डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडन ने उम्मीदवारी छोड़ दी है। इसके बाद अब कमला हैरिस मैदान में आ गई हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि भले ही उन्हें कमजोर समझा जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर अपने जन केंद्रित अभियान के जरिए वह इस चुनाव को जीतेंगी। उन्होंने ट्रंप पर हमला...
वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस की दौड़ में भले ही ‘कमजोर’ समझा जा रहा है, लेकिन वह जमीनी स्तर पर अपने जन-केंद्रित प्रचार अभियान के बल पर नवंबर में होने वाला चुनाव जरूर जीतेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा के बाद निधि एकत्रित करने संबंधी पहले अभियान में हैरिस ने समर्थकों से कहा कि इस साल का चुनाव देश के लिए दो दृष्टिकोण के बीच का चुनाव है-एक, जो भविष्य की ओर देखता है और दूसरा, जो देश की प्रगति को नष्ट करना चाहता है।उपराष्ट्रपति हैरिस ने मैसाच्युसेट्स के पिट्सफील्ड में उनके लिए निधि एकत्रित करने वाले 800 लोगों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमें इस दौड़ में कमजोर समझा जा रहा है। एक स्तर तय कर दिया गया है। हमें भले ही इस दौड़ में कमजोर समझा जा रहा है, लेकिन यह जमीनी स्तर पर एक जन-केंद्रित प्रचार अभियान है।’ उन्होंने शनिवार को इस कार्यक्रम में 14 लाख डॉलर की धनराशि जुटाई। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हैरिस ने कहा कि उनके प्रचार अभियान ने ‘‘डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से नामांकन हासिल करने के लिए पर्याप्त ‘डेलीगेट’ का समर्थन जुटा लिया है।’’ Trump- Netanyahu Meeting: सालों बाद फिर सुधर रहे डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के रिश्ते? मीटिंग में क्या हुई बातचीतट्रंप पर बोला हमलाउन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए पूछा, ‘हम कैसे देश में रहना चाहते हैं? क्या हम स्वतंत्रता, करुणा और कानून के शासन वाले देश में रहना चाहते हैं या हम अराजकता, भय और नफरत वाले देश में रहना चाहते हैं?’ हैरिस ने उम्मीद जताई कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप उनके साथ बहस करने पर राजी होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप उनके खिलाफ झूठ और भ्रम फैला रहे हैं।.
वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस की दौड़ में भले ही ‘कमजोर’ समझा जा रहा है, लेकिन वह जमीनी स्तर पर अपने जन-केंद्रित प्रचार अभियान के बल पर नवंबर में होने वाला चुनाव जरूर जीतेंगी। राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा के बाद निधि एकत्रित करने संबंधी पहले अभियान में हैरिस ने समर्थकों से कहा कि इस साल का चुनाव देश के लिए दो दृष्टिकोण के बीच का चुनाव है-एक, जो भविष्य की ओर देखता है और दूसरा, जो देश की प्रगति को नष्ट करना चाहता है।उपराष्ट्रपति हैरिस ने मैसाच्युसेट्स के पिट्सफील्ड में उनके लिए निधि एकत्रित करने वाले 800 लोगों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमें इस दौड़ में कमजोर समझा जा रहा है। एक स्तर तय कर दिया गया है। हमें भले ही इस दौड़ में कमजोर समझा जा रहा है, लेकिन यह जमीनी स्तर पर एक जन-केंद्रित प्रचार अभियान है।’ उन्होंने शनिवार को इस कार्यक्रम में 14 लाख डॉलर की धनराशि जुटाई। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हैरिस ने कहा कि उनके प्रचार अभियान ने ‘‘डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से नामांकन हासिल करने के लिए पर्याप्त ‘डेलीगेट’ का समर्थन जुटा लिया है।’’ Trump- Netanyahu Meeting: सालों बाद फिर सुधर रहे डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के रिश्ते? मीटिंग में क्या हुई बातचीतट्रंप पर बोला हमलाउन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए पूछा, ‘हम कैसे देश में रहना चाहते हैं? क्या हम स्वतंत्रता, करुणा और कानून के शासन वाले देश में रहना चाहते हैं या हम अराजकता, भय और नफरत वाले देश में रहना चाहते हैं?’ हैरिस ने उम्मीद जताई कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप उनके साथ बहस करने पर राजी होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप उनके खिलाफ झूठ और भ्रम फैला रहे हैं।
Us Presidential Election 2024 Us Election 2024 America Election 2024 Kamala Harris Biden Vs Harris Us News Hindi अमेरिका चुनाव 2024 अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव 2 कमला हैरिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
USA: जो बाइडन की उम्मीदवारी पर संकट, कमला हैरिस बन सकती हैं राष्ट्रपति पद की दावेदारजो बाइडन की राष्ट्रपति पद की दावेदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेमोक्रेट पार्टी अब उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तरफ देख रही है।
Read more »
ट्रंप पर जानलेवा हमला, किसका बदला?Donald Trump Shooting: ट्रंप पर हमले को लेकर बड़ी खबर। FBI ने हमलावर की पहचान कर ली है। हमलावर की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Donald Trump Shooting: रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा था ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स, नवंबर में पहली बार डालता वोटअधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाने वाले हमलावर की पहचान कर ली है। वह पिट्सबर्ग के बेथेल पार्क का रहने वाला था।
Read more »
Trump Shooting: रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा था ट्रंप का हमलावर, इस साल पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में डालता वोटअधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाने वाले हमलावर की पहचान कर ली है। वह पिट्सबर्ग के बेथेल पार्क का रहने वाला था।
Read more »
कमला हैरिस लड़ेंगी अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, उम्मीदवारी का किया आधिकारिक ऐलानराष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की दावेदारी से जो बाइडेन के अपना नाम वापस लेने के बाद से लगातार कमला हैरिस को पार्टी नेताओं की तरफ से समर्थन मिल रहा है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उनके समर्थन में हैं. उन्होंने अब ऐलान किया है कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगी.
Read more »
US Presidential Elections: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए Kamala Harris ने भरा नामांकनअमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है.
Read more »
