महाराष्ट्र: क्या महाविकास अघाड़ी को मात देने के लिए राज ठाकरे के साथ आएगी बीजेपी?

United States News News

महाराष्ट्र: क्या महाविकास अघाड़ी को मात देने के लिए राज ठाकरे के साथ आएगी बीजेपी?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 197 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 63%

महाराष्ट्र में बन रहे हैं नए सियासी समीकरण (sahiljoshii) Maharashtra politics

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर नए सियासी समीकरण बनते नजर आ रहे हैं. हाल ही में दिल्ली में शिवसेना सांसद संजय राउत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई बार एक साथ दिखाई दे रहे थे. वहीं मुंबई में भारतीय जनता पार्टी और राज ठाकरे चुपके-चुपके मिलते हुए नजर आ रहे हैं.

साल 2019 में हुए महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बीजेपी के खिलाफ थी, अब वहीं शिवसेना के खिलाफ बीजेपी के साथ आती मनसे नजर आ रही है. दरअसल 2019 में कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने के बाद भी उद्धव ठाकरे यह सफाई देते रहे कि बीजेपी ने उनके साथ वादा-खिलाफी की इसलिए उन्हें कांग्रेस के साथ जाकर सरकार बनानी पड़ी. सरकार बनाने के बाद भी कांग्रेस के साथ शिवसेना के रिश्ते कितने दिन चलेंगे, इस पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे. कांग्रेस-शिवसेना के मजबूरी वाले गठबंधन पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का बयान भी लोगों के लिए हैरान करने वाला है. उन्होंने यह कहकर सियासी हलचल बढ़ा दी थी कि कांग्रेस अपने बलबूते पर आगे का चुनाव लड़ेगी. माना यह जा रहा था कि नाना पटोले, राहुल गांधी के कहने पर यह सियासी बयानबाजी कर रहे थे.यह बयानबाजी दरअसल तब शुरू हुई जब अपने बयानों के लिए मशहूर शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर कई सवाल खड़े कर दिए. ऐसे में माना जा रहा था कि कांग्रेस की ओर से बयानों को लेकर काउंटर अटैक किया जा रहा था. अब शिवसेना और राहुल गांधी दोनों को समझ आ गया है कि बीजेपी के वर्चस्ववाद के शिकार दोनों राजनीतिक पार्टियां हो सकती हैं. दोनों अतीत तो नहीं सुधार सकते हैं लेकिन वर्तमान और भविष्य को बचा सकते हैं.कांग्रेस अपने वैभव को भूलकर उन राज्यों के छोटे दलों के साथ गठबंधन को मजबूत कर रही है, जहां वे कांग्रेस से बेहतर बीजेपी को टक्कर दे सकते हैं. वहां उन क्षेत्रीय दलों की ताकत को कांग्रेस मान रही है. राहुल गांधी सभी विपक्षी पार्टियों को जुटाकर, विचारधारा भुलाकर पार्टियों के साथ एकजुट हो रहे हैं. 1965 से लेकर 1989 तक विपक्षी पार्टियों ने कांग्रेस और गांधी परिवार के खिलाफ माहाौल तैयार किया. अब कांग्रेस अतीत भूलकर विपक्षी पार्टियों को मनाने में जुटी है. महाराष्ट्र में, जहां शिवसेना बेहद मजबूत पार्टी मानी जाती है, वहां कांग्रेस अलग जाने का लोकसभा चुनावों में जोखिम नहीं लेगी. यूपी के बाद महाराष्ट्र ही है, जहां बड़ी संख्या में लोकसभा सीटे हैं.दूसरी तरफ शिवसेना में एक वर्ग है, उसे लगता है कि अब केंद्र में भी बीजेपी के खिलाफ राजनिती करने का वक्त आ गया है. उस वर्ग को लगता है कि साथ में रहने के बाद भी बीजेपी उन्हें निगल सकती है. इससे बेहतर कमजोर कांग्रेस का साथ देना होगा, जो महाराष्ट्र में शिवसेना के लिए कम से कम कुछ साल के लिए चैलेंज नही बन सकती. अगर उद्धव ठाकरे की मौजुदा सरकार टिकेगी तो 2024 में बीजेपी के लिए महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव मुश्किल भरे हो सकते हैं.बीजेपी के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि उत्तर भारतियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले राज ठाकरे को साथ में कैसे लिया जाए. लेकिन दोनों दलों को सियासी माहौल ने यह इशारा कर दिया है कि दोनों को साथ आना होगा अगर शिवसेना से लड़ाई लड़नी है. दरअसल बीजेपी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल राज ठाकरे से मिले और उसके बाद बाहर निकलकर मीडिया को कहा कि जैसे 'दो हिंदू' एक-दूसरे से मिलने के बाद कहते वैसे हम फिर मिलेंगे.चंद्रकांत पाटिल ने यह भी कहा कि राज ठाकरे उत्तर भारतीय विरोधी नहीं हैं. बीजेपी को भी इस बात का एहसास है कि 2022 में होने वाले महानगर पालिकाओं के चुनाव में अगर पार्टी शिवसेना और महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार को मात नहीं देगी तो बेहद मुश्किल होगी.मुंबई, ठाणे, कल्याण और नासिक में बीजेपी का सीधा मुकाबला शिवसेना से है. पुणे में नेशनिलस्ट कांग्रेस पार्टी से और नागपुर में कांग्रेस से. बीजेपी की मुख्य लड़ाई मुंबई में रहेगी, ऐसे में अगर शिवसेना और एनसीएसी अगर साथ आ गए, तो बीजेपी की राह मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे राज ठाकरे को साथ लेकर बीजेपी उन्हें राजनीतिक जीवनदान कर सकती है. लेकिन वे भी फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं.दरअसल 2014 में एक बार फिर बीजेपी से उन्होंने उम्मीद की थी कि मनसे को साथ लेकर चलने में बीजेपी को दिक्कत नहीं होगी. लेकिन तब बीजेपी ने शिवसेना से नाता न तोड़ने को ही समझदारी मानी. बीजेपी का साथ न मिलने से बेचैन राज ठाकरे ने 2019 में पवार के साथ जानने की भी कोशिश की. लेकिन 2019 में शिवसेना , कांग्रेस और एनसीपी के साथ आने से सभी समीकरण बदल गए. राज ठाकरे अब भी संभलकर चलना चाहते हैं कि कहीं बीजेपी वापस शिवसेना को मनाने में कामयाब रही, तब उन्हें दोबारा मुंह की खानी पड़ेगी. लेकिन मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक के लिए बीजेपी के साथ उनकी बातचीत धीमी गति से शुरु हो चुकी है. महाराष्ट्र में नए समीकरणों के दिन है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाराष्ट्र: अब मुंबई में हो सकेगी कोरोना वायरस के बदलते स्वरूप की जांचमहाराष्ट्र: अब मुंबई में हो सकेगी कोरोना वायरस के बदलते स्वरूप की जांचदेश की आर्थिक राजधानी में भी अब कोरोना के बदलते स्वरूप यानी कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाया जा सकेगा।
Read more »

