Mahi Gill की फिल्म फिक्सर के क्रू पर गुंडों ने किया हमला, 7 की हुई गिरफ्तारी
Mahie Gill की फिल्म फिक्सर के क्रू पर गुंडों ने किया हमला, 7 की हुई गिरफ्तारी जनसत्ता ऑनलाइन June 20, 2019 2:48 PM फिक्सर फिल्म की टीम। Mahie Gill: माही गिल स्टारर फिल्म ‘फिक्सर’ की शूटिंग के दौरान कुछ गुंडों ने क्रू पर हमला कर दिया। हमले में क्रू को काफी चोटें आई हुईं हैं। फिल्मकार तिग्मांशु धूलिया ने ट्विटर पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। फिल्ममेकर के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए इसकी शिकायत थाणे रूरल पुलिस फॉरवर्ड किया जिसमें 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। तिग्मांशु धूलिया ने वीडियो साझा करते हुए लिखा था-‘मीरा रोड में उस वक्त मैं वहां मौजूद था जब फिक्सर के सेट पर शराबी गुंडों ने यूनिट पर हमला किया। कैमरामैन संतोष थुडियाल को 6 टांके आए हैं। यह बहुत घटिया है।’ वीडियो में साकेत साहनी नाम का शख्स बता रहा है जब वह पोरबंदर रोड पर एक फैक्ट्री में शूट कर रहे थे कुछ शराबी गुंडों ने उनपर हमला कर दिया। I was there when it happened on the sets of fixer at Mira road drunk goons thrashed our unit Santosh thundiyal cameraman got six stitches.
Pathetic pic.twitter.com/eWnJ55YXzvसाकेत के मुताबिक उन्होंने शूटिंग के लिए वैलिड परमिशन ली थी और लोकेशन मैनेजर को पैसे भी दिए थे। सुबह 7 बजे से हम लोकेशन पर शूट कर रहे थे और शाम 4 बजे कुछ लोग हाथों में छड़ी, लाठी और सरिया लेकर आ गए जिन्होंने काफी शराब भी पी रखी थी। उन्होंने हमारे आर्टिस्ट और हमारे यूनिट में क्रू को बहुत मारा है। साकेत ने वीडियो में बताया कि हमलावरों ने कहा कि लोकेशन उनकी है और बिना उनकी इजाजत के शूटिंग नहीं हो सकती है। वीडियो में साकेत के साथ एक्ट्रेस माही गिल अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। वहीं न्यूज एजेंसी एनआई के ट्वीट के मुताबिक फिल्म फिक्सर की शूटिंग के दौरान काम करने वालों पर हुए हमले में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। इस मामले में फिल्म की पूरी टीम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगी। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: साक्षी महाराज की शपथ के दौरान लगे 'मंदिर वहीं बनाएंगे' के नारेहैदराबाद से नवनिर्वाचित सांसद और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का नंबर आया तो उस वक्त भी सत्ता पक्ष की ओर से 'जय श्रीराम' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगे.
Read more »
पत्नी को शराब पिलाई, चाकू से गोदा, पत्थर से सिर कुचला और फिर जंगल में फेंक दियाहरियाणा के फरीदाबाद में एक शख्स ने झगड़े के चलते पत्नी की दर्दनाक तरीके से हत्या करने की कोशिश की. उसने पहले अपनी पत्नी को शराब पिलाया, फिर चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से सिर कुचला और इसके बाद मरा समझकर जंगल में फेंककर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »
आदिवासियों की मांगें मानने पर शिवराज सिंह चौहान ने की मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ की तारीफमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को आदिवासियों के पक्ष में विरोध का नेतृत्व करते हुए मौजूदा सीएम कमलनाथ से मुलाकात की.
Read more »
सलमान की 'भारत' BO पर कर रही संघर्ष, जानिए फिल्म ने अबतक की कितनी कमाईBharat box office collection Day 14: सलमान खान की 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर लगातार 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन...
Read more »
संसद में शपथ के बाद SP सांसद बोले- संविधान जिंदाबाद, पर वंदे मातरम नहीं बोलूंगा, क्योंकि...मंगलवार को संसद में करीब-करीब हर सांसद ने अपनी शपथ के बाद अलग-अलग नारे लगाए. इन नारों में जय श्री राम, जय मां दुर्गा, अल्लाह-हू-अकबर, राधे राधे, भारत माता की जय में शामिल हैं. सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रहे, जिन्होंने भाजपा के जय श्रीराम व वंदे मातरम् के नारों के बीच मंगलवार को 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. ओवैसी ने इन नारों का जवाब जय भीम व अल्लाह-हु-अकबर से दिया. हैदराबाद के सांसद जैसे ही शपथ लेने के लिए अध्यक्ष के आसन के समक्ष गए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लगभग सभी सांसद जय श्रीराम, वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारे लगाने लगे.
Read more »
