महाराष्ट्र: पुणे के 79 गांवों में जीका वायरस का खतरा, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

United States News News

महाराष्ट्र: पुणे के 79 गांवों में जीका वायरस का खतरा, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 63%

कोरोना के बाद अब जीका वायरस का खतरा, पुणे के 79 गांवों को प्रशासन ने माना संवेदनशील (Pkhelkar )

पुणे के 79 गांवों को प्रशासन ने माना संवेदनशीलमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खतरे के बाद अब जीका वायरस का भी खतरा मंडरा रहा है. पुणे जिले में जीका वायरस का पहला केस सामने आने के बाद से ही प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

जिला प्रशासन ने 79 गांवों में जीका वायरस के दस्तक की आशंका जाहिर की है. स्वास्थ्य विभाग ने इन गांवों में इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैयारी कर ली है. दरअसल पुणे के बेलसर गांव में जीका वायरस का पहला मरीज मिला था. पहला केस सामने आने के बाद से ही महाराष्ट्र का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया. पुणे जिले के डीएम ने अधिकारियों के साथ मीटिंग बुलाई जिसके बाद सभी ग्राम पंचायतों और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया. ये सभी गांव जीका वायरस संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील हैं. कलेक्टर डॉक्टर राजेश देशमुख ने इन गांवों की लिस्ट भी जारी की है. जीका, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हैं. यही वजह है कि जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने कहा कि जिले के वे गांव जो पिछले तीन वर्षों में लगातार डेंगू और चिकनगुनिया से प्रभावित हुए हैं, उन्हें जीका संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील माना जाए.अलर्ट पर है स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अगर पुणे जिले के 79 गांवों में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां पाई जाती हैं, तो इन्हें जीका के लिए संवेदनशील माना जाएगा. संवेदनशील घोषित किए गांव में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज अगर सामने आते हैं तो उनके खून के सैंपल लिए जाएंगे, जिनका जीका संक्रमण का टेस्ट होगा. ग्राम पंचायत स्तर पर, जिला प्रशासन ने तालुका प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल उपाय लागू करने के निर्देश दिए हैं.जीका वायरस एडीज मच्छरों से फैलता है. ये मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया फैलाते हैं. ऐसे मच्छर महाराष्ट्र के साथ पूरे देश में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं. यही मच्छर जीका वायरस को फैला सकते हैं. इसके लिए निवारक उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जरूरत है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर एकीकृत कीट प्रबंधन पर जोर देगा.अगर किसी व्यक्ति में डेंगू, चिकूनगुनिया के लक्षण पाए जाते हैं, तो तत्काल जांच की जाएगी. जिला प्रशासन की अपील है कि ऐसी जगहें, जहां मच्छर पनप सकते हैं, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. गप्पी मछलियों को जलाशयों में छोड़ दिया जाए. मच्छरों को भगाने के लिए सामूहिक प्रयास शुरू किए जाएं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुलिसिया क्रूरता पर काम करने वाले पंजाब के वकील के फोन में मिले पेगासस के निशानपुलिसिया क्रूरता पर काम करने वाले पंजाब के वकील के फोन में मिले पेगासस के निशानपेगासस प्रोजेक्ट: एमनेस्टी इंटरनेशनल की सिक्योरिटी लैब द्वारा किए गए फॉरेंसिक परीक्षण में तरनतारन के वकील जगदीप सिंह रंधावा के फोन में पेगासस की गतिविधि के प्रमाण मिले हैं. साथ ही लुधियाना के एक वकील जसपाल सिंह मंझपुर का नाम सर्विलांस के संभावित निशानों की लिस्ट में मिला है.
Read more »

ओलंपिक में अपने मुल्क के नाम के बिना रूसी खिलाड़ियों का कमाल - BBC News हिंदीओलंपिक में अपने मुल्क के नाम के बिना रूसी खिलाड़ियों का कमाल - BBC News हिंदीरूस की टीम नहीं, झंडा नहीं, राष्ट्रगान भी नहीं. फिर भी टोक्यो ओलंपिक से बीजिंग और लंदन का रिकॉर्ड तोड़ कर लौट रहे हैं रूसी एथलीट.
Read more »

पाकिस्‍तान के क्वेटा में लग्जरी होटल के पास विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 8 घायलपाकिस्‍तान के क्वेटा में लग्जरी होटल के पास विस्फोट में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 8 घायलपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को एक लग्जरी होटल के पास वाहन को निशाना बनाकर शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इसमें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। शुरुआती जांच से पता चला है कि बम मोटरसाइकिल लगे थे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:18:36