महिलाओं को टिकट देने में RJD सबसे आगे, NDA-महागठबंधन दोनों ने लगाई वादों की झड़ी... 'आधी आबादी' किसे जिताएगी?

Bihar Assembly Election News

महिलाओं को टिकट देने में RJD सबसे आगे, NDA-महागठबंधन दोनों ने लगाई वादों की झड़ी... 'आधी आबादी' किसे जिताएगी?
Women VotersWomen CandidatesNDA
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 32 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 154%
  • Publisher: 63%

महिला वोटर्स को लुभाने के लिए पार्टियां बड़े-बड़े वादे तो कर रही हैं, लेकिन टिकट बंटवारे में महिलाओं पर भरोसा कम दिख रहा है. इसके चलते बिहार विधानसभा में महिला प्रतिनिधित्व लगातार घट रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव में महिला वोट बैंक को लुभाने के लिए एनडीए और महागठबंधन के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल रही है. दोनों गठबंधनों ने महिलाओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए कई योजनाओं और वादों की झड़ी लगा दी, लेकिन टिकट बंटवारे में महिला उम्मीदवारों को दी गई हिस्सेदारी ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू कीं. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई, जिसके तहत जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि दी गई. अब तक 1.21 करोड़ महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं. वहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने चुनाव से पहले आंगनबाड़ी सेविकाओं और रसोइयों का मानदेय भी बढ़ाया.दूसरी ओर, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का तोड़ निकालने के लिए महागठबंधन में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव ने जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी और 30 हजार रुपये मासिक वेतन का वादा किया है. उन्होंने इससे पहले बिहार के हर परिवार में एक सरकारी नौकरी का वादा भी किया था.यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: आरा में 'जनसुराज' प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, शराब के नशे में धुत युवक ने फेंक ईंट-पत्थर Advertisement sport_base_arraysport_base_arraysport_base_arrayटिकट बंटवारे में महिलाओं की हिस्सेदारी महिला वोटर्स को साधने की कोशिशों के बावजूद उन्हें दोनों ही प्रमुख गठबंधनों द्वारा टिकट बंटवारे में ज्यादा तरजीह नहीं दी गई है. आरजेडी ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 24 महिलाओं को टिकट दिया है, जो कुल उम्मीदवारों का 16% से थोड़ा अधिक है. हालांकि, मोहनियां से राजद की एक महिला उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है. कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों में से 5 महिलाओं को टिकट दिया है, जो 8% से अधिक हिस्सेदारी है. जेडीयू और बीजेपी ने अपने 101-101 उम्मीदवारों में से 13-13 महिलाओं को मैदान में उतारा, यानी दोनों ने 13% हिस्सेदारी दी है. एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों ने कुल 6 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है. कुशवाहा ने अपनी पत्नी स्नेहलता को टिकट दिया, जबकि चिराग की पार्टी एलजेपीआर की एक महिला उम्मीदवार सीमा सिंह का मढ़ौरा सीट से नामांकन रद्द हो गया है. जीतन राम मांझी की पार्टी ने 6 सीटों में से 2 महिलाओं को टिकट दिया, लेकिन दोनों उनके परिवार या रिश्तेदार हैं.यह भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन को एक और झटका, मोहनिया से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, यूपी की हैं मूल निवासीNDA और महागठबंधन में महिला प्रत्याशी Advertisement एनडीए ने 243 सीटों में से 35 पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं, जो 14 फीसदी होता है. लेकिन कोई भी गठबंधन या घटक दल 33% महिला आरक्षण की नीति को लागू नहीं कर पाया है. वहीं महागठबंधन में राजद और कांग्रेस ने अब तक जिन 204 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से 29 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला है. आंकड़े बताते हैं कि बिहार विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या लगातार कम हो रही है. मौजूदा विधानसभा में 23 महिला विधायक हैं, जो कुल सीटों का 10.70% है. इसके पहले 2015 के चुनाव में 28 महिला विधायक चुनकर बिहार विधानसभा में पहुंची थीं, जो कुल सीटों का 11% है. अगर 2010 के चुनाव की बात करें तो सबसे ज्यादा 34 महिला विधायक चुनी गई थीं, जो 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा का 14% है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Women Voters Women Candidates NDA Mahagathbandhan Women' S Schemes Nitish Kumar Tejashwi Yadav RJD Congress JDU BJP Chirag Paswan Upendra Kushwaha Jitan Ram Manjhi Women' S Reservation Ticket Distribution Female Representation Women Legislators Jivika Didi Anganwadi Workers Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Women' S Empowerment Electoral Promises Candidate Nominations Political Strategies

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार सतेंद्र साहा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार सतेंद्र साहा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?Bihar Election 2025: RJD candidate Sasaram Satyendra Saha arrested who is 2st phase election candidate Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
Read more »

Why Is JMM Withdrawing From Bihar Election Day After Announcing Seats?Why Is JMM Withdrawing From Bihar Election Day After Announcing Seats?Ahead of Bihar elections, JMM withdrew from the Mahagathbandhan alliance, accusing RJD and Congress of manipulation and “political cunning” in seat-sharing talks, calling it a betrayal of coalition spirit.
Read more »

बिहार की 'चुनावी पिच' पर NDA ने सिक्स लगा यूं बनाई महागठबंधन पर बढ़त, अभी भी सीटों में उलझी RJD-कांग्रेसबिहार की 'चुनावी पिच' पर NDA ने सिक्स लगा यूं बनाई महागठबंधन पर बढ़त, अभी भी सीटों में उलझी RJD-कांग्रेसबिहार विधानसभा चुनाव में NDA के रणनीतिकारों ने महागठबंधन के सामने कई चुनौतियां खड़ी कीं। सीटों की हिस्सेदारी के फैसले में समय लेकर उन्होंने अपने सहयोगी दलों को संतुष्ट किया और महागठबंधन से पहले ही अपने दलों के बीच समझौता कर लिया। इस रणनीति ने विपक्ष पर शुरुआती मनोवैज्ञानिक दबाव डालने का काम...
Read more »

Bihar Polls: RJD Targets Majority Sections With Its Candidate List- Focus Remains On MY CombinationBihar Polls: RJD Targets Majority Sections With Its Candidate List- Focus Remains On MY CombinationRJD, under Tejashwi Yadav, fields 143 candidates emphasizing inclusivity beyond the Muslim-Yadav base, targeting upper castes, women, EBCs, and reserved constituencies to strengthen its socio-economic, progressive agenda.
Read more »

Bihar Chunav 2025: RJD ने काटे 36 विधायकों के टिकट, NDA ने लगाया ‘टिकटों में खेल’ का आरोपBihar Chunav 2025: RJD ने काटे 36 विधायकों के टिकट, NDA ने लगाया ‘टिकटों में खेल’ का आरोपएनडीए और महागठबंधन के बीच बयानबाजी ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है. भाजपा ने आरजेडी को “फैमिली लिमिटेड कंपनी” बताया, जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर अपने ही मंत्रियों के टिकट काटने का आरोप लगाया. जदयू ने भी कहा कि आरजेडी के टिकट वितरण में पुराने आरोपों जैसी गंध है.
Read more »

Mohania Vidhan Sabha: आरजेडी को बड़ा झटका, मोहनिया से श्वेता सुमन का नामांकन रद्दMohania Vidhan Sabha: आरजेडी को बड़ा झटका, मोहनिया से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द- Bihar News:mohania vidhan sabha rjd candidate shweta suman nomination rejected bihar chuav
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:58:47