जडेजा के समर्थन में उतरे हरभजन, अश्विन को बताया ‘पुछल्ला’जडेजा के समर्थन में उतरे हरभजन, अश्विन को बताया ‘पुछल्ला’HarbhajanSingh INDvENG ENGvIND RavichandranAshwin RavindraJadeja CricketNews हरभजन ने कहा, ‘क्या जड्डू ने विकेट नहीं चटकाए हैं? जड्डू बेहतर बल्लेबाज हैं। निचले क्रम में उसका प्रदर्शन मजबूत रहा है।’
Read more »

पाक: मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, लगे जय श्रीराम के नारेपाक: मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, लगे जय श्रीराम के नारेपाकिस्तान के रहीमयारखान के खानपुर में पाकिस्तानी हिंदुओं ने बीते दिन भोग शरीफ में भीड़ द्वारा गणेश मंदिर तोड़े जाने और आग लगाने के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया.
Read more »

Tokyo Olympic में मेडल जीतने वाले भारतीय प्लेयर्स को मिलेंगे लाखों के Bitcoin और EthereumTokyo Olympic में मेडल जीतने वाले भारतीय प्लेयर्स को मिलेंगे लाखों के Bitcoin और EthereumTokyo Olympics 2020 के पदक विजेताओं को अपनी KYC पूरी करनी होगी, जिसके बाद कंपनी द्वारा खोले गए इनके अकाउंट में तय की गई राशि ऑटो-क्रेडिट हो जाएगी। ये SIP 3 से 5 साल की अवधि के लिए होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:24:46