पात्रता पूर्ण करने वाले लाभार्थियों की आधार प्रमाणित अंतिम सूची (आधार लिंक नंबर सहित बैंक खाता) तैयार की जाएगी। इसके अलावा, योजना के प्रभावी कार्यान्वयन और ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक राज्य स्तरीय समिति भी कार्य करेगी।
मुंबई: ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन’ योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की योजना को अमल में लाने के बाद अब राज्य सरकार तीन घरेलू सिलिंडर मुफ्त देने की योजना पर अमल करने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति और ग्राहक संरक्षण विभाग ने शासनादेश जारी किया है, जिसके अनुसार इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके नाम पर पहले से ही गैस कनेक्शन है। इस योजना में वे भी पात्र होंगे, जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का पहले से लाभ उठा रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना के पात्र लाभार्थी परिवार इस योजना के लिए भी पात्र होंगे। राशन कार्ड के हिसाब से एक परिवार में केवल एक व्यक्ति को ही लाभ मिलेगा। योजना उन गैस उपभोक्ताओं पर भी लागू होगी, जिनके पास केवल 14.
2 किलोग्राम वजन का गैस सिलिंडर है। 1 जुलाई 2024 के बाद अलग हुए राशन कार्ड इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।प्रति सिलिंडर 530 रुपये बैंक खाते में होंगे जमाराज्य सरकार प्रति सिलिंडर 530 रुपये की राशि सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा करेगी। यह धनराशि केंद्र सरकार की 300 रुपये की सब्सिडी के अलावा होगी। साथ ही लाडली बहन योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रति सिलिंडर 830 रुपये राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से बैंक खाते में जमा की जाएगी।प्रभावी अमल करने के लिए समितियांतीन घरेलू सिलेंडर मुफ्त योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने और लाभार्थियों के चयन के लिए मुंबई-ठाणे राशन क्षेत्र के प्रत्येक जिले में समितियां गठित की गई हैं। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे शहर के लिए समिति की अध्यक्षता नियंत्रक राशन और निदेशक नागरिक आपूर्ति मुंबई करेंगे, जबकि जिला स्तरीय समिति संबंधित जिलों के कलेक्टरों की अध्यक्षता में कार्य करेगी। ये दोनों समितियां मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के लाभार्थियों के परिवारों का निर्धारण करेंगी।
महाराष्ट्र समाचार महाराष्ट्र न्यूज महाराष्ट्र पॉलिटिक्स महाराष्ट्र लाडली बहन योजना मेरी लाडली बहन योजना Maharashtra News Maharashtra News In Hindi Meri Ladli Behna Yojna Ladli Behna Yojna
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ladli Behna Yojna: बहनों के लिए खुशखबरी! सीएम मोहन यादव ने बताया आज आएगी 14वीं किस्तलाडली बहनों के लिए खुशखबरी सीएम मोहन यादव ने खुद दी है. कल ही यानि 5 जुलाई को लाडली बहनों के खाते में 14वीं किस्त जारी की जाएगी. 5 जुलाई को लाडली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए आ जाएंगे.
Read more »
Ladli Behna Yojna: बहनों के लिए खुशखबरी! सीएम मोहन यादव ने बताया आज आएगी 14वीं किस्तलाडली बहनों के लिए खुशखबरी सीएम मोहन यादव ने खुद दी है. कल ही यानि 5 जुलाई को लाडली बहनों के खाते में 14वीं किस्त जारी की जाएगी. 5 जुलाई को लाडली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए आ जाएंगे.
Read more »
हीरो के प्यार में कपूर खानदान की बेटी? बड़ी बहन के सामने थामा हाथ, रिश्ते को मिली मंजूरी!बोनी कपूर की लाडली बेटियां और एक्ट्रेसेस जाह्नवी और खुशी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.
Read more »
बजट के बीच इस राज्य ने बहनों को दी सौगात, रक्षाबंधन पर खातों में ट्रांसफर होंगे अतिरिक्त 250 रुपएLadli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में प्रदेश की सभी लाडली बहनों के खातों में एक तारीख को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे.
Read more »
लाड़ली बहनों को CM मोहन ने दिया रक्षाबंधन का एडवांस गिफ्ट, Video में सुनिए खुशखबरीLadli Behna Yojana: मोहन सरकार ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा फैसला किया है. अगस्त के महीने में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Budget 2024: बजट में चुनावी राज्यों को क्या मिला, जानें महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर की स्थिति?Election States Budget Allocation: इस साल के अंत में तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Read more »
