मुजफ्फरनगर में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार शव को ले जाने में असमर्थ था। समाजसेवी शालू सैनी ने युवक की बहन बनकर अंतिम संस्कार किया। युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और अमृतसर जा रहा था।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर । छत्तीसगढ़ के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठकर अमृतसर में अपने माता-पिता के पास जा रहा था। पहचान होने के बाद युवक का परिवार मुजफ्फरनगर आया, लेकिन शव को ले जाने अथवा अंतिम संस्कार कराने की सामर्थ्य न थी। ऐसे में समाजसेवी शालू सैनी ने इंसानियत का फर्ज निभाया। युवक की बहन बनकर उसका अंतिम संस्कार भी किया। शालू सैनी ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में बड़कली रेलवे फाटक के पास से पुलिस को युवक का शव मिला। माना जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहा था। उसकी मौत ट्रेन से गिरने पर हुई थी। उसके पास से मोबाइल फोन भी मिला। मोबाइल पर काल की गई तो युवक की पहचान हुई। बताया कि मरने वाला 24 वर्षीय सीताराम पुत्र अमृतलाल साहू का परिवार छत्तीसगढ़ राज्य में जिला सक्ती का मूल निवासी है। वर्तमान में उसके माता-पिता अमृतसर में रहकर मजदूरी करते हैं। सीताराम फिलहाल दादा-दादी के पास छत्तीसगढ़ में ही रहता था। गुरुवार को वह ट्रेन से माता-पिता के पास अमृतसर जा रहा था। ट्रेन से गिरकर उसकी जान चली गई। पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। शनिवार को स्वजन मुजफ्फरनगर पहुंचे। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह शव को छत्तीसगढ़ ले जा सके। इस कारण मुजफ्फरनगर में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। पुलिस ने शालू से संपर्क किया, क्योंकि वह लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराती हैं। शालू ने बताया कि सीताराम इकलौता बेटा था, उसकी दो छोटी बहनें हैं। उन्होंने बहन बनकर नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया।.
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। छत्तीसगढ़ के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह ट्रेन के दरवाजे के पास बैठकर अमृतसर में अपने माता-पिता के पास जा रहा था। पहचान होने के बाद युवक का परिवार मुजफ्फरनगर आया, लेकिन शव को ले जाने अथवा अंतिम संस्कार कराने की सामर्थ्य न थी। ऐसे में समाजसेवी शालू सैनी ने इंसानियत का फर्ज निभाया। युवक की बहन बनकर उसका अंतिम संस्कार भी किया। शालू सैनी ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में बड़कली रेलवे फाटक के पास से पुलिस को युवक का शव मिला। माना जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहा था। उसकी मौत ट्रेन से गिरने पर हुई थी। उसके पास से मोबाइल फोन भी मिला। मोबाइल पर काल की गई तो युवक की पहचान हुई। बताया कि मरने वाला 24 वर्षीय सीताराम पुत्र अमृतलाल साहू का परिवार छत्तीसगढ़ राज्य में जिला सक्ती का मूल निवासी है। वर्तमान में उसके माता-पिता अमृतसर में रहकर मजदूरी करते हैं। सीताराम फिलहाल दादा-दादी के पास छत्तीसगढ़ में ही रहता था। गुरुवार को वह ट्रेन से माता-पिता के पास अमृतसर जा रहा था। ट्रेन से गिरकर उसकी जान चली गई। पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। शनिवार को स्वजन मुजफ्फरनगर पहुंचे। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह शव को छत्तीसगढ़ ले जा सके। इस कारण मुजफ्फरनगर में ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। पुलिस ने शालू से संपर्क किया, क्योंकि वह लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराती हैं। शालू ने बताया कि सीताराम इकलौता बेटा था, उसकी दो छोटी बहनें हैं। उन्होंने बहन बनकर नदी रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया।
मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा अंतिम संस्कार छत्तीसगढ़ समाजसेवी
