महिला एफटीपी की घोषणा : भारत 2025-29 के लिए इन टीमों की करेगा मेजबानी

United States News News

महिला एफटीपी की घोषणा : भारत 2025-29 के लिए इन टीमों की करेगा मेजबानी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

महिला एफटीपी की घोषणा : भारत 2025-29 के लिए इन टीमों की करेगा मेजबानी

महिला एफटीपी की घोषणा : भारत 2025-29 के लिए इन टीमों की करेगा मेजबानीनई दिल्ली, 4 नवंबर । भारत नए महिला 2025-2029 फ्यूचर टूर प्रोग्राम में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगा। इसके आधार पर आईसीसी महिला चैंपियनशिप का चौथा सीजन भी खेला जाएगा। यही नहीं, आईसीसी के कुछ प्रमुख टूर्नामेंट और कुछ ट्राई सीरीज भी इसमें शामिल होंगी। आईसीसी ने सोमवार को इस शेड्यूल का ऐलान किया है। इसके अनुसार, भारत इसी अवधि में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और आयरलैंड में अपने मैच खेलेगा। महिलाओं का दूसरा एफटीपी मई 2025 से अप्रैल 2029 तक निर्धारित होगा। इस एफटीपी के तहत प्रत्येक वर्ष एक आईसीसी महिला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। छह टीमों की पहली चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में आयोजित की जाएगी। इस दौरान अन्य प्रतियोगिताएं हैं - 2025 में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप , 2026 में महिला टी20 विश्व कप और 2028 में महिला टी20 विश्व कप का एक और संस्करण शामिल है। आईसीसी महिला चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या इस बार 11 होगी। जिम्बाब्वे को पहली बार चैंपियनशिप में जोड़ा गया है। कुल मिलाकर, तीन मैचों की 44 श्रृंखलाओं में 132 वनडे खेले जाएंगे, जो 2029 में होने वाले आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन के लिए भी अहम होंगे। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले, इंग्लैंड त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा जबकि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें आयरलैंड जाएंगी। श्रीलंका और वेस्टइंडीज उन अन्य सदस्यों में शामिल हैं जिन्हें क्रमशः 2027 और 2028 में टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी करनी है। आईसीसी के जनरल मैनेजर ऑफ क्रिकेट वसीम खान ने कहा, हम सब काफी उत्साहित हैं। यह नया महिला एफटीपी बहुत ही शानदार होने वाला है। सभी टीमें इसमें जबरदस्त प्रदर्शन करती हुई नजर आएंगी। जिंबाब्वे 11वीं टीम के रूप में शामिल की गई है। एफटीपी टीमें और फैंस के लिए भी काफी मददगार साबित होगी। सभी सदस्य आगामी एफटीपी से काफी खुश हैं और आईसीसी इवेंट्स में हम त्रिकोणीय सीरीज को लेकर भी योजना बना रहे हैं।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हॉकी इंडिया ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर टीम की घोषणा कीहॉकी इंडिया ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर टीम की घोषणा कीहॉकी इंडिया ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप के लिए 18 सदस्यीय जूनियर टीम की घोषणा की
Read more »

भारत ने एफसी अंडर-17 एशियन कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कीभारत ने एफसी अंडर-17 एशियन कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कीभारत ने एफसी अंडर-17 एशियन कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की
Read more »

कौन हैं राज शेखावत? जिसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर रखा 1,11,11,111 रुपये का इनामकौन हैं राज शेखावत? जिसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर रखा 1,11,11,111 रुपये का इनामगुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए करणी सेना ने इनाम की घोषणा की है। ये घोषणा क्षत्रिय करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की है।
Read more »

इस्लामाबाद क्लब श्रीलंका ए के पाकिस्तान दौरे की मेजबानी करेगाइस्लामाबाद क्लब श्रीलंका ए के पाकिस्तान दौरे की मेजबानी करेगाइस्लामाबाद क्लब श्रीलंका ए के पाकिस्तान दौरे की मेजबानी करेगा
Read more »

JEE Mains 2025: जेईई मेन 2025 22 जनवरी से, jeemain.nta.nic.in पर शुरू हुए रजिस्ट्रेशनJEE Mains 2025: जेईई मेन 2025 22 जनवरी से, jeemain.nta.nic.in पर शुरू हुए रजिस्ट्रेशनJEE Main 2025 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 की तारीखों के अलावा एनईईटी यूजी और सीयूईटी की एग्जाम डेट्स की भी घोषणा की है.
Read more »

यूक्रेन के लिए अमेरिका ने की 425 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणायूक्रेन के लिए अमेरिका ने की 425 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणायूक्रेन के लिए अमेरिका ने की 425 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणा
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:52:51