देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है. वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था.
देश की सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब खाने को लेकर सवालों में है. रांची की एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना उनके लिए खतरनाक साबित हुआ. तस्वीरें और मेडिकल पर्ची सामने आने के बाद मामला गरमा गया है.
वहीं IRCTC ने सफाई दी है कि सब कुछ ठीक था. अब सवाल यही है कि सच्चाई क्या है? और पढ़ेंक्या है पूरा मामला?वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे आराम और सुविधा के लिए जाना जाता है, अब खाने की वजह से विवाद में घिर गई है. रांची की रहने वाली आयुषी सिंह ने आरोप लगाया है कि ट्रेन में परोसा गया खाना उनके लिए परेशानी का कारण बन गया.आयुषी के अनुसार, 27 मार्च को वह ट्रेन नंबर 22500 के कोच E1 में सफर कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने ट्रेन में दिया गया खाना खाया. उनका दावा है कि खाना खाने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत खराब हो गई.उन्होंने बताया कि उन्हें तेज एलर्जी हो गई, जबकि उनके 2 साल के बेटे को डायरिया हो गया. इस घटना ने उनके सफर को बेहद मुश्किल बना दिया.यह भी पढ़ें: VIDEO: स्टेशन पहुंचीं तो निकल रही थी वंदे भारत... ड्राइवर को हाथ जोड़ते दिखीं महिला! Advertisement तस्वीरें और मेडिकल पर्ची आई सामनेमहिला ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और डॉक्टर की पर्ची भी शेयर की है. तस्वीरों में उनके होंठ काफी सूजे हुए नजर आ रहे हैं.उन्होंने बताया कि यह एलर्जी काफी गंभीर थी और समय पर इलाज नहीं मिलता तो हालत और बिगड़ सकती थी. साथ ही उन्होंने खाने की क्वालिटी को बेहद खराब बताया और स्टाफ के रवैये पर भी सवाल उठाए.आयुषी ने सिर्फ खाने ही नहीं, बल्कि ट्रेन में दिए गए पानी पर भी शक जताया. उनका कहना है कि पानी का स्वाद अलग था, जिससे उन्हें साफ-सफाई को लेकर चिंता हुई.@RailwaySeva @drmljn Kindly look into the matter urgently. I was travelling in Vande Bharat 22500 E1 coach on 27.3.26 and after consuming lunch, I developed a severe allergy which could have been life threatening. My Son too developed diarrhoea. pic.twitter.com/KBdyppDq4m— The_Mediocre_Fille March 30, 2026 IRCTC ने क्या कहा?इस मामले पर रेलवे की कैटरिंग सेवा देने वाली संस्था IRCTC ने सफाई दी है. उनके मुताबिक, उसी दिन दिए गए खाने की जांच की गई थी और सब कुछ संतोषजनक पाया गया.IRCTC का कहना है कि उस दिन किसी अन्य यात्री ने खाने की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत नहीं की. IRCTC की सफाई के बाद भी आयुषी संतुष्ट नहीं दिखीं. उन्होंने कहा कि भले ही किसी और को परेशानी नहीं हुई हो, लेकिन वह और उनका बेटा इससे प्रभावित हुए हैं. इसके बाद IRCTC ने उनसे डायरेक्ट मैसेज के जरिए पूरी जानकारी मांगी और मामले की जांच का भरोसा दिया है. Advertisement आखिर सच क्या है?अब इस मामले में एक तरफ यात्री का अनुभव है, तो दूसरी तरफ रेलवे का दावा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सच क्या है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता बरती जा रही है.---- समाप्त ----
Vande Bharat Food Quality Vande Bharat Allergy Case IRCTC Response Train Food Complaint Vande Bharat 22500 Train Food Safety Woman Allergy Vande Bharat Child Diarrhea Train Vande Bharat News IRCTC Food Controversy Train Catering Complaint
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IRCTC: सिर्फ इतने रुपए में करें मिजोरम की सैर, IRCTC ने लॅान्च किया शानदार टूर पैकेजIRCTC Mizoram Tour: गर्मी कई दिनों अपना सितम दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में भी तापमान 51 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में लोग काम-काज से ब्रेक लेकर घूमना चाहते हैं.
Read more »
IRCTC Tour: सिर्फ 25,730 रुपए में घूमें पूरा मेघालय, IRCTC दे रहा मौकाIRCTC Meghalaya Tour: कहा जाता है कि धरती की खूबसूरती देखनी है तो देश के नॅार्थ इस्ट हिस्से में जरूर घूमकर आएं. लेकिन कई बार व्यक्ति बजट के चक्कर में पूरी उम्र भी मेघालय नहीं जा पाता.
Read more »
IRCTC ticket booking: ಆನ್ಲೈನ್ ಟಿಕೆಟ್ ಬುಕ್ಕಿಂಗ್ ಬಗ್ಗೆ ಸ್ಪಷ್ಟನೆ ನೀಡಿದ IRCTC!IRCTCಯ ವೈಯಕ್ತಿಕ ಐಡಿ ಮೂಲಕ ಹೆಚ್ಚಿನ ಟಿಕೆಟ್ ಅಥವಾ ಅಪರಿಚಿತರಿಗೆ ಟಿಕಟ್ ಬುಕ್ ಮಾಡಿದ್ರೆ ಭಾರೀ ದಂಡದ ಜೊತೆಗೆ ಜೈಲು ಶಿಕ್ಷೆ ವಿಧಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ ಎಂಬ ಫೇಕ್ ಸುದ್ದಿಯ ಬಗ್ಗೆ IRCTC ಈ ಸ್ಪಷ್ಟನೆ ನೀಡಿದೆ.
Read more »
IRCTC: పెళ్లి లేదా యాత్ర.. ట్రైన్ మొత్తం బుక్ చేసుకోవడం ఎంతో సులభం తెలుసా?IRCTC: IRCTC FTR సర్వీస్ ను రెండు విధాలుగా బుక్ చేసుకోవచ్చు. ఆన్లైన్ లేదా ఆఫ్ లైన్ ఆన్లైన్ బుకింగ్ చేసుకోవాలంటే IRCTC FTR వెబ్సైట్లో బుక్ చేసుకోవాలి.
Read more »
தீபாவளிக்கு ரயில் டிக்கெட் புக் செய்கிறீர்களா? IRCTC எச்சரிக்கைIRCTC : தீபாவளிக்கு ரயில் டிக்கெட் புக் செய்பவர்களுக்கு IRCTC பயணச் சீட்டு மோசடிகள் குறித்து எச்சரிக்கை வெளியிட்டுள்ளது.
Read more »
वंदे भारत के खाने से बिगड़ी मां बेटे की तबीयत, शिकायत पर IRCTC ने कहा- हमें कोई और कंप्लेन नहीं मिली हैVande Bharat Express Food: वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर के दौरान, एक मां और उसके 2 साल के बेटे की लंच के बाद तबीयत खराब होने लगी। जिसकी मां ने जब IRCTC से शिकायत की तो जवाब मिला कि और भी लोग थे, लेकिन कोई और कंप्लेन नहीं आई है। हालांकि, इस मैसेज के बाद IRCTC ने महिला से उसका PNR भी मांगा...
Read more »
