केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के आधिकारिक आवास 'क्लिफ हाउस' को बम धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी के बाद पुलिस ने बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की मदद से पूरे परिसर की जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला. मुख्यमंत्री उस समय विदेश में थे. अब पुलिस इस फर्जी धमकी की साइबर जांच में जुटी है.
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के आधिकारिक आवास 'क्लिफ हाउस' को रविवार को एक बम धमकी भरा ईमेल मिला, जिसने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया. हालांकि, जांच के बाद यह धमकी फर्जी पाई गई. Advertisementन्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक थंपनूर पुलिस स्टेशन को यह ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि क्लिफ हाउस पर बम विस्फोट किए जाएंगे.
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल उच्च सतर्कता बरती और बम डिटेक्शन और डॉग स्क्वाड की सहायता से मुख्यमंत्री निवास में गहन तलाशी अभियान चलाया गया.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'पूरे परिसर की जांच की गई लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. ऐसा लग रहा है कि यह ईमेल सिर्फ अफवाह फैलाने के उद्देश्य से भेजा गया था.'फर्जी निकली धमकीघटना के समय मुख्यमंत्री विजयन और उनका परिवार देश से बाहर यात्रा पर था, जिससे किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई. पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि इस धमकी का संबंध हाल ही में राज्य के प्रमुख संस्थानों को भेजी गई अन्य बम धमकियों की सीरीज से तो नहीं है. Advertisement गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में केरल में कई शैक्षणिक संस्थानों, न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं, जिनमें से अधिकतर झूठी साबित हुई हैं. इस घटनाक्रम ने राज्य के सुरक्षा तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.मामले की जांच में जुटी साइबर सेलराज्य के गृह विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और खुफिया एजेंसियों को शामिल कर दिया है. धमकी भेजने वाले की पहचान और मंशा का पता लगाने के लिए ईमेल की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है.स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने ऐसी हरकतों की कड़ी निंदा की है और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वो किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Cliff House Pinarayi Vijayan Hoax Bomb Alert Thampanoor Police Kerala Security Alert Cyber Investigation Bomb Squad Dog Squad Fake Email Threat
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dehradun News: कैलाश अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिसदेहरादून के जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल को शनिवार शाम बम से उड़ाने की धमकी मिली जिससे अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने अस्पताल की जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद स्थित कैलाश अस्पताल की अन्य शाखाओं को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले...
Read more »
कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंगKochi Delhi Flight Bomb Threat कोच्चि से दिल्ली जा रही एक विमान में बम की धमकी मिलने के बाद उसे नागपुर के डॉ.
Read more »
राजस्थान सहित 11 राज्यों में बम से उड़ाने की धमकी, वजह निकली मोहब्बत!Rajasthan News: राजस्थान सहित 11 राज्यों में बम धमकी वाले ईमेल भेजने वाली युवती को अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
Read more »
जयपुर एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट के बाद सर्च ऑपरेशन जारीJaipur Airport Bomb Threat: जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर विस्फोटक धमाके की धमकी मिली है. एयरपोर्ट प्रशासन को एक लिखित संदेश में दावा किया गया है कि एयरपोर्ट बिल्डिंग के अंदर विस्फोटक सामग्री रखी हुई है. इ
Read more »
Video: कानपुर-आगरा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई एयरपोर्ट की सुरक्षाVideo: यूपी के आगरा और कानपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद एयरपोर्ट की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस ने शुरू की जांचPatna airport received an email threatening to blow it up with a bomb, police started investigation । पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मिला ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच
Read more »
