Gangster Salman Lala Posters Controversy: गैंगस्टर सलमान लाला पर 13 साल की उम्र में ही रेप के तीन केस दर्ज हो गए थे. 26 साल की उम्र में उस पर कुल 32 मामले थे. पिछले दिनों वह पुलिस से भागने के चक्कर में सीहोर के तालाब में डूबकर मर गया.
मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई यानी इंदौर से करीब 300 किमी दूर गुना में कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला के महिमामंडन के पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है. कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर में इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के पोस्टर लगाकर विवाद पैदा कर दिया.
पोस्टर में 'MISS YOU KING' लिखा था. एक हिंदू युवक ने विवादास्पद पोस्टर की तस्वीर खींच ली, जिस पर मुस्लिम युवकों ने आपत्ति जताई और अभिषेक तिवारी नाम के युवक के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. 10-20 मुस्लिम युवकों ने अभिषेक को घेर लिया और मारपीट की. इस दौरान अभिषेक की सोने की चेन, सोने का इयररिंग और पर्स लूट लिया गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.मारपीट की खबर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे इकट्ठा होकर थाने पहुंचे. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने FIR दर्ज कराई. थाने से बाहर निकलते ही दो अलग-अलग स्थानों पर दोबारा विवाद हो गया, लेकिन पुलिस ने समय रहते इसे काबू कर लिया. शिकायत के बाद नगरपालिका की टीम ने विवादित पोस्टर हटा दिए.सलमान लाला के समर्थकों से विवाद के बाद हिंदू युवक अभिषेक तिवारी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई. घटना के बाद हिंदू संगठनों में खासी नाराजगी है. Advertisement पीड़ित अभिषेक तिवारी के पक्ष में ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के बाद एसपी को ज्ञापन दिया. एसपी अंकित सोनी के सामने मंत्रोच्चारण किया गया. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार FIR दर्ज की गई हैं और तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.पीड़ित युवक अभिषेक तिवारी ने कहा, "ईद के जुलूस में सलमान लाला के पोस्टर लगे थे. मैंने तस्वीर खींची तो युवकों ने मुझे घेर लिया और मारपीट की. मेरी चेन, इयररिंग और पर्स लूट लिया."एसपी अंकित सोनी ने कहा, "आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. कोई भी कानून हाथ में लेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा."उधर, एमपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर सलमान लाला की लोकप्रियता पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. अधिकारी मान रहे हैं कि उसकी इमेज को बढ़ावा देने वाले पेज युवाओं को भटका सकते हैं. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सलमान लाला से जुड़े 35 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है. इन्हें जल्द बंद कर दिया जाएगा ताकि अपराध को 'ग्लैमर' के रूप में पेश करने वाली सामग्री पर रोक लगाई जा सके. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Guna News Muslim Youths Glorify Indore Gangster Salman Lala Gangster Salman Lala Posters Controversy Indore Gangster Salman Lala गुना में गैंगस्टर सलमान लाला के पोस्टर गुना समाचार मुस्लिम युवकों ने पोस्टर के साथ इंदौर गैंगस्टर सल गैंगस्टर सलमान लाला पोस्टर विवाद इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hurricane Kiko: হাড়হিম হারিকেন! ঘণ্টায় ২১৫ কিমি বেগে ধেয়ে আসছে সপ্তসিন্ধু দশদিগন্ত পেরিয়ে, ধ্বংসলীলা শুরু হল বলে...Hurricane Kiko approaches Deadly storm with 215 km per h winds to hit weather department issues alert statewide emergency declared brace for dangerous surf
Read more »
Govt Doctor Jobs 2025: इस राज्य में आने वाली है 300 सरकारी डॉक्टर की भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणाDoctor Jobs 2025: उत्तराखंड में जल्द ही डॉक्टर्स के 300 पद भरे जाएंगे। राज्य के हेल्थ स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए यह भर्ती की जाएगी।
Read more »
एक्स-रे टेक्निशियन भर्ती में फर्जीवाड़ा मामले में कार्रवाई शुरू: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर दर्ज...यूपी के स्वास्थ्य महकमे में एक ही नाम से कई एक्स-रे टेक्निशियन भर्ती मामले में डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। राजधानी के वजीरगंज थाने में इस मामले पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है। FIRLucknow - On instructions of Deputy CM Brajesh Pathak, Action in the case of fraud in X-ray technician recruitment, FIR Lodged at...
Read more »
रेलवे स्टेशन के बाथरूम में दुष्कर्म, पुलिस की शर्मनाक हरकत, FIR के लिए 300 किलोमीटर भटकी पीड़िताSingrauli News-सिंगरौली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन के बाथरूम में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़िता इंटरसिटी ट्रेन से सफर कर रही थी, महिला का पति चाय लेने के लिए गया हुआ था.
Read more »
भारत के उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन, NDA उम्मीदवार को मिले उम्मीद से अधिक वोटNDA उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गए हैं। राधाकृष्णन को मिले 452 वोट, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मत हासिल हुए।
Read more »
Nepals Last King Gyanendra Shah: কাঠমান্ডু ফিরেছেন জ্ঞানেন্দ্র শাহ, ফের গড়বেন হিন্দুরাষ্ট্র? চেনেন নেপালের শেষ রাজাকে?Nepal last King Gyanendra Shah arrives in Kathmandu can set Hindu Nation here is his political career education and property
Read more »
