महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं. राज्य में बीते 24 घंटे में 75 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. राज्य में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 1,964 हो गई है.
राज्य में कोरोना से ठीक हुए पुलिसकर्मियों की संख्या 849 हो गई है. महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1,095 है. ग्राउंड पर तैनाती होने की वजह से पुलिसकर्मी लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. महाराष्ट्र पुलिस के कुल 223 पुलिस अधिकारी और 1,741 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं. कोविड-19 महामारी से मरने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है. महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा कोरोना प्रभावित राज्य है.महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,974 हो गई है. सिर्फ मुंबई में ही 1,065 लोगों की मौत हो गई है.महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,758 हो गई है. राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 16,954 है. अब तक महाराष्ट्र में 1792 लोगों की मौत हो चुकी है.कोरोना वायरस ने देश में हाहाकार मचा दिया है. कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1,51,767 पार हो गए हैं. कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 83,004 हो गए हैं. देश में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 64,425 हो गई है, वहीं अब तक 4,337 लोगों की मौत भी हो चुकी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डोकलाम की तरह लद्दाख में भी लंबा खिंच सकता है भारत-चीन विवाद, ये है वजहभारत और चीन की सेनाओं के बीच फिलहाल विवाद लद्दाख के पैगोंग शो और गल्वान घाटी में तनाव बना हुआ है। इस दौरान सैनिकों के बीच झड़प की भी खबरें आयी हैं, जिसमें दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं।
Read more »
इंदौर में 300 साल में पहली बार ईदगाह में नहीं पढ़ी जा सकी ईद की नमाजदेश में कोविड-19 के प्रसार का बड़ा केंद्र बने इंदौर में सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहारी उल्लास घरों में सिमट गया।
Read more »
कोरोना: लॉकडाउन में छूट है लेकिन वायरस यहीं है, कैसे बचेंगे?लॉकडाउन-4 में सरकार की तरफ़ से पाबंदियों में कई तरह की छूट दी गई है. मगर लॉकडाउन में छूट का मतलब कोरोना वायरस से छूट नहीं है.
Read more »
यूपी में कोरोना के आंकड़े पर अखिलेश का ट्वीट- कुछ तो है जिसकी पर्दादारी है!अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री जी की दिव्य राजनीतिक गणित के हिसाब से यदि मुंबई-महाराष्ट्र से लौटे 75%, दिल्ली से लौटे 50%, अन्य राज्यों से लौटे 25% लोग कोरोना-संक्रमित हैं तो फिर पचीसों लाख लौटे लोगों को मिलाकर उप्र में कोरोना का प्रकाशित आंकड़ा कुछ हजार ही क्यों है. कुछ तो है जिसकी पर्दादारी है!
Read more »
TVS मोटर ने सैलरी में की 20٪ तक कटौती, अप्रैल में जीरो रही सेलकंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'अप्रत्याशित संकट के चलते कंपनी ने सभी लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में 20 पर्सेंट तक की कटौती का फैसला लिया है। यह फैसला मई से लेकर अक्टूबर तक 6 महीनों के लिए लागू रहेगाा।'
Read more »
Maharashtra Politics: सियासी संकट की सुगबुगाहट, राहुल गांधी बोले- महाराष्ट्र में हम 'की डिसिजन मेकर' नहींMaharashtraPolitics: सियासी संकट की सुगबुगाहट, राहुल गांधी बोले- महाराष्ट्र में हम 'की डिसिजन मेकर' नहीं RahulGandhi UdhavThakrey coronavirusmaharashtra SharadPawar congress ShivSena
Read more »
