलाक चाहती है।
Read more »
पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा है: पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाई से पस्त पाकिस्तान, शहबाज शरीफ अमेरिका से बातचीत का दबावपाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भारत के साथ वार्ता शुरू करने की गुहार लगाई है।
Read more »
