ये पहला मौका है जब अजित सिंह बागपत के अलावा किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं LokSabhaElections2019
पश्चिम उत्तर प्रदेश की जाट लैंड के नेता चौधरी अजित सिंह अपने राजनीतिक करियर में सूबे के प्रमुख क्षेत्रीय दलों से लेकर दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों के साथ मिलकर चुनावी राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं और सत्ता का स्वाद चख चुके हैं.
2019 के आगामी लोकसभा चुनाव में चौधरी अजित सिंह बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे रहे हैं और हाल में देवबंद की गठबंधन रैली से उन्होंने बीजेपी को ऐसी ठोकर मारने का दंभ भरा है कि वो सीधे नागपुर जाकर गिरे. ये वही बीजेपी है, जिसके साथ 2009 का लोकसभा चुनाव लड़कर अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में वो केंद्र की यूपीए सरकार में शामिल हो गए थे. अब वो गठबंधन में अपनी पार्टी के सिंबल पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने दूसरे जाट नेता संजीव बाल्यान बीजेपी के टिकट से मैदान में हैं. यहां पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की गई है. यानी जिन जाटों और किसानों की राजनीति करते-करते उनके पिता चौधरी चरण सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल को खड़ा किया था, आज उसी जाट समाज के लोग चौधरी अजित के लिए चुनौती बन गए हैं.2014 में हारने के बाद अजित सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव में बागपत लोकसभा सीट से चुनाव में ना उतरने का फैसला किया है. ये पहला मौका है जब अजित सिंह बागपत के अलावा किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस लोकसभा सीट के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाता भारी संख्या में हैं. लगभग 17 लाख मतदाताओं के बीच मुसलमानों की संख्या 26 प्रतिशत है, जिसके बाद 15 प्रतिशत जाटव और लगभग आठ प्रतिशत जाट हैं. 2014 में बाल्यान ने बसपा के कादिर राणा को 40 हजार वोटों से हराया था, जिसके बाद उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री पद दिया गया था. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के इकलौते बेटे चौधरी अजित सिंह को राजनीति विरासत में मिली है. चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री रहे हैं. लेकिन चौधरी चरण सिंह जब बीमार हुए तो उन्होंने अपने बेटे को लोक दल की जिम्मेदारी सौंप दी. इस तरह 15 साल से ज्यादा वक्त तक विदेश में नौकरी करने वाले अजित सिंह भारत लौट आए और राजनीति के दंगल में उतर गए. हालांकि, वो राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखते थे, लेकिन पहली बार जब वो पहले अमेरिका से लौटे तो हरे रंग की जिप्सी में उनका शाही स्वागत किया गया. तब से अजित सिंह ने मुड़कर नहीं देखा और फिलहाल, अजित सिंह राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष हैं और उन्होंने जाटों के मसीहा के रूप में अपनी पहचान बनाई है.एक दिलचस्प बात ये है कि इस सीट अजित सिंह के पिता चौधरी चरण सिंह यहां से चुनाव हारे थे. उन्होंने साल 1971 में इस सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब 48 साल बाद चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर सीट से चुनावी रण में उतरे हैं और उनके सामने एक दूसरे जाट नेता के रूप में उभरे संजीव बाल्यान हैं, जो मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और मुजफ्फरनगर दंगों के चलते वो काफी चर्चा में भी रहे हैं. ऐसे में 11 अप्रैल को हो रही इस सीट पर वोटिंग में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि जाट मतदाता इन दोनों जाट दिग्गजों में किस पर ज्यादा भरोसा जताते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अजित सिंह बोले, मोदी श्रीलंका जाते तो रावण को मारने का क्रेडिट भी ले लेतेबागपत। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि ये झूठ नहीं बोलता बस इसने आज तक सच नहीं बोला। उन्होंने कहा कि मोदी अगर श्रीलंका जाते तो लौटकर कहते कि रावण को मैंने मारा।
Read more »
पीएम मोदी पर बोले अजित सिंह- मां बाप ने सच बोलना नहीं सिखायाराष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसने आज तक झूठ नहीं बोला लेकिन कभी सच भी नहीं बोला।
Read more »
'ये आदमी लंका जाता तो कहता रावण को भी मैंने मारा है': अजित सिंह
Read more »
यूपी की जंग: अमरोहा-सहारनपुर में मोदी की रैली, गाजियाबाद में प्रियंका का रोड शोआज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनावी जंग, वीके सिंह के किले में होंगी प्रियंका LokSabhaElections2019
Read more »
देवबंद में आज एक साथ गरजेंगे अखिलेश-मायावती और अजित सिंह, साधेंगे सियासी समीकरणभाजपा के खिलाफ बने गठबंधन की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली चुनावी जनसभा आज यानी रविवार को होगी। samajwadiparty yadavakhilesh Mayawati Election2019 BJP4UP Mahagathbandhan BJP4India narendramodi votekaro
Read more »
Loksabha Election 2019 : सहारनपुर में मायावती-अखिलेश-अजित सिंह की चुनावी सभा आजसहारनपुर के देवबंद में बसपा मुखिया मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो अजित सिंह चुनावी सभा करेंगे। ElectionsWithJagran MeraPowerVote Mayawati AkhileshYadav RLD
Read more »
कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है. इन दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं. भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »
'किसानों और व्यापारियों को पेंशन, जल्द राम मंदिर का निर्माण', जानें BJP घोषणा पत्र की 19 बड़ी बातेंभारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र के नाम से जारी किए गए घोषणा पत्र में भाजपा ने देश के हर एक वर्ग के लिए वादे किए हैं. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे. इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी तरह की संभावनाएं तलाशी जाएंगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में जल्द राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा. साथ ही कहा कि देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी. सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी. राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण में 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को विज़न डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए यह संकल्प पत्र बनाने के लिए हमारे अध्यक्ष जी ने मेरी अध्यक्षता में एक समिति बनाई और मेरे साथ 12 लोगों को भी उसमें नामित किया था और संकल्प पत्र को Multi Dimensional बनाने के लिए 12 श्रेणियों में भी उसे विभाजित किया था.
Read more »
बीजेपी का वादा- सरकार बनी तो सभी किसानों को मिलेंगे सालाना 6000 BJP manifesto focuses on nationalist vision, farmers - Lok Sabha Election 2019 Speeches AajTakभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है. इस दौरान घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम देश की जनता की आकांक्षाओं को विजन डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं. इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण की दिशा में कदम उठा रहे हैं. विकास का चक्का तेजी के साथ चल पड़ा है. पीएम के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है. देशवासियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में कामयाबी हासिल की है. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने करोड़ों लोगों से संपर्क किया. सोशल मीडिया का भी सहारा लिया. लोगों के मन की बात समझने की कोशिश की. विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया. संकल्प पत्र की घोषणा करते हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि सुरक्षा नीति पर बीजेपी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस है और हाल ही में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक इसका उदाहरण है. राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि मामला अभी कोर्ट में है लेकिन हमारा मानना है कि जल्द से जल्द सौहार्दपूर्ण माहौल में राम मंदिर का निर्माण हो.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर.
Read more »
लोकसभा चुनाव में कितना कारगर होगा अजित सिंह का आखिरी दांव, पढ़िए- मुजफ्फरनगर की ग्राउंड रिपोर्टलोकसभा चुनाव में कितना कारगर होगा अजित सिंह का आखिरी दांव LokSabhaElection2019 AjitSingh UttarPradesh
Read more »
