महाराष्ट्र में बाहरी बनाम मराठी बड़ा मुद्दा, फिर BJP ने क्यों किया नजरअंदाज? 72 साल के लेखे-जोखा से समझें

Marathi Vs Non Marathi In Mumbai News

महाराष्ट्र में बाहरी बनाम मराठी बड़ा मुद्दा, फिर BJP ने क्यों किया नजरअंदाज? 72 साल के लेखे-जोखा से समझें
Mumbai PoliticsMumbai Political HistoryBJP
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 176 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 140%
  • Publisher: 63%

Lok Sabha Elections 2024 : इस बार के लोकसभा चुनाव में सिर्फ भाजपा ने ही मुंबई में 2 प्रत्याशी गैर-मराठी दिए हैं.

Lok Sabha Elections 2024 : इस बार के लोकसभा चुनाव में सिर्फ भाजपा ने ही मुंबई में 2 प्रत्याशी गैर-मराठी दिए हैं. Lok Sabha Elections 2024 : मुंबई में इस बार लगभग हर राजनीतिक दल ने मराठी उम्मीदवारों को ही लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है मगर मुंबई का इतिहास इससे बिलकुल अलग है.

1951 के बाद से सभी लोकसभा चुनावों में कुल 94 सांसदों ने मुंबई की विभिन्न सीटों का प्रतिनिधित्व किया था. इनमें से 42 गैर-मराठी रहे. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 2 सीटों पर केवल मराठी चेहरों को टिकट दिया है. कांग्रेस ने मुंबई की उत्तर मध्य सीट से वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है. वहीं, उत्तर मुंबई से भूषण पाटिल को टिकट सौंपा. दोनों ही मराठी चेहरे हैं. जबकी बीजेपी मुंबई में 3 सीटों पर लड़ रही है. इनमें 2 उम्मीदवार गैर-मराठी हैं. उत्तर मुंबई से पीयूष गोयल और मुंबई की नार्थ ईस्ट से मिहिर कोटेचा को टिकट मिला है. सिर्फ एक उम्मीदवार उज्ज्वल निकम हैं, जो मराठी हैं. उज्ज्वल निकम को उत्तर मध्य सीट से टिकट मिला है. हालांकि, शिवसेना और शिवसेना शिंदे गुट ने सिर्फ मराठी चेहरों पर ही भरोसा किया है.लोकसभा चुनाव के लिहाज से महाराष्ट्र सब से महत्वपूर्ण राज्यों के रूप में देखा जाता है. मुंबई में मराठी बनाम बाहरी की लड़ाई एक लंबे समय से देखने को मिलती रही है, लेकिन एक दौर में इसी शहर के ज्यादातर सांसद गैर-मराठी रहे हैं. हालांकि अब स्थिति ऐसी हो चली है कि 2024 में मुंबई से अधिकतर सीटों पर मराठी समाज से चेहरों को उतारा गया है. कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ बताती हैं कि मुंबई में हर प्रांत के लोग आते हैं रोजी-रोटी कमाने. मुंबई उनको अपनाती है. कांग्रेस मराठी और गैर-मराठी दोनों को टिकट देती रही है लेकिन भाजपा मराठी को मुंबई में टिकट नहीं देती. ऐसा वह मुंबई में विभाजन करने के लिए कर रही है. सब कुछ मुंबई से बाहर ले जाया जा रहा है. बीजेपी राजनीति कर रही है. मुंबई में पहली बार ऐसा हो रहा है कि अधिकतर उम्मीदवार मराठी हैं. वर्षा गायकवाड़ के बयान का जवाब देते हुए महायुति में शामिल हुए संजय निरुपम ने कहा कि मुंबई एक कॉस्मो सिटी है. यहां पर हर प्रांत के लोग रहते हैं. यहां सखा पाटिल को हराने वाले जॉर्ज फर्नांडीज रहे हैं, जो मंगलोर से थे. यहां से मुरली देवड़ा जैसे लोग सांसद रहे हैं, जो मराठी चेहरा नहीं थे. कांग्रेस से पूछो की उन्होंने क्यों मुझे और मिलिंद देवड़ा को टिकट दिया था. सुनील दत्त को क्यों टिकट दिया था. हम तो मराठी भाषी नहीं हैं, मगर हम मुंबईकर हैं.मुंबई शहर में यूं तो हर प्रांत के लोग रहते हैं लेकिन गुजराती और मराठी लोगों की संख्या सबसे अधिक है. इतने सालों में कांग्रेस और भाजपा के मुंबई में ज्यादातर सांसद गैर-मराठी रहे हैं. कांग्रेस के चुने गए 43 सांसदों में से 60% गैर-मराठी थे, जबकि बीजेपी के खेमे में 53% सांसद मराठी समुदाय से बाहर से थे. वहीं शिवसेना एक मात्रा पार्टी मुंबई में रही है, जिसने सिर्फ मराठी प्रतिनिधित्व को आगे रखा है. इसके सभी 15 सांसद मराठी ही रहे हैं. मुंबई में अब तक बीजेपी की तरफ से 15 सांसद रहे हैं. इसमें से 8 गैर-मराठी थे. कांग्रेस के 43 सांसद रहे हैं, जिसमें 26 गैर-मराठी रहे. शिवसेना के अब तक 15 सांसद रहे और सभी के सभी मराठी ही रहे हैं.राजनीतिक विशेषज्ञ विवेक भावसार के अनुसार, मुंबई में खूब चर्चा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मराठी या गैर-मराठी उम्मीदवारों में से किसको चुनना चाहिए? मुंबई की पहचान अब हिंदी भाषी शहर से भी की जाने लगी है. यहां की मातृभाषा पर 2011 की जनगणना रिपोर्ट से पता चला है कि हिंदी को अपनी मातृभाषा मानने वाले उत्तरदाताओं की संख्या मुंबई में 25.88 लाख से 40 प्रतिशत बढ़कर 35.98 लाख हो गई है. मराठी को अपनी मातृभाषा बताने वाले उत्तरदाताओं की संख्या 2001 में 45.23 लाख से 2.64 प्रतिशत घटकर 44.04 लाख हो गई थी और यह भी एक बड़ा कारण था कि अधिकतर राजनीतिक दलों ने कई सालों तक गैर-मराठी लोगों को टिकट दिया और वह जीत भी गए. मुंबई की राजनीति में भाषा का बड़ा महत्व रहा है. क्षेत्रीय दल मराठी भाषा और मराठी मानुष के मुद्दे पर वोट मांगते रहे हैं. देखना यह होगा की मुंबई कि जनता इस बार मुंबई में किसे चुनती है? Marathi vs Non Marathi in mumbaiMumbai PoliticsMumbai Political Historyटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Mumbai Politics Mumbai Political History BJP BJP News BJP News Hindi BJP News In Hindhi Bjp News In Hindi BJP News Today Bjp News Update Congress Congress News Congress News In Hindi Congress News Latest Congress News Today Congress News Update Shiva Sena Shiva Sena UBT Shiva Sena News Shiva Sena UBT News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सचिन तेंदुलकर: जानिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने, 100 शतक और 34357 रन बनाने, 201 विकेट लेने वाले लीजेंड से जुड़े 51 फैक्ट्ससचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 22 गज के पिच के बीच 24 साल बिताए। उन्होंने 2013 में क्रिकेट से संन्यास लिया।
Read more »

