मुजफ्फरपुर में 11 सीटों पर 130 उम्मीदवार मैदान में, नगर और कुढ़नी में दो-दो EVM से होगा मतदान

Muzaffarpur Assembly Elections News

मुजफ्फरपुर में 11 सीटों पर 130 उम्मीदवार मैदान में, नगर और कुढ़नी में दो-दो EVM से होगा मतदान
Bihar Elections 2025Kudhni AssemblyMuzaffarpur City Seat
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मुजफ्फरपुर में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है. जिले की 11 विधानसभा सीटों पर कुल 130 उम्मीदवार मैदान में हैं. सबसे ज्यादा प्रत्याशी मुजफ्फरपुर नगर और कुढ़नी सीट पर हैं, जहां 20-20 उम्मीदवारों के कारण दो-दो EVM से वोटिंग कराई जाएगी.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई. जिले की 11 विधानसभा सीटों में से केवल चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया, जिसके बाद अब कुल 130 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं.

इनमें से मुजफ्फरपुर नगर और कुढ़नी विधानसभा सीटें सबसे चर्चित बन गई हैं, जहां सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिलाधिकारी cum निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की अधिक संख्या को देखते हुए दो-दो EVM मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके. वहीं जिले की अन्य नौ विधानसभा सीटों पर एक-एक EVM पर ही मतदान कराया जाएगा. मुजफ्फरपुर की 11 विधानसभा सीटों में प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है — गायघाट में 8, औराई में 7, मीनापुर में 11, बोचहां में 8, सकरा में 8, कुढ़नी में 20, मुजफ्फरपुर नगर में 20, कांटी में 13, बरुराज में 12, पारु में 10, और साहेबगंज में 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. ये भी पढ़ें: कदवा की जंग: शकील बनाम दुलालचंद, एनडीए-महागठबंधन में कांटे की टक्कर प्रशासन ने बताया कि नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशियों को अंतिम प्रतीक आवंटन कर दिया गया है. जिले भर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और अब प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुट गए हैं. जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की व्यवस्था और मतदान कर्मियों की तैनाती को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. मुजफ्फरपुर जिले में पहले चरण में होने वाला मतदान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां के कई सीटें पिछले चुनावों में सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधनों के बीच करीबी मुकाबले का गवाह रही हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 130 प्रत्याशियों में किसके सिर सजेगा जीत का ताज. इनपुट: मनितोष कुमार बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Bihar Elections 2025 Kudhni Assembly Muzaffarpur City Seat Two Evms Voting Arrangements Candidate List First Phase Elections Muzaffarpur DM Election Process Bihar Politics

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gaza: സമാധാന കരാർ ലംഘിച്ച് ഇസ്രയേൽ: ​ഗാസയിൽ തകർന്ന വീട് തേടിയെത്തിയ കുടുംബത്തിന് നേരെ ആക്രമണം, കുട്ടികളുൾപ്പെടെ 11 മരണംGaza: സമാധാന കരാർ ലംഘിച്ച് ഇസ്രയേൽ: ​ഗാസയിൽ തകർന്ന വീട് തേടിയെത്തിയ കുടുംബത്തിന് നേരെ ആക്രമണം, കുട്ടികളുൾപ്പെടെ 11 മരണംകുട്ടികളുൾപ്പെടെ ഒരു കുടുംബത്തിലെ 11 പേരാണ് മരിച്ചത്.
Read more »

मकर राशि वाले इस समय जलाएं 11 या 21 दीपक, ग्रहों की अनुकूलता से मिलेगा लाभमकर राशि वाले इस समय जलाएं 11 या 21 दीपक, ग्रहों की अनुकूलता से मिलेगा लाभAaj ka Makar Rashifal: रूप चतुर्दशी पर मकर राशि के लवर्स दें पार्टनर को उपहार, बढ़ेगा प्रेम और सौहार्द
Read more »

IND vs AUS: 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, कुलदीप OUT, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11IND vs AUS: 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, कुलदीप OUT, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11बतौर वनडे कप्तान शुभमन गिल का ये पहला वनडे मैच है. वहीं पैट कमिंस की अनुपस्थिति में मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन दिलचस्प है, क्योंकि तीन खिलाड़ियों का इस मैच में डेब्यू हुआ है.
Read more »

हर शेयर पर 130 रुपये का Dividend पाने का मौका, इस तारीख से पहले खरीदना होगा ये स्टॉकहर शेयर पर 130 रुपये का Dividend पाने का मौका, इस तारीख से पहले खरीदना होगा ये स्टॉकओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 130 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इस घोषणा के साथ, कंपनी अपने शेयरधारकों को लगभग 819.
Read more »

​इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा मैच खेलने वाले 11 खिलाड़ी​​इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा मैच खेलने वाले 11 खिलाड़ी​भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अपना 500वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। हम आपको इस मौके पर 500 से ज्यादा मैच खेलने वाले सभी 11 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
Read more »

रोहित शर्मा से विराट कोहली तक वो 11 क्रिकेटर जिन्होंने खेले हैं 500 इंटरनेशनल मैचरोहित शर्मा से विराट कोहली तक वो 11 क्रिकेटर जिन्होंने खेले हैं 500 इंटरनेशनल मैच- rohit sharma 500 international matches know rohit to virat kohli 11 cricketers who played 500 international matches
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:12:21