मुंबई NCB को बड़ी कामयाबी, 200 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 4 गिरफ्तार; अब इंटरनेशनल कनेक्शन की जांच

Mumbai NCB News

मुंबई NCB को बड़ी कामयाबी, 200 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 4 गिरफ्तार; अब इंटरनेशनल कनेक्शन की जांच
Mumbai NCB Drug CaseDrugs SeizedNavi Mumbai
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 63%

Mumbai Drugs Seized: NCB सूत्रों के मुताबिक, NCB ने 11.540 किलोग्राम हाई क्वालिटी कोकीन, 4.9 किलोग्राम हाइब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक चरस/गांजा, 200 पैकेट कैनबिस जब्त की है.

मुंबई एनसीबी को ड्रग्स मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. एनसीबी ने 31 जनवरी को नवी मुंबई में छापेमारी कर 200 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की और 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया. मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सख्त एक्शन लेते हुए चार लोगों को न सिर्फ गिरफ्तार किया बल्कि उनके पास से अलग-अलग तरह के ड्रग्स भी बरामद किए हैं.

जिनकी कुल कीमत करीब 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है. बरामद की गई ड्रग्स की लिस्टNCB सूत्रों के मुताबिक, NCB ने 11.540 किलोग्राम हाई क्वालिटी कोकीन, 4.9 किलोग्राम हाइब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक चरस/गांजा, 200 पैकेट कैनबिस जब्त की है. NCB की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल जनवरी में 200 ग्राम कोकीन की जब्ती के दौरान जब जांच आगे बढ़ाई गई तब कई और बातों का भी खुलासा हुआ. इस जानकारी के आधार पर NCB मुंबई की टीम ने आगे की कार्रवाई करना शुरू किया. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});NCB की टीम तस्करों तक कैसे पहुंची?NCB तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए तस्करी के स्रोत तक पहुंचने में कामयाब रही. टीम ने 31 जनवरी को नवी मुंबई से 11.540 किलोग्राम हाई क्वालिटी का कोकीन, 4.9 किलोग्राम हाइब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक चरस/गांजा और 200 पैकेट कैनबिस गमियां और 1,60,000 रुपये कैश भी बरामद किया.200 करोड़ के ड्रग्स का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनNCB ने बताया कि उन्होंने मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय कोरियर एजेंसी से एक पार्सल शुरुआत में बरामद किया था. इस पार्सल को  ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था. NCB ने जब जांच आगे बढ़ाई तब पता चला कि इसका और कंसाइनमेंट नवी मुंबई में छुपाया गया है.अब तक की गई जांच से पता चला है कि इस सिंडिकेट को विदेश में बैठा एक ग्रुप चला रहा है. जब्त किए गए प्रतिबंधित कुछ ड्रग्स अमेरिका से मुंबई लाए गए थे. इनको कोरियर के जरिए छोटी कार्गो सेवाओं और ह्यूमन कैरियर के जरिए भारत और विदेश में कई रिसीवरों को भेजा जा रहा था.  एक दूसरे से अनजान, फिर भी बेच रहे थे ड्रग्सजांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस मामले में शामिल लोग एक-दूसरे से पूरी तरह से अनजान हैं. ये लोग ड्रग्स की तस्करी के लिए हर दिन बातचीत के लिए गलत नामों का इस्तेमाल करते हैं. इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके साथ ही ड्रग्स सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान करने के लिए जांच चल रही है. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Mumbai NCB Drug Case Drugs Seized Navi Mumbai मुंबई एनसीबी ड्रग्स बरामद नवी मुंबई ड्रग्स पर एक्शन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोपालगंज: पुलिस ने 20 लाख रुपये की विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कियागोपालगंज: पुलिस ने 20 लाख रुपये की विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कियागोपालगंज पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बिहार आई एक ट्रक में 20 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
Read more »

गुजरात में ड्रग फैक्ट्री पर एटीएस की छापेमारी, करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामदगुजरात में ड्रग फैक्ट्री पर एटीएस की छापेमारी, करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामदगुजरात के आनंद जिले में एटीएस ने एक ड्रग फैक्टरी पर छापेमारी की है और 107 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »

मुंबई एनसीबी को ड्रग्स मामले में बड़ी कामयाबीमुंबई एनसीबी को ड्रग्स मामले में बड़ी कामयाबीएनसीबी ने 31 जनवरी को नवी मुंबई में छापेमारी कर 200 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की और 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया. बरामद की गई ड्रग्स की लिस्टमें 11.540 किलोग्राम हाई क्वालिटी कोकीन, 4.9 किलोग्राम हाइब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक चरस/गांजा और 200 पैकेट कैनबिस शामिल है. NCB ने बताया कि उन्होंने मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय कोरियर एजेंसी से एक पार्सल शुरुआत में बरामद किया था.
Read more »

एनसीबी ने नवी मुंबई में 200 करोड़ रुपये की ड्रग्स की बरामदगी के साथ बड़ी धड़कन मारीएनसीबी ने नवी मुंबई में 200 करोड़ रुपये की ड्रग्स की बरामदगी के साथ बड़ी धड़कन मारीनवी मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बड़े ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने लगभग 200 करोड़ रुपये मूल्य के विभिन्न प्रतिबंधित पदार्थों की जब्ती की है। गिरोह अमेरिका से ड्रग्स ला रहा था।
Read more »

Mumbai Drugs Seized: मुंबई में 200 करोड़ का नशा कहां से आया?Mumbai Drugs Seized: मुंबई में 200 करोड़ का नशा कहां से आया?Mumbai Drugs Seized: मुंबई एनसीबी को ड्रग्स मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. एनसीबी ने 31 जनवरी को नवी मुंबई में छापेमारी कर 200 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद (Mumbai Drugs Seized) की और 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया.
Read more »

असम में पकड़ी गई सात करोड़ की 'क्रेजी ड्रग' याबा टैबलेट, तीन तस्कर भी गिरफ्तारअसम में पकड़ी गई सात करोड़ की 'क्रेजी ड्रग' याबा टैबलेट, तीन तस्कर भी गिरफ्तारYaba Tablets: ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय असम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. यहां श्रीभूमि जिले में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों से 7 करोड़ रुपए की याबा टैबलेट्स जब्त की गई हैं. इस प्रतिबंधित ड्रग्स की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:18:43