मुंबई में सेवा पखवाड़े का आयोजन, पारसी समुदाय ने लगाया 'एक पौधा मां के नाम'

United States News News

मुंबई में सेवा पखवाड़े का आयोजन, पारसी समुदाय ने लगाया 'एक पौधा मां के नाम'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

मुंबई में सेवा पखवाड़े का आयोजन, पारसी समुदाय ने लगाया 'एक पौधा मां के नाम'

मुंबई में सेवा पखवाड़े का आयोजन, पारसी समुदाय ने लगाया 'एक पौधा मां के नाम'मुंबई, 25 सितंबर । भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को मुंबई में आयोजित हमारी धरोहर: एकता और सेवा का उत्सव कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के पारसी समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन और उनके नेतृत्व में भारत की प्रगत‍ि और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाने के लिए 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत किया गया। इस दौरान पारसी समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई पहल एक पौधा मां के नाम अभियान में हिस्सा लिया और पौधे लगाकर धरती माता को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और आईएमएफ के संयोजक सतनाम सिंह संधू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पारसी समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 10 वर्षों के दौरान पारसी समुदाय और देश के सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए किए गए कार्यों के लिए आभार भी जताया। पारसी समुदाय के सदस्यों ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों में भी अल्पसंख्यक होने के बावजूद वह पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में खुशी से रह रहे हैं। दुनिया के अन्य हिस्सों में उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद पारसी लोगों को भारत में एक सुरक्षित आश्रय मिला है और पीएम मोदी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में समृद्ध हो रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में पारसी समुदाय ने अभूतपूर्व विकास देखा है। इस बीच आईएमएफ के संयोजक सतनाम सिंह संधू ने कहा, “पीएम मोदी ने भारत में पारसी समुदाय की आबादी में गिरावट को रोकने के लिए जियो पारसी योजना जैसी महान पहल की है।“ उन्होंने कहा, “भारत में पारसी आबादी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2014 में शुरू की गई जियो पारसी योजना, हमारी आबादी में गिरावट को रोकने की एक महत्वाकांक्षी योजना है और इसने सफलता दिखानी शुरू कर दी है। जनसंख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पारसी समुदाय की आबादी 57,264 से बढ़कर 71,000 हो गई है। विलुप्त होने का सामना कर रहे पारसी समुदाय के लिए बहुत अच्छी खबर है। मोदी सरकार ने जियो पारसी योजना पोर्टल भी शुरू किया है, इससे अधिक से अधिक पारसी जोड़े ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकेंगे और ऑनलाइन वित्तीय सहायता प्राप्त भी कर सकते हैं।“ संधू ने कहा, “सालाना 15 लाख रुपये से कम पारिवारिक आय वाले पारसी जोड़े, जिनके 2017-18 के बाद कोई बच्चा है, उन्हें भी 18 वर्ष की आयु तक प्रत्येक बच्चे के लिए 8,000 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। इसके अलावा प्रत्येक बुजुर्ग आश्रित को बच्चे के जन्म के बाद से लेकर उनके जीवन काल तक 10,000 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है। इस योजना के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो 2025-26 तक जारी रहेगा। यह मोदी सरकार की एक और बेहतरीन पहल है। भारत में पारसी समुदाय द्वारा हासिल किया गया विकास दिखाता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदायों को भारत के विकास में समान भागीदार बनाया गया है।” यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Amit Shah: 'पारसी समुदाय ने देश के विकास में खामोशी से दिया महत्वपूर्ण योगदान', केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोलेAmit Shah: 'पारसी समुदाय ने देश के विकास में खामोशी से दिया महत्वपूर्ण योगदान', केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोलेकेंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पारसी समुदाय ने भारत के विकास में चुपचाप महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस यात्रा में एक गुजराती अखबारकी भूमिका की सराहना की।
Read more »

सिंगल चार्ज में बेंगलुरु से मुंबई! 949Km दौड़ इस देसी कार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डसिंगल चार्ज में बेंगलुरु से मुंबई! 949Km दौड़ इस देसी कार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्डMercedes EQS 580 ने बेंगलुरु से मुंबई के बीच सिंगल चार्ज में 949 किमी का सफर कर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है.
Read more »

Malaika Father Death: 'उनके चप्पल लिविंग रूम में थे और,' अनिल अरोड़ा की आत्महत्या पर मलाइका की मां का बयानMalaika Father Death: 'उनके चप्पल लिविंग रूम में थे और,' अनिल अरोड़ा की आत्महत्या पर मलाइका की मां का बयानअभिनेत्री मलाइका और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। अब मलाइका की मां ने घटना के वक्त की पूरी कहानी पुलिस को सुनाई है।
Read more »

करोड़ों की धोखाधड़ी का शिकार हुए दीपक तिजोरी, फिल्म निर्माता विक्रम खाखर के खिलाफ दर्ज कराई FIRकरोड़ों की धोखाधड़ी का शिकार हुए दीपक तिजोरी, फिल्म निर्माता विक्रम खाखर के खिलाफ दर्ज कराई FIRमनोरंजन | बॉलीवुड: Deepak Tijori-Vikram Khakhar: दीपक तिजोरी ने डायरेक्टर विक्रम खाखर के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में करीब 1.75 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है.
Read more »

Jaipur News: नगर निगम ग्रेटर की ओर से मसाला चौक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, आयुक्त रूक्मणि रियाड ने दिया मैसेजJaipur News: नगर निगम ग्रेटर की ओर से मसाला चौक पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, आयुक्त रूक्मणि रियाड ने दिया मैसेजJaipur News: नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडे़ के तहत जोन के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.
Read more »

ये कैसा इश्क?: दूसरी जगह शादी, दुष्कर्म.. प्रेमी ने ऐसे फंसाया कि महिला का भरोसा दे गया जवाब; जानें पूरा मामलाये कैसा इश्क?: दूसरी जगह शादी, दुष्कर्म.. प्रेमी ने ऐसे फंसाया कि महिला का भरोसा दे गया जवाब; जानें पूरा मामलाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:37:54