अग्निपथ: नेपाल-भारत संबंधों की विरासत 'खतरे' में, भर्ती की आस में नेपाली युवाअग्निपथ: नेपाल-भारत संबंधों की विरासत 'खतरे' में, भर्ती की आस में नेपाली युवाअग्निपथ भर्ती स्कीम पर कांग्रेस के चुनावी वायदे के बाद नेपाल में इस योजना के असर का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.
Read more »

भारतीयों के लिए जर्मनी बना पसंदीदा डेस्टिनेशन, 2023 में टूरिस्ट की संख्या 32.6% बढ़ीभारतीयों के लिए जर्मनी बना पसंदीदा डेस्टिनेशन, 2023 में टूरिस्ट की संख्या 32.6% बढ़ीसाल 2023 में जर्मनी ने 8 लाख से अधिक भारतीय टूरिस्ट का स्वागत किया है.
Read more »

Calcutta HC ने कपल को दी IVF तकनीक से फिर से माता-पिता बनने की दी इजाजत, बेटे ने 19 साल की उम्र में की सुसाइडCalcutta HC ने कपल को दी IVF तकनीक से फिर से माता-पिता बनने की दी इजाजत, बेटे ने 19 साल की उम्र में की सुसाइडKolkata: अक्टूबर 2023 में आत्महत्या के कारण अपने इकलौते बच्चे को खोने के बाद, कपल ने फिर से माता-पिता बनने का फैसला लिया था और एक क्लिनिक से संपर्क किया था.
Read more »

'भारतीय जासूसों के निष्कासन' से जुड़ी रिपोर्टों पर ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा'भारतीय जासूसों के निष्कासन' से जुड़ी रिपोर्टों पर ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहावॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने कथित रूप से भारत के दो जासूसों को साल 2020 में देश से निष्कासित किया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:49:42