महाराष्ट्र: विखे पाटिल परिवार का इतिहास हमेशा ही सत्ता की ओर झुकाव का रहा

United States News News

महाराष्ट्र: विखे पाटिल परिवार का इतिहास हमेशा ही सत्ता की ओर झुकाव का रहा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

विखे पाटिल परिवार के सदस्य पिछले 70 वर्षों में तकरीबन सभी प्रमुख पार्टियों का हिस्सा रह चुके हैं.

महाराष्ट्र में परिवार का सबसे बड़ा योगदान आजादी के बाद अहमदनगर में एशिया की पहली सहकारी शक्कर मिल स्थापित करना है. दिवंगत विट्ठलराव विखे पाटिल ने तत्कालीन कांग्रेस के दिग्गज नेता धनंजयराव गाडगिल के मार्गदर्शन में मिल स्थापित की थी.

यह परिवार विट्ठलराव विखे पाटिल के बेटे बालासाहेब विखे पाटिल के नेतृत्व में फला फूला. उनके नेतृत्व में परिवार ने शिक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया और पश्चिम महाराष्ट्र में अपना प्रभाव बढ़ाते हुए स्कूलों, मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों और सामाजिक संगठनों की स्थापना की. लंबे समय तक कांग्रेस में रहे बालासाहेब विखे पाटिल ने सात बार अहमदनगर उत्तर लोकसभा सीट से जीत हासिल की. कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जब 1975 में आपातकाल लागू किया तो उन्होंने उन दिनों कई अन्य नेताओं की तरह कांग्रेस छोड़ दी और 1978 में नांदेड से अपनी पार्टी के नेता शंकरराव चव्हाण के साथ महाराष्ट्र समाजवादी कांग्रेस के अध्यक्ष बने. बाद में, जब इंदिरा गांधी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटी, दोनों कांग्रेस में लौट आए. अहमदनगर जिले के पत्रकार बीबी पाटिल ने कहा, ‘‘विखे पाटिल परिवार लंबे समय तक सत्ता से दूर नहीं रह सकता. उनके बेटे राधाकृष्ण विखे पाटिल और पोते सुजॉय ने यही प्रवृत्ति अपनाई.’’ उन्होंने बताया कि बालासाहेब विखे पाटिल ने 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ फिर से बगावत कर दी थी. यह महाराष्ट्र में शरद पवार समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं के लिए कड़ा संदेश था कि विखे पाटिल की ताकत बढ़ रही है. पत्रकार ने कहा, ‘‘कांग्रेस में सबसे बड़ी कलह तब उजागर हुई जब चुनाव में हारने वाले बालासाहेब विखे पाटिल ने 1990 में कांग्रेस नेता शरद पवार के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया. शरद पवार को उच्चतम न्यायालय की कटु आलोचना का सामना करना पड़ा और वह यह मामला नहीं भूल पाए.’’ उन्होंने बताया कि यही कारण हो सकता है कि राकांपा ने आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे के समझौते के तौर पर अहमदनगर लोकसभा सीट पर अपना दावा वापस लेने से इनकार कर दिया. पवार के ‘हठ’ के कारण सुजॉय विखे पाटिल के पास भाजपा में शामिल होने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा. अभी तक संभवत: भाजपा ही वही पार्टी थी जिससे विखे पाटिल परिवार का कोई सदस्य नहीं जुड़ा था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2019 का चुनाव होगा दुनिया का सबसे महंगा चुनाव, अमेरिकी विशेषज्ञ का दावा- Amarujala2019 का चुनाव होगा दुनिया का सबसे महंगा चुनाव, अमेरिकी विशेषज्ञ का दावा- Amarujala2019 का चुनाव होगा दुनिया का सबसे महंगा चुनाव, अमेरिकी विशेषज्ञ का दावा LokSabhaElections2019 votekaro LoksabhaElection
Read more »

पुलवामा में मारे गए जवान के परिवार का सरकार से सवालपुलवामा में मारे गए जवान के परिवार का सरकार से सवालपुलवामा में हुए चरमपंथी हमले की जांच की मांग कर रहा है मारे गए सैनिक का परिवार.
Read more »

Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण पाटिल का बेटा सुजय भाजपा में शामिलLok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण पाटिल का बेटा सुजय भाजपा में शामिलSujay Vikhe Patil. महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।
Read more »

शरद पवार के परिवार में सत्ता का संघर्ष क्यों शुरू हुआशरद पवार के परिवार में सत्ता का संघर्ष क्यों शुरू हुआशरद पवार के मना करने के बाद भी पार्थ पवार को एनसीपी टिकट देने पर क्यों मजबूर हुई?
Read more »

शाह का गणित- 11 करोड़ कार्यकर्ता, 22 करोड़ परिवार साथ, जरूरत 17 करोड़ वोट कीशाह का गणित- 11 करोड़ कार्यकर्ता, 22 करोड़ परिवार साथ, जरूरत 17 करोड़ वोट कीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): अमित शाह ने कहा कि हमारे पास 11 करोड़ कार्यकर्ता और 22 करोड़ परिवार हैं। हम काफी मजबूत स्थिति में हैं। हमारे पास एक संगठन है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को वोट में बदल सकता है।
Read more »

मध्य प्रदेश का खजुराहो ‘मंदिरों का गांव’ और ‘कलाप्रेमियों का तीर्थ’, चलें एक यादगार सफर पर...मध्य प्रदेश का खजुराहो ‘मंदिरों का गांव’ और ‘कलाप्रेमियों का तीर्थ’, चलें एक यादगार सफर पर...मध्य प्रदेश में स्थित खजुराहो विश्व धरोहर देश-विदेश के पर्यटन प्रेमियों की पहली पसंद है। यह ‘मंदिरों के गांव’ और ‘कलाप्रेमियों के तीर्थ’ के रूप में चर्चित है।
Read more »

राजीव ने हरवा दिया था चुनाव,शिवसेना के सहारे पहुंचे संसद, अटलजी ने बनाया था मंत्रीराजीव ने हरवा दिया था चुनाव,शिवसेना के सहारे पहुंचे संसद, अटलजी ने बनाया था मंत्रीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि उनके दिवंगत पिता पर शरद पवार का बयान ‘‘अनुचित’’ है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:20:19