माओवादी के पूर्व टॉप लीडर्स ने दिया था इनपुट, पीठ पर 25 किलो का वजन लाद पहाड़ चढ़े थे जवान, 26 नक्सलियों को ऐसे किया ढेर

Bijapur Encounter News

माओवादी के पूर्व टॉप लीडर्स ने दिया था इनपुट, पीठ पर 25 किलो का वजन लाद पहाड़ चढ़े थे जवान, 26 नक्सलियों को ऐसे किया ढेर
Naxalites Who Have SurrenderedTop Naxalite LeadersChhattisgarh News

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ जवानों ने बड़ा एक्शन लिया। गुरुवार को बीजापुर में 26 नक्ललियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों पर लाखों का इनाम घोषित था। वहीं, दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि इस ऑपरेशन के लिए जवानों को इनपुट सरेंडर कर चुके एक नक्सली से मिला...

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुरक्षाबल के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 26 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सुरक्षाबल के जवानों को इनपुट मिला था कि बड़ी संख्या में नक्सली बीजापुर में जमा हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लांच किया था। इस ऑपरेशन में करीब 600 जवान शामिल थे। हालांकि इस एनकाउंटर में सुरक्षाबल का एक जवान भी शहीद हो गया।कहां से मिला था जवानों को इनपुटसूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों के बारे में जानकारी सरेंडर कर चुके नक्सलियों के एक टॉप कमांडर से मिली थी। सूचना देना वाला नक्सली कभी नक्सली संगठनों का टॉप लीडर था। उसकी पत्नी भी नक्सली थी। इन दोनों के सिर पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने के बाद नक्सलियों के टॉप लीडर ने सुरक्षाबल के जवानों को इनपुट दिया था कि यहां नक्सली किसी बड़े हमले की प्लानिंग के लिए एकजुट हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई थी। पश्चिमी बस्तर डिवीजन को सबसे ज्यादा नुकसानपुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस एनकाउंटर में बस्तर की पश्चिमी डिवीजन कमेटी के कई नक्सली मारे गए हैं। ये कमेटी कई घटनाओं को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाती रही है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर में मारे गए 26 नक्सलियों में से 18 की पहचान कर ली गई है और अन्य की पहचान कराई जा रही है। मारे गए नक्सलियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। जवानों के लिए मुश्किल था ऑपरेशनइनपुट मिलने के बाद जवानों ने ऑपरेशन लांच किया था। छत्तीसगढ़ में इन दिनों जोरदार गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी के मौसम में जवान कई मुश्किलों का सामना करके टारगेट तक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जो जवान इस ऑपरेशन में शामिल था उस जवान के कंधे में करीब 25 किलो का वजन था। इस वजन के साथ जवानों ने पहाड़ चढ़ा। जवानों ने अपने कंधे पर पानी, खाना, हथियार समेत कई ऐसे चीचें रखीं जो ऑपरेशन के लिए अनिवार्य थीं। करीब 12 घंटे चली मुठभेड़सुरक्षाबल के जवानों ने टारगेट तक पहुंचने के बाद नक्सलियों के ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया था। इसके बाद उन्होंने उन्होंने कार्रवाई की थी। जवानों ने गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से ऑपरेशन शुरू किया था यह ऑपरेशन करीब 12 घंटे तक चला। सर्चिंग के दौरान जवानों को 26 वर्दीधारी नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए थे।.

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुरक्षाबल के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 26 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सुरक्षाबल के जवानों को इनपुट मिला था कि बड़ी संख्या में नक्सली बीजापुर में जमा हुए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लांच किया था। इस ऑपरेशन में करीब 600 जवान शामिल थे। हालांकि इस एनकाउंटर में सुरक्षाबल का एक जवान भी शहीद हो गया।कहां से मिला था जवानों को इनपुटसूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों के बारे में जानकारी सरेंडर कर चुके नक्सलियों के एक टॉप कमांडर से मिली थी। सूचना देना वाला नक्सली कभी नक्सली संगठनों का टॉप लीडर था। उसकी पत्नी भी नक्सली थी। इन दोनों के सिर पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने के बाद नक्सलियों के टॉप लीडर ने सुरक्षाबल के जवानों को इनपुट दिया था कि यहां नक्सली किसी बड़े हमले की प्लानिंग के लिए एकजुट हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई थी। पश्चिमी बस्तर डिवीजन को सबसे ज्यादा नुकसानपुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस एनकाउंटर में बस्तर की पश्चिमी डिवीजन कमेटी के कई नक्सली मारे गए हैं। ये कमेटी कई घटनाओं को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाती रही है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर में मारे गए 26 नक्सलियों में से 18 की पहचान कर ली गई है और अन्य की पहचान कराई जा रही है। मारे गए नक्सलियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। जवानों के लिए मुश्किल था ऑपरेशनइनपुट मिलने के बाद जवानों ने ऑपरेशन लांच किया था। छत्तीसगढ़ में इन दिनों जोरदार गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी के मौसम में जवान कई मुश्किलों का सामना करके टारगेट तक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जो जवान इस ऑपरेशन में शामिल था उस जवान के कंधे में करीब 25 किलो का वजन था। इस वजन के साथ जवानों ने पहाड़ चढ़ा। जवानों ने अपने कंधे पर पानी, खाना, हथियार समेत कई ऐसे चीचें रखीं जो ऑपरेशन के लिए अनिवार्य थीं। करीब 12 घंटे चली मुठभेड़सुरक्षाबल के जवानों ने टारगेट तक पहुंचने के बाद नक्सलियों के ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया था। इसके बाद उन्होंने उन्होंने कार्रवाई की थी। जवानों ने गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से ऑपरेशन शुरू किया था यह ऑपरेशन करीब 12 घंटे तक चला। सर्चिंग के दौरान जवानों को 26 वर्दीधारी नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Naxalites Who Have Surrendered Top Naxalite Leaders Chhattisgarh News Naxalite Encounter Naxalite Operation In Bijapur Security Forces Soldiers बीजापुर एनकाउंटर का इनपुट छत्तीसगढ़ समाचार नक्सली सरेंडर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार पद से दिया इस्तीफाछात्र नेता नाहिद इस्लाम ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार पद से दिया इस्तीफापिछले साल पांच अगस्त को छात्र आंदोलन ने बड़े पैमाने पर विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसने लंबे समय से प्रधानमंत्री रही शेख हसीना की सरकार को गिरा दिया था.
Read more »

Pune Rape Case: 68 घंटे बाद पकड़ा गया पुणे का 'दरिंदा', बस के अंदर महिला से किया था रेपPune Rape Case: 68 घंटे बाद पकड़ा गया पुणे का 'दरिंदा', बस के अंदर महिला से किया था रेपPune Rape Case: पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ड्रोन और कुत्तों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने फरार आरोपी की जानकारी देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
Read more »

छत्तीसगढ़ में आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने भाकपा माओवादी के सदस्य को किया गिरफ्तारछत्तीसगढ़ में आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने भाकपा माओवादी के सदस्य को किया गिरफ्तारछत्तीसगढ़ में आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने भाकपा माओवादी के सदस्य को किया गिरफ्तार
Read more »

दिल्ली की महिला ने 2 बच्चों की मां होने के बाद भी 19 किलो वजन कम कियादिल्ली की महिला ने 2 बच्चों की मां होने के बाद भी 19 किलो वजन कम किया2 बच्चों की मां शालिनी मिश्रा ने 84 किलो से 63 किलो वजन कम किया। उन्होंने अपने वेट लॉस के लिए हेल्दी डाइट और नियमित जिम वर्कआउट की मदद ली।
Read more »

भारतीय महिला ने रमजान में भी वजन कम किया 45 किलोभारतीय महिला ने रमजान में भी वजन कम किया 45 किलोबोस्टन में रहने वाली भारतीय महिला अनम ने रमजान के दौरान भी 45 किलो वजन कम किया है। अनम ने अपनी डाइट और वर्कआउट रूटीन को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Read more »

160 Kg के लड़के ने घटाया 81 किलो वजन...दिन में 3 बार खाते थे ये चीजें, 2 घंटे करते थे एक्सरसाइज160 Kg के लड़के ने घटाया 81 किलो वजन...दिन में 3 बार खाते थे ये चीजें, 2 घंटे करते थे एक्सरसाइज160 किलो के लड़के ने घटाया 81 किलो वजन...दिन में 3 बार खाते थे ये चीजें, 2 घंटे करते थे एक्सरसाइज
Read more »



Render Time: 2026-04-04 04:28:49