मुकेश अंबानी से भी अमीर हैं ये 12 लोग, जानिए कौन हैं ये बिजनेसमैन

United States News News

मुकेश अंबानी से भी अमीर हैं ये 12 लोग, जानिए कौन हैं ये बिजनेसमैन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 63%

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भी आगे बढ़ रहे हैं। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में वह छह पायदान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं। इस सूची म

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भी आगे बढ़ रहे हैं। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सूची में वह छह पायदान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं। इस सूची में जेफ बेजोस हालांकि, इस बार भी पहले स्थान पर काबिज रहे हैं। फोर्ब्स ने कहा कि ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजॉन के संस्थापक, 55 वर्षीय जेफ बेजोस इस सूची में पहले स्थान पर बरकरार हैं। उनके बाद बिल गेट्स और वारेन बफेट का स्थान है। बेजोस की संपत्ति पिछले एक साल में 19 अरब डॉलर बढ़कर 131 अरब डालर हो गई। मुकेश अंबानी की संपत्ति 2018 में 40.

1 अरब डॉलर थी जो कि बढ़कर 50 अरब डालर पर पहुंच गई है। दुनिया के अमीरों में पिछले साल वह 19 वें स्थान पर थे और इस साल वह छह स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर आ गये हैं। हैं। बता दें कि इससे पहले 2017 की फोर्ब्स पत्रिका की अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी का स्थान 33वां था। फोर्ब्स की सूची में शामिल भारत के 106 अरबपतियों में मुकेश अंबानी सबसे आगे हैं। फोर्ब्स ने कहा कि मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं और पत्रिका की वर्ष 2018 की शक्तिशाली लोगों की सूची में वह 32 वें स्थान पर थे। उन्हें 2017 में ‘ग्लोबल गेम चेंजर’ का दर्जा भी दिया गया था। हालांकि, उनके भाई अनिल अंबानी इस सूची में कहीं नीचे 1349वें स्थान पर हैं। जानिए दुनिया के बाकी अमीरों की रैंक। मुकेश अंबानी के अलावा Wipro के चेयरमैन अजीम प्रेमजी 22.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 36 वें स्थान पर हैं।प्रौद्योगिकी क्ष्रेत्र की प्रमुख कंपनी HCL के सह-संस्थापक शिव नाडर 82वें और आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और सीईओ लक्ष्मी मित्तल 91वें स्थान पर रहे। ये सभी दुनिया के शीर्ष -100 अरबपतियों में शामिल हैं।वैश्विक अरबपतियों की सूची में भारत के आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला हैं। मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला का नाम भी जानी-मानी बिजनेस वीमन में शुमार हैं।भारत के निवासी Adani Group के अध्यक्ष और संस्थापक गौतम अडानी स्थान पर हैं। वह10 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं और अहमदाबाद के अरबपतियों में शुमार हैं।उपभोक्ता सामान कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण स्थान पर हैं।पीरामल एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष अजय पीरामल स्थान पर हैं। बीते साल ही अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई थी।इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति के अमीर व्यापारी हैं।12बिल गेट्स की संपत्ति पिछले साल के 90 अरब डालर से बढ़कर 96.5 अरब डॉलर हो गयी है। जेफ बेजोस के बाद बिल गेट्स और वारेन बफेट का स्थान है।इस साल की फोर्ब्स लिस्ट में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग तीन स्थान नीचे आये हैं। इस बार जुकरबर्ग पांचवें स्थान से खिसककर आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं।फ्रांसीसी लक्जरी माल कंपनी एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट वैश्विक सूची में चौथे स्थान पर हैं। फोर्ब्स में कहा गया है कि यह सूची 8 फरवरी के कंपनियों के शेयर मूल्यों और विनिमय दर के आधार पर तैयार की गई है। इसके प्रकाशन के कुछ दिन के भीतर ही कुछ लोग और धनी हो गये या उनकी संपत्ति कम हुई है। फार्ब्स के इस 33वें सालाना रैकिंग वाली सूची में 2,153 अरब पतियों के नाम है जबकि 2018 में इससे अधिक 2,208 लोगों के नाम थे। इस साल के अबपतियों की कुल सुपत्ति 8,700 अरब डालर रही है जबकि 2018 में उनकी कुल संपत्ति 9,100 अरब डालर थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फ़ोर्ब्स की सूची से 55 अरबपति बाहर, अंबानी की छलांगफ़ोर्ब्स की सूची से 55 अरबपति बाहर, अंबानी की छलांगफ़ोर्ब्स की इस लिस्ट में अनिल अंबानी भी हैं लेकिन जानते हैं किस पायदान पर?
Read more »

क्रेडिट कार्ड रखने वाले अक्‍सर करते हैं ये 6 गलतियां, बचकर आप उठा सकते हैं फायदाक्रेडिट कार्ड रखने वाले अक्‍सर करते हैं ये 6 गलतियां, बचकर आप उठा सकते हैं फायदाक्रेडिट कार्ड की गलतियों से बचें ताकि मजबूत क्रेडिट स्कोर का निर्माण किया जा सके और क्रेडिट कार्ड द्वारा दिए जाने वाले फायदों का लाभ उठाया जा सके।
Read more »

ये हैं सबसे कम उम्र की अरबपति स्टार, दुनिया भर में हैं करोड़ों फैन्सये हैं सबसे कम उम्र की अरबपति स्टार, दुनिया भर में हैं करोड़ों फैन्स
Read more »

कोई विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं तो ये हैं टिप्स | foreign languageकोई विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं तो ये हैं टिप्स | foreign languageनई भाषा सीखना एक डरावना विचार लगता है। हज़ारों अपरिचित शब्द, पूरी तरह अलग व्याकरणिक संरचना और शर्मिंदगी झेलने का डर, ये सब हममें से कई लोगों को डराने के लिए पर्याप्त हैं।
Read more »

आकाश-श्लोका मेहता की शादी: ये है मुकेश अंबानी के सेलिब्रिटी मेहमानों की लिस्टआकाश-श्लोका मेहता की शादी: ये है मुकेश अंबानी के सेलिब्रिटी मेहमानों की लिस्टआकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी के लिए दुनिया के टॉप कारोबारी, बिजनेसमैन, ग्लोबल लीडर और पॉलिटिशियन मुंबई पहुंचे हैं. बता दें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को सम्पन्न होने जा रही है.
Read more »

akash shloka wedding: घोड़ी चढ़े आकाश, झूमकर नाचे रणबीर-करण- शाहरुख़ खानakash shloka wedding: घोड़ी चढ़े आकाश, झूमकर नाचे रणबीर-करण- शाहरुख़ खानबारात अब से कुछ देर में निकलेगी l अब तक शाहरुख़ और आमिर खान सचिन तेंदुलकर और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित कई दिग्गज पहुँच चुके हैं l
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:59:46