कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) से मिलकर बने महा विकास आघाडी (एमवीए) ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी.सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद तीनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम हैं. शिवडी सीट से अजय चौधरी को टिकट दिया गया है. भायखला से मनोज जामसुतकर, कणकवली सीट से संदेश पारकर उम्मीदवार और वडाला सीट से श्रद्धा जाधव को उम्मीदवार बनाया गया है.
महा विकास आघाडी के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद तीनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं.दरअसल कई दिनों के गतिरोध के बाद, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना से मिलकर बने महा विकास आघाडी ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जबकि अंतिम समझौते पर मुहर लगाने के लिए विचार-विमर्श अब भी जारी है. तीनों सहयोगी दल शेष 33 सीट आपस में तथा छोटे दलों के बीच बांटने पर चर्चा कर रहे हैं.शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया था कि महा विकास आघाडी के सहयोगी दल आपस में कुछ सीट की अदला-बदली कर सकते हैं.उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर होगी. उन्होंने कहा कि नामांकन 4 नवंबर तक वापस लिए जा सकेंगे.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों से की मुलाकातपार्टी उम्मीदवारों को विधानसभा चुनावों के बारे में निर्देश दिए गए और प्रचार के साथ-साथ नामांकन पत्र भरने के दौरान उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, यह भी बताया गया. विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
Read more »
महाराष्ट्र: MNS ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, माहिम से चुनाव लड़ेंगे अमित ठाकरेमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्टी जारी की है. इस लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम हैं.
Read more »
महाराष्ट्र चुनाव: MNS ने जारी की तीसरी लिस्ट, 13 उम्मीदवारों का ऐलानपार्टी ने शहादा विधानसभा सीट से आत्माराम प्रधान, वडाला से स्नेहल जाधव, कुर्ला से प्रदीप वाघमारे, ओवला-माजिवडा से संदीप पाचंगे, गोंदिया से सुरेश चौधरी और पुसद से अश्विन जायसवाल पर भरोसा जताया है.
Read more »
BJP Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, देखें किसे मिला टिकटUP By Election 2024: बीजेपी ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलानमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की ओर से 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.
Read more »
महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम का एलानकांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे नागपुर दक्षिण पश्चिम से असलम आर.
Read more »
