महाराष्ट्र: कपास किसानों की कब्रगाह बन चुके पश्चिमी विदर्भ का चुनावी हाल महाराष्ट्र विदर्भ बुलेटट्रेन लोकसभाचुनाव2019 Maharashtra Vidarbha BulletTrain LokSabhaElection2019
शाम सात बजे का वक्त. जगह-अकोला घंटाघर. चाय की एक दुकान. मैंने बात शुरू की ही थी कि चुनाव बीच में आ गया. कॉलेज से इसी साल डिग्री लेकर निकला सागर सबसे ज्यादा उत्तेजित था. बोला- शिवसेना 5 साल भाजपा से लड़ती रहती है.
चुनाव आता है तो एक हो जाती है. और करती क्या है? बड़े भाई को तो नौकरी मिली नहीं है, मैं डिग्री लेकर कहां जाऊं? अचानक एक शख्स सचिन मंडवाले बोला- सबको नौकरी कहां से देगी सरकार? सचिन ने सोचा नहीं था कि उसके कहते ही सब फट पड़ेंगे. कपास उगाने वाला नीलकंठ गरजकर बोला- बड़े आए हिमायती. सरकार जुबान हिला देती है. कपास का पैसा दिया किसी को? पश्चिमी विदर्भ पर कॉटन सुसाइड बेल्ट का दाग लगा हुआ है. यहां अकोला सीट त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी है. संजय धोत्रे भाजपा सांसद हैं और इस बार भी टिकट उन्हीं को मिला है. कांग्रेस ने पिछली बार हारे हिदायतउल्ला को फिर उतारा है. वंचित बहुजन आघाड़ी से प्रकाश आंबेडकर खुद यहीं से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने पिछली बार भी 14% वोट लेकर कांग्रेस को 15% वोटों पर रोक दिया था. भाजपा की जीत में लोग उनका हाथ भी मानते हैं. इस बार भी शायद वही कहानी यहां दोहराई जाने वाली है. कॉटन सुसाइड बेल्ट की सबसे प्रभावित सीट यवतमाल-वाशिम है. विदर्भ के किसानों के मुद्दे उठाने वाले किशाेर तिवारी से हमने बात की. तिवारी कहते हैं, जैसे राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में किसानों ने सरकार बदल दी…वैसा गुस्सा यहां भी दिख सकता है. महाराष्ट्र की 48 में से कम से कम 25-26 सीटों पर बड़ा असर पड़ेगा. यहां शिवसेना की सांसद भावना गवली पांचवीं बार चुनाव मैदान में उतरी हैं. वे वाशिम से आती हैं इसलिए यवतमाल के लोग भेदभाव का आरोप लगाते हैं. पड़ोसी सीट बुलढाणा पर भी शिवसेना है. प्रतापराव जाधव दो बार से सांसद हैं पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताया है. एनसीपी ने यहां इस बार डाॅ. राजेंद्र सिंगणे को उतारा है. सिंगणे कुणबी जाति से हैं जिसका यहां बड़ा प्रभाव है.विदर्भ के राजनीतिक विश्लेषक प्रो. जवाहर चरड़े बताते हैं, ‘मुस्लिम बाहुल्य एरिया होने तथा संघ का असर कम होने के कारण भाजपा यहां कमजोर ही रही है, जिन्हें टिकट नहीं मिलता है वे शिवसेना में चले जाते हैं.’कॉटन सुसाइड बेल्ट की बदनामी सबसे बड़ा इश्यू. तीन साल से अकाल है.इंडस्ट्रीज नहीं है इसलिए युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा. कपास की खेती करने वालों के खेत सूखे हैं, उन्हें भी मजदूरी नहीं मिल रही.पुलगाव-आरवी लाइन और यवतमाल-परतवाड़ा लाइन 10 साल से बंद है. वर्धा- यवतमाल-नांदेड़ रेल लाइन सरकार ने मंजूर की मगर काम बहुत धीमा. बुलढाणा में रेल ही नहीं है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र: शिवसेना ने जारी की 21 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्टलोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. शिवसेना ने कुल 21 नामों की सूची जारी कर दी है जिसमें 17 मौजूदा सांसद है और चार नए लोगों को टिकट दिया गया है. शिवसेना ने उस्मानाबाद लोकसभा सीट से अपने मौजूदा सांसद रविन्द्र गायकवाड़ का टिकट काटा,ओमराजे निम्बालकर को टिकट दिया है
Read more »
महाराष्ट्र: शिवसेना ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, रायगढ़ से लड़ेंगे अनंत गीते- Amarujalaशिवसेना ने महाराष्ट्र की 21 सीटों पर अपने उम्मीदवारों एलान कर दिया है। जानिए किस किसको मिला टिकट ShivSena BJP4India Mahasangram2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
भाजपा ने आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा के 36 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का किया एलान- Amarujalaभाजपा ने आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा के 36 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का किया एलान LokSabhaElection2019 Election Mahasangram VoteKaro BJPlist
Read more »
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगेगी स्याही- Amarujalaसंसदीय चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र में 24 मार्च को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की तर्जनी अंगुली पर
Read more »
इन 12 परिवारों के हाथ में घूमती रही है महाराष्ट्र में सत्ता की चाबीThe keys of power in Maharashtra are roaming in the hands of these 12 families | पढ़िए महाराष्ट्र के उन राजनीतिक परिवारों की कहानी जो सत्ता के केंद्र में रहते हैं
Read more »
Loksabha Elections 2019: कांग्रेस की सातवीं लिस्ट जारी, राज बब्बर और इमरान प्रतापगढ़ी को मिला टिकट– News18 हिंदीदेर रात कांग्रेस की ओर से जारी इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 4, जम्मू-कश्मीर की 3, ओडिशा की 2, तमिलनाडु की 8, त्रिपुरा की 2, महाराष्ट्र की 5, तेलंगाना की एक, उत्तर प्रदेश की 9 और पुडुचेरी की एक सीट पर प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया है.
Read more »
Loksabha Elections 2019: BJP ने देर रात जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, पुरी से संबित पात्रा को टिकट– News18 हिंदीबीजेपी ने देर रात प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की. आंध्र प्रदेश की 23, महाराष्ट्र की 6, ओडिशा की 5, मेघालय की एक और असम की एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. पार्टी ने अपनी पहली सूची में 184 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी.
Read more »
कांग्रेस की 10वीं सूची जारी, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में 26 उम्मीदवारों की घोषणाLok Sabha Election: कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इसमें महाराष्ट्र से एक और पश्चिम बंगाल से 25 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
Read more